What is bookmark ms word in hindi, ms word me hyperlink bookmark cross referance का उपयोग कैसे करें ?
दोस्तों सबसे पहले हम जानेंगे bookmark क्या है ? bookmark का वास्तविक मतलब चिन्हित करना है। दोस्तों आपको इतना तो पता ही होगा कि जब हम किसी मोटी बुक्स को पढ़ते हैं जिसकी पेज संख्या अनगिनत या अधिक हो तो उस स्थिति में हमें किसी कारणवस उस बुक्स को रीड करना बंद करना पड़े और दोबारा हम फिर उसी जगह से पड़ना चाहते हैं जहाँ पर पढना छोड़ दिए थे तो सवाल ये बनता है की उस जगह पर कैसे आएं जहाँ पढ़ना छोड़ा था। दोस्तों किताबों में सिंपल सा ट्रिक्स है हम उस पेज में कोई पेन या अन्य वस्तु को रख देते हैं जिससे हम पेज पर आसानी से पहुँच सकें।
| ms word me hyperlink bookmark cross referance का उपयोग कैसे करें ? |
Ms word me bookmark ka upyog kaise karen ?
दोस्तों आपको पता तो चल ही गया होगा की bookmark क्या है अब जान लेते हैं की Ms word में bookmark का मतलब क्या है और इसका प्रयोग इसमें कैसे करते हैं। दोस्तों Ms word में जब हम किसी बड़े कंटेंट या आर्टिकल को पड़ते हैं तो यहाँ भी वही मतलब होता है जो किताबों में है। बस अंतर सिर्फ इतना है वहाँ किसी कारणवस किताब बंद करते थे यहाँ सिस्टम। दोस्तों Ms word में bookmark को लिंक करके हम उन अपने पेजों या वर्ड पर पुनः आसानी से पहुँच सकते हैं जहाँ पड़ना स्टॉप किया था।
दोस्तों अब बात आती है की bookmark कैसे काम करता है ? मान लीजिये हम Ms word में २०० - ३०० पेज लिखते हैं और हमें उसमे से किसी पेज में तत्काल जाना पड़े तो हम जिस पेज या वर्ड को बुकमार्क से लिंक करते हैं तो हम उस पेज पर तुरंत पहुँच सकते है
Step -1) सबसे पहले हम कुछ पेज को टाइप कर लेंगे या समझने के लिए शॉर्टकट से =rand(5,10) टाइप पेज ले सकते हैं।
Step -2) अब हमें जिस पेज पर bookmark लगाना है उस पेज पर चले जाना है।
Step -3) insert tab पर जाकर bookmark को सेलेक्ट करना है सेलेक्ट करने के बाद आपको एक डाइलोग बॉक्स दिखाई देगा।
Step -4) अब बुकमार्क नाम अपने पेज के रिलेटिव देना है। उसके बाद add कर देना है।
Step -5) अब सीधे हमें अपने पहले पेज पर चले आना है।
कैसे पता करे की बुकमार्क लगा है की नहीं ?
दोस्तों अपने पहले पेज पर आ जायेंगे उसके बाद हम फिर से बुकमार्क ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। क्लिक करने के बाद हम अपने बुकमार्क नाम को सेलेक्ट करके go to पर क्लिक करेंगे। क्लिक करते ही हम जिस पेज पर बुकमार्क लगाए थे वहाँ तत्काल पहुँच जायेंगे।
Bookmark को कैसे delete करें ?
दोस्तों बुकमार्क को delete करना बहुत ही आसान है। मैं सबसे पहले बुकमार्क पर क्लिक करेंगे और उसके बाद हम बुकमार्क नाम को सेलेक्ट करके साइड में डिलीट बटन पर क्लिक कर देंगे ।
Ms word me hyperlink aur bookmark me difference kya hai ?
दोस्तों सबसे पहले हम ऐ जान लेते हैं कि hyperlink क्या है ? दोस्तों जब हम Google पर कोई keyword search करते हैं जिससे बहुत सारे रिजल्ट निकलकर आते हैं। जो नीले रंग का होता है। उसे ही hyperlink कहते हैं। इस लिकं पर जैसे ही अपना करसर ले जायेंगे वह लिकं के underline लगा दिखाई देगा।
दोस्तों जैसे ही हम उस लिकं पर क्लिक करते हैं तो एक अलग पेज ओपन हो जाता है जो उस लिकं के साथ जुड़ा होता है। उसे इन्टरनेट पर जो हमें लिकं दिखाई देती है उस लिकं के साथ कोई अलग properties ( folder, audio, video, document) जुड़ी रहती है। ठीक उसी प्रकार ms word में hyperlink काम करता है। इसमें भी हम किसी फाइल या फोल्डर को hyperlink के साथ जोड़ सकते हैं ।
How to create hyperlink in ms word hindi
दोस्तों बुकमार्क लगाना तो आप जान ही गये होंगे अब हम जानेंगे ms word में hyperlink कैसे लगाते हैं।
Step-1 सबसे पहले हम कोई दस्तावेज तैयार कर लेंगे।
Step-2 दस्तावेज तैयार करने के बाद हम hyperlink command ( ctrl+k) पर क्लिक करेंगे। क्लिक करते ही एक डॉयलॉग बॉक्स खुलेगा।
Step-3 अब हम existing file or web page को सेलेक्ट कर लेंगे।
Step-4 अब हम current file को सेलेक्ट करेंगे जिससे हमारे सामने drive folder,document की फाइल सामने आ जायगी।
Step-5 अब हम जिस फाइल या फोल्डर को लिकं करना चाहते हैं उस फाइल को (look in: drap down button) से सिलेक्ट कर लेंगे।
Step-6 इतना करने के बाद text to display बाक्स में hyperlink file का नाम लिख देंगे या डायरेक्टली ok कर देंगे।
दोस्तों इस स्टेप के द्धारा hyperlink ms word में लग जाएगा जिसे हम ctrl+click से ओपन कर सकते हैं। अगर हमें hyperlink linked file के सम्बंधित कोई संदेश देना चाहते हैं तो ओ भी हम दे सकते हैं। दोस्तों हायपरलिंक सेक्सन में screent tip text पर क्लिक करेंगे। टेक्स्ट बाक्स में कोई संदेश ( plz read my document) कुछ इस प्रकार लिख देंगे।
Read this:
3. ms word क्या है ?, Ms Word online in hindi 2020
Bookmark ko hyperlink link ke sath kaise joden ?
