Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

What is Ayushman Bharat Yojana? आयुष्मान भारत योजना क्या है? और इस योजना से होने वाले फायदे

What is Ayushman Bharat Yojana? 

आयुष्मान भारत योजना क्या है? और इस योजना से होने वाले फायदे


आयुष्मान भारत योजना क्या है? और इस योजना से होने वाले फायदे

 




Ayushman Bharat Yojana: 

हेल्लो दोस्तों आज मैं आप सबको आज बहुत ही यूनिक चीजों के बारे बताने जा रहा हूँ, अगर बात किया जाय टेक्नोलॉजी के बारें में तो उसे तो मैं कवर कर ही रहा हूँ मगर उसके साथ – साथ हमें हेल्थ का भी ध्यान देना पड़ेगा. दोस्तों हेल्थ के बारे में जानना आज के समय में बहुत ही इम्पोर्टेंट हैं क्योंकि इस समय जो समय चल रहा हैं हर घर में कोइ न कोई किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है तो इन विमारियों को ख़तम करने के लिए सरकारी अलग – अलग योजनाये लागु करती हैं, दोस्तों ये योजनाये ज्यदातर उन्ही के लिए होती हैं जो बहुत ही गरीब हो, जिसके पास खाने के भी पैसे नही होते, जिसके पास कच्चा माकन हो, बस समझ लीजिये जो आर्थिक रूप से गरीब हैं, तो इन्ही लाचार, बेवस व्यक्तियों के लिए सरकार ने एक योजना लागु की थी आयुष्मान भारत योजना . दोस्तों आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा 25 सिप्तम्बर 2018 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य गरीब और समाज के निचले श्रेणी के व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थी का गोल्डन कार्ड बनता है। इस कार्ड की मदद से वह केंद्र सरकार द्वारा सुनिश्चित किए गए अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।


दोस्तों यह योजना एक ऐसी योजना है, जिसमें सरकारी की तरफ से गरीबों के लिए निःशुल्क विमा मिलता है. इस योजना के अंतर्गत एक वीमा कार्ड बनता है, जिससे गरीब इस वीमा का लाभ उठा सकते हैं. यह विमा योजना सरकार की और से बिलकुल ही कैस्लेस योजना हैं. दोस्तों इस योजना को आयुष्मान जन आरोग्य योजना भी कहते हैं, जिसके द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत कमजोर वर्ग के लोग लाभ उठा सकते हैं . दोस्तों इसमें भूमिहीन व्यक्ति, परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य, ग्रामीण क्षेत्र का व्यक्ति, अनुसूचित जाति या जनजाति के लोग, जिसके पास कच्चा मकान है, दिहाड़ी पर मजदूरी करने वाले लोग, आदिवासी आदि  शामिल हैं।

दोस्तों इस योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल 2018 को भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के दिन झारखंड के राँची जिले से आरम्भ किया था, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (NHPS) के रूप में जाना जाता था, इससे पहले कि इसे PM-JAY का नाम दिया गया। यह योजना 23 सितंबर 2018 को माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू कर दिया था।

आयुष्मान कार्ड कैसे बनेगा ? इसकी requirement क्या है ?  

दोस्तों ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अलग – अलग प्रकिरिया है तो आओ जाने –

ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों में एबीवाई की योग्यता- 

दोस्तों आयुष्मान भारत योजना (एबीवाई) में शामिल होने के लिए एक योग्यता हैं जैसे -
दोस्तों ग्रामीण इलाके में कच्चा मकान, परिवार की मुखिया महिला हो, परिवार में कोई दिव्यांग हो, अनुसूचित जाति/जनजाति से हों और दोस्तों इसमें भूमिहीन व्यक्ति, परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य, ग्रामीण क्षेत्र का व्यक्ति, अनुसूचित जाति या जनजाति के लोग, जिसके पास कच्चा मकान है, दिहाड़ी पर मजदूरी करने वाले लोग, आदिवासी आदि  शामिल हैं।



शहरी क्षेत्रों में एबीवाई की योग्यता-

दोस्तों आयुष्मान भारत योजना (एबीवाई) में शामिल होने के लिए एक योग्यता हैं जैसे - 
दोस्तों इस योजना से भिखारी, कूड़ा बीनने वाले, घरेलू कामकाज करने वाले, रेहड़ी-पटरी दुकानदार, मोची, फेरी वाले, सड़क पर कामकाज करने वाले अन्य व्यक्ति, कंस्ट्रक्शन साईट पर काम करने वाले मजदूर, प्लंबर, राजमिस्त्री, मजदूर, पेंटर, वेल्डर, सिक्योरिटी गार्ड, कुली और भार ढोने वाले अन्य कामकाजी व्यक्ति, स्वीपर, सफाई कर्मी, घरेलू काम करने वाले, हेंडीक्राफ्ट का काम करने वाले लोग, टेलर, ड्राईवर, रिक्शा चालक, दुकान पर काम करने वाले लोग आदि आयुष्मान भारत योजना (ABY) में लाभ उठा सकते हैं।

दोस्तों आयुष्मान योजना का लाभ कैसे उठायें, ये कैसे काम करता है, आज मैं इसी तकनीक के बारे में बताने वाला हूँ, तो बने रहें -

