Ms word page layout tab क्या है ?
दोस्तों आज मैं चर्चा करूँगा कि Ms word page layout tab क्या है और ms word me page setup कैसे करें। तो सबसे पहले जान लीजिए एम एस वर्ड में पेज लेआउट टैब क्या है। दोस्तों एम एस वर्ड में पेज लेआउट का मतलब होता है दस्तावेज के प्रिंट लेआउट को मैनेज करना।
दोस्तों जब हम किसी दस्तावेज को बनाते हैं तो हम सबसे पहले अपने पेज के लेआउट को पेज सेटअप के द्धारा सेट करते हैं ताकि हमारे पेज में प्रिंटिंग के दौरान कोई समस्या न हो। दोस्तों आप सोच रहे होंगे कि पेज सेटअप क्या है। पेज सेटअप को जानने से पहले हम बात करते हैं पेज लेआउट समूह के बारे में।
Page layout समूह क्या है ?
दोस्तों अब जानेंगे page layout समूह क्या है। पेज लेआउट समूह एक कमांड है जिसके अंतर्गत बहुत सारे विकल्प होते हैं इन्हीं विकल्पों का प्रयोग करके अपने पेज के सम्बंधित formatting कर सकते हैं और पेजों को प्रिंट के लिए सेटअप कर सकते हैं।
Themes :-
दोस्तों माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में themes के द्धारा हम अपने दस्तावेज हैडिगंस, टेक्स्ट फांट और टाइटल को सुन्दर बना सकते हैं।
Color :-
इस ऑप्शन के द्धारा हम पेज के टाइटल और हैडिगंस के कलर को चेंज कर सकते हैं।
Font :-
इस ऑप्शन के द्धारा हम अपने दस्तावेज के हैडिगंस, टेक्स्ट और टाइटल के फांट को बदल सकते हैं।
Effect :-
इस ऑप्शन के द्धारा हम अपने दस्तावेज में इन्सर्ट इमेज और सेब्स के सम्बंधित सेटिंग्स कर सकते हैं।
Read more >>
Ms office किसे कहते हैं, ms office के निर्माता और उपयोग क्या हैं ?
ms word क्या है ?, Ms Word online in hindi 2020
Microsoft paint online in hindi 2020,ms paint क्या है ?
Ms word insert tab kise kahte hain?
Page setup क्या है ?
दोस्तों अब हम जानेंगे कि page setup क्या है। एम एस वर्ड में डॉक्यूमेंट बनाने से पहले पेज सेटअप समूह में होने वाली प्रिंट सम्बंधित सेटिंग्स को page setup कहते हैं।
Ms word me page setup कैसे करें ?
दोस्तों पेज सेटअप के बारे में जान ही गये होंगे अब हम जानेंगे Ms word me page setup कैसे करें।
Margin क्या है ?
दोस्तों मार्जिन का मतलब पेज के चारों ओर छूटा हिस्सा होता है। दोस्तों जब किसी भी डॉक्यूमेंट को टाइप करते हैं तो आपने नोटिस जरुर किया होगा कि पेज के चारों ओर ( right, left, top, battom ) कुछ जगह खाली हो जाती है इसी खाली जगह को मार्जिन कहते हैं। जहाँ न हम कुछ लिख सकते हैं और न ही प्रिंटर उस जगह को प्रिंट कर सकता है।
Ms me margin kaise set kare ?
Margin drap down option बहुत सारे पेज मार्जिन निर्देश होते हैं जो एक निर्धारित होते हैं जिसे प्रयोग करके हम पेज के मार्जिन को सेट कर सकते हैं। दोस्तों इस ऑप्शन के अंतर्गत normal, narrow, moderat मार्जिन size normal document में अधिक प्रयोग होता है। मगर और मार्जिन निर्देश का प्रयोग प्रिंटर के अनुसार किया जा सकता है। दोस्तों अगर आप खुद का मार्जिन सेट करना चाहते हैं तो आप custam margin वाले आप्शन पर जाकर सेट कर सकते हैं।
Orientation kya hai ?