दोस्तों हम hyperlink क्या है ऐ जान ही चुके हैं। अब जानेंगे कि बुकमार्क को हायपरलिंक के साथ कैसे जोड़ें ? तो इसके लिए हम कुछ पेज टाइप कर लेंगे। दोस्तों बुकमार्क को हायपरलिंक के साथ हम तभी जोड़ते हैं जब हमारे पास कम से कम 100-200 पेज डाटा से अधिक हो। हमें उन पेजों पर अपने पहले पेज से ही जाना पड़े तो कैसे जायें ?
Step-1) तो इसके लिए हम सभी पेजों में जाकर टाइटल को या पेज नं को ही बुकमार्क बना लेंगे।
Step-2) उसके बाद उस बुकमार्क अपने पहले पेज में इन्डेक्स की तरह लिख लेंगे।
Step-3) अब हम पेज के किसी भी टाइटल या पेज नं को सिलेक्ट करके हायपरलिंक निर्देश पर क्लिक करेंगे।
Step-4) इतना करने के बाद हायपरलिंक का डायॅलाग बाक्स दिखाई देगा उसमें page in the document पर क्लिक करेंगे।
Step-5) दोस्तों अब आपने जो पेज का बुकमार्क बनाया था ओ आपके सामने आ जायेगा। अब हमनें जिस पेज के लिए बुकमार्क दिया था उसे सिलेक्ट करके ok कर लेंगे। जिससे हमारा बुकमार्क हायपरलिंक के साथ जुड़ जाएगा।
दोस्तों उस लिकं पर ctrl+click करेंगे तो हम सीधे उसी पेज पर पहुंच जायेंगे जिस पेज का बुकमार्क बनाया था। दोस्तों इसी तरह अपने सारे पेज को बुकमार्क और हायपरलिंक के साथ जोड़ सकते हैं। दोस्तों इसी प्रक्रिया को करके हम ms word में web page की तरह काम कर सकते हैं और हर पेज में होम पेज का ऑप्शन बना सकते हैं ।
Cross reference in ms word hindi, cross reference kya hai ?
दोस्तों सबसे पहले हम जानेंगे कि cross reference क्या है। दोस्तों जिस तरह hyperlink काम करता है उसी तरह cross reference भी काम करता है। दोस्तों अब जान लीजिए hyperlink aur cross reference me differences kya hai ? जिससे हमें cross reference को समझना आसान हो जाए। hyperlink में हम बाहरी जगहों की फाइल या फोल्डर को जोड़ते थे मगर cross reference में हम सिर्फ word document में प्रयोग किये गये components ( number item, heading, bookmark, footnote, endnotes, equation, figure table ) आदि को आपस में लिकं कर सकते हैं।
Ms word me cross reference ka उपयोग कैसे करे ं
दोस्तों cross reference क्या है ऐ तो जान ही गये होंगे। अब हम जानेंगे ms word में cross hyperlink का उपयोग कैसे करें ।
Step-1 दोस्तों सबसे पहले हम ms word में ऐसा दस्तावेज बनायेगें जिसमें number item, heading, bookmark, footnote, endnotes, equation, figure table का उपयोग हुआ हो ।
इसे जरूर पढ़ें -
मान लेते हैं हमें number item को cross reference से लिकं करना है तो सबसे पहले हम किसी वस्तु का एक लिस्ट बना लेंगे। दोस्तों जब हम किसी ऐसे वस्तु का लिस्ट बनाते हैं जिसका मतलब पहले पेज में हो और लिस्ट किसी अन्य पेज पर हो तो लिस्ट को उसके मतलब वाले पेज या पैराग्राफ के साथ cross reference की सहायता से जोड़ सकते हैं। जिससे क्लिक करके लिस्ट पर पहुंच जायें।
Step-2 अब cross reference command पर क्लिक करेंगे क्लिक करते ही एक डॉयलॉग बॉक्स दिखाई देगा।
Step-3 अब reference type से number item को सेलेक्ट कर लेंगे।
Step-4 insert as hyperlink को टिक कर लेंगे।
Step-5 अब insert reference to ऑप्शन से अपने दस्तावेज के मुताबिक ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेंगे। इतना करने के बाद इन्सर्ट बटन पर क्लिक करके बाहर आ जाऐगें।
दोस्तों लिकं को ओपन करने के लिए ctrl+click करेंगे जिससे हम लिस्ट के end में सीधे पहुँच जायेंगे। दोस्तों इसी step को fallow करके और कम्पोनेंट लिकं कर सकते हैं।
हेलो दोस्तों मैं संजय कुमार। मेरी ये पोस्ट कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताना।
0 टिप्पणियाँ