 
दोस्तों अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने किसी नजदीकी चयनित हॉस्पिटल यानि एम्पलिमेंट हॉस्पिटल में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा. वैसे कार्ड बनवाने के लिए आप नजदीकी जनसेवा केंद्र या csc का भी इस्तेमाल कर सकते हैं मगर मेरा मानना है आप हॉस्पिटल का करें. दोस्तों वहां पर आपका एक गोल्डन कार्ड बनेगा तब जाकर आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगे, तो आयुष्मान कार्ड कैसे बनेगा ? इसकी requirement क्या है ? मैं इस पोस्ट में बताऊंगा।


बेनिफिसरी के पास कच्चा माकन होना चाहए और परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य होना चाहए. भूमिहीन व्यक्ति, जो व्यक्ति  अनुसूचित जाति या जनजाति से आता हो, दिहाड़ी मजदूरी करने वाले दोस्तों इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले निराश्रित, आदिवासी आदि लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

1111

एबीवाई में अस्पताल में भर्ती की प्रक्रिया-


दोस्तों आयुष्मान भारत योजना (एबीवाई) का लाभार्थी अस्पतालों में जब एडमिट होता है तब उसका कोई भी चार्ज नहीं लगता है . अस्पताल में दाखिल होने से लेकर इलाज तक का सारा खर्च इस योजना में  ही कवर किया जाता है.  यह योजना नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी बिलकुल ही निःशुल्क योजना है जिसमें आयुष्मान भारत योजना (एबीवाई) के लाभ में अस्पताल में दाखिल होने से पहले और बाद के खर्च भी कवर किये जाते हैं।
 
दोस्तों PM-JAY में शामिल हर अस्पताल में एक आयुष्मान मित्र होता है , वह मरीज की मदद करता है और उसे अस्पताल की सुविधाएं दिलाने में मदद करता है। 
 
आयुष्मान भारत योजना में शामिल व्यक्ति देश के किसी भी सरकारी/पैनल में शामिल निजी अस्पताल में भी इलाज करा सकता है।

आयुष्मान योजना से परिवार को मिलने वाले लाभ क्या हैं? 


दोस्तों आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक के नि:शुल्क उपचार का लाभ और इस योजना से संबद्ध देशभर के किसी भी चयनित सरकारी या निजी अस्पतालों में मुफ्त ईलाज, भर्ती होने से 7 दिन पहले तक की जांच, भर्ती के दौरान निःशुल्क दावा व भोजन और डिस्चार्ज होने के 15 दिन बात तक की जाँच व दवा नि:शुल्क  प्राप्त होने का नियम है। . 

दोस्तों इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में कोरोना, कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया डायलिसिस, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, नि:संतानता, मोतियाबिंद और निशित रूप से अन्य गंभीर बीमारियों का नि:शुल्क उपचार इस योजना के तहत किया जाता है। मुख्यमंत्री कोविड-19 उपचार योजना के तहत भी पात्र लाभार्थियों का नि:शुल्क उपचार किया जाता है।

दोस्तों आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार देश में 10 करोड़ लोगों को इस बीमा कवर के अंतर्गत इलाज प्रक्रिया की योजना बनाई है और इस आयुष्मान भारत योजना के आरंभ होने के बाद देश में बड़े पैमाने पर लोग इसमें आवेदन कर सकते हैं । अगर आप भी भारत सरकार की इस स्वास्थ्य बीमा कवर योजना में आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको पात्रता और आवेदन से जुड़ी जानकारी के बारे में पता होना चाहिए।  

 

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं ? और इस योजना से पात्र व्यक्ति निःशुल्क उपचार का लाभ कैसे प्राप्त करें?


दोस्तों पात्र व्यक्तियों को अपने साथ परिवार की आईडी के साथ एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, सरकारी पहचान पत्र)  अपने किसी नजदीकी हॉस्पिटल या किसी  जनसेवा केंद्र , कंप्यूटर सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पर जाकर अपनी पात्रता जांच करा सकते हैं और वहां आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

How to applied Ayushman Bharat card ? आयुष्मान कार्ड कैसे अप्लाई करें ? 

 
दोस्तों किसी चयनित ग्राम रोजगार सहायक व वार्ड इंचार्ज के सहयोग से भी आयुष्मान कार्ड कैम्प के द्वारा बनाए  जाते हैं, तो आप अपने गावं में ही कार्ड बनवा सकते हैं।
 
दोस्तों आयुष्मान योजना से सम्बन्ध रखने वाले अस्पताल में भी भर्ती होने की स्थिति में आयुष्मान मित्र के माध्यम से नि:शुल्क कार्ड  आप बनवा  सकते हैं।
 
इस योजना के अंतर्गत भर्ती के दौरान आप अस्पताल में आयुष्मान कार्ड दिखाएं और नि:शुल्क उपचार का लाभ उठाएं।


हेलो दोस्तों आज मेरी पोस्ट कैसी लगी। इस पोस्ट मैं मैंने आयुष्मान भारत योजना क्या है? और इस योजना से होने वाले फायदे, आयुष्मान कार्ड कैसे अप्लाई करें ? आयुष्मान योजना से परिवार को मिलने वाले लाभ क्या हैं? के बारे में बताया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