दोस्तों अब हम जानेंगे ओरिएंटेशन क्या है। पेज के होरजेन्टल और वर्टिकल दृष्टि को ओरिएंटेशन कहते हैं। दोस्तों इस ऑप्शन के अंतर्गत दो प्रकार के पेज ( portiat, landscape) होते हैं जो खड़ा और आडा होता है। अगर हमें अपने पेज को खड़ा ( vertical) रखना है तो हम portiat पर क्लिक करेंगे और आड़े ( horizontal) के लिए landscape को आवश्यकतानुसार अपने दस्तावेज में पेज को ले सकते हैं।
Size :-
दोस्तों यहां साइज का मतलब, दस्तावेज के पेज से होता है। जब साइज आप्सन पर क्लिक करते हैं तो बहुत सारे पेज साइज निर्देश ( A4, A3, A5, letter, legal, custam) दिखाई देते हैं जिसका प्रयोग हम आउटपुट या प्रिंटर के अनुसार कर सकते हैं। दोस्तों हमारे पेज का नार्मल साइज A4 होता है जिसे हम नाॅर्मली प्रयोग करते हैं।
प्रिंट किसे कहते हैं ?
दोस्तों कम्प्यूटर में इनपुट डाटा जब प्रिंटर के माध्यम से पेज के रूप आउटपुट होकर बाहर निकालता है तो ऐ सारी प्रक्रिया को प्रिंट कहते हैं।
Print preview क्या है ?
दोस्तों ms word में प्रिंटिंग के लिए सेटअप डॉक्यूमेंट को चेक करने के लिये print preview का प्रयोग करते हैं। जिससे पेज के आउटपुट में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
Column :-
दोस्तों इस ऑप्शन के द्धारा हम अपने पेज के पैराग्राफ को (1 2 3 4 ) काॅलम में बांट सकते हैं और काॅलम के नं को हम मैनुअली भी बढ़ा सकते हैं।
Breaks :-
दोस्तों जैसा कि आप मेरे पिछली पोस्ट मे insert tab के माध्यम से पढा ही होगा कि page break क्या है। दोस्तों किसी डाटा को टाइप करते समय हम चाहते हैं कि हम जिस पैराग्राफ पर काम कर रहे हैं उसके बाद वाला सारा डाटा नये पेज में सिफ्ट हो जाए तो उस पैराग्राफ के लास्ट में करसर रखकर page break का प्रयोग करेंगे। दोस्तों इस विकल्प के अन्दर बहुत सारे विकल्प होते हैं।
दोस्तों अगर आप column break करना चाहते हैं तो सबसे पहले हम अपने पैराग्राफ को column में कर लेंगे उसके बाद हम जिस काॅलम पैराग्राफ को break करना चाहते हैं उसके नीचे करसर रखकर, column break का प्रयोग करते हैं।
Line number :-
दोस्तों इस ऑप्शन के द्धारा हम अपने पेज के हर लाइन में नं डाल सकते हैं। इस इस ऑप्शन की खास बात यह है कि अगर हम लाइन को चेंज करते हैं तो bydifalt नं अपने आप आ जाता है।
Hypertension :-
दोस्तों hypertension का मतलब होता है किसी भी बड़े वर्ड को ( hypert-ension ) कुछ इस तरह अलग करना। दोस्तों जब हम कभी मैनुअली कापी में कुछ लिखते थे तो लाइन के अन्त में किसी बड़े वर्ड के आ जाने पर वर्ड का कुछ हिस्सा एक लाइन में लिखकर डेस (-) लगाकर दूसरा हिस्सा दूसरी लाइन में लिख देते थे। दोस्तों एम एस वर्ड में इस प्रक्रिया को करने के लिए hypertension का प्रयोग करेंगे।
Page background :-
इस ऑप्शन के द्धारा हम अपने पेज के बैकग्राउंड को formatting कर सकते हैं।
Ms word में Watermark कैसे लगाते हैं ?
इस ऑप्शन के द्धारा हम अपने पेज के बैकग्राउंड में किसी भी नाम और इमेज को वाटरमार्क के रुप में दे सकते हैं। अगर हम watermark manually देना चाहते हैं तो
watermark पर क्लिक करके Custom watarmark पर क्लिक करेंगे। उसके बाद हमें पिक्चर लगाना है तो picture watermark पर क्लिक करके पिक्चर सेलेक्ट कर सकते हैं और अगर कोई नाम देना है तो text watermark पर क्लिक करके टेक्स्ट पर जाकर एड कर सकते हैं और साथ में फांट और कलर को भी चेंज कर सकते हैं।
Page color :-
दोस्तों इस ऑप्शन के द्धारा हम पेज के बैकग्राउंड में कलर दे सकते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में बार्डर कैसे लगायें ?
दोस्तों मेरे पिछली पोस्ट पर insert tab के अन्दर जान ही चुके होंगे कि माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में बार्डर कैसे लगायें।
दोस्तों सबसे पहले बार्डर विकल्प पर क्लिक करेंगे। क्लिक करते ही एक डॉयलॉग बॉक्स दिखाई देगा उसके बाद box पर क्लिक करेंगे। अब हम style option से बार्डर टाइप को सेलेक्ट करेंगे और अगर कलर लेना है तो कलर सेलेक्ट करके ok कर देंगे।
Paragraph :-
दोस्तों इस ऑप्शन को मेरे पिछली पोस्ट इन्सर्ट टैब में विस्तार में पढ़ सकते हैं। दोस्तों indent increase का मतलब होता है टेक्स्ट को राइट में सिफ्ट करना और indent decrease का मतलब होता है टेक्स्ट को लेफ्ट की ओर सिफ्ट करना। दोस्तों यहां हम माउस की सहायता से indent कर सकते हैं।
दोस्तों अब बात आता है line spacing की। दोस्तों इसके अंतर्गत दो विकल्प होते हैं before और after, Before के द्धारा सिलेक्ट लाइन के पहले वाले लाइनों में स्टेप दे सकते हैं और after के द्धारा सिलेक्टेड लाइन के बाद वाले लाइनों में स्टेप दे सकते हैं। नार्मली प्रयोग करने के लिए before का काम लाइनों बीच स्पेस देना और after का काम उस स्पेस को कम करना होता है।
Arrange :-
दोस्तों इस ऑप्शन को हम दिए हुए विकल्प के समझ सकते हैं।
Position :-
दोस्तों यह निर्देश सिर्फ सेप्स और पिक्चर पर काम करता है। जिससे shapes और image को टेक्स्ट के बीच सेट कर सकते हैं। इसके अन्दर कुछ object position दिए होते हैं जिसे हम प्रयोग में ला सकते हैं।
Bring to front और Bring to back :-
दोस्तों इस ऑप्शन का प्रयोग हम तभी कर सकते जब हमारे पेज में दो तीन object हो, तो इसके लिए हम एक से अधिक सेप्स या इमेज को इन्सर्ट कर लेंगे।
दोस्तों कभी - कभी ऐसा होता है कि हमें जिस आब्जेक्ट को आगे लाना होता है तो वह पीछे चला जाता है तो इस कन्डीशन में आब्जेक्ट को आगे लाने के लिए bring to front option का प्रयोग करेंगे और पीछे ले जाने के लिए bring to back का प्रयोग करेंगे।
Text wraping :-
दोस्तों जब अपने दस्तावेज में कोई पिक्चर इन्सर्ट करते हैं तो उस पिक्चर को किसी जगह ले जाना होता है तो ओ पिक्चर नहीं जा पाती। दोस्तों वह पिक्चर लाॅक होती है जिसे अनलाॅक करने के लिए text wraping option का प्रयोग करते हैं। दोस्तों इसके अंतर्गत बहुत सारे विकल्प होते हैं।
Sqare के द्धारा आब्जेक्ट के नीचे छिपे हुए टेक्स्ट को बाहर निकाल सकते हैं। tight के द्धारा text हल्का around हो जाता है। अगला है behind text इसके द्धारा आब्जेक्ट टेक्स्ट के पीछे चला जाता है। दोस्तों एसे कई विकल्प मिल जाते हैं जिसके द्वारा हम आब्जेक्ट को टेक्स्ट के अनुसार सेट कर सकते हैं।
Algin :-
इस ऑप्शन के द्धारा हम अपने आब्जेक्ट को right left top bottom और centre में सिफ्ट कर सकते हैं।
Group :-
दोस्तों इस ऑप्शन के द्धारा हम कई आब्जेक्ट को सिलेक्ट करके एक ग्रुप में कर सकते हैं जिससे एक दूसरे से जुड जाते हैं।
Roted :-
दोस्तों इस विकल्प के द्धारा हम किसी भी आब्जेक्ट को चारों ओर घुमा सकते हैं। दोस्तों यहां आब्जेक्ट का मतलब पिक्चर या सेप्स से है।
लेखक दृष्टिकोण -
हेलो दोस्तों मेरी पोस्ट कैसी लगी कमेटं करके जरूर बताना।
1 टिप्पणियाँ
Bahut hi accha post hai Hame bahut jankari mili
जवाब देंहटाएं