Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

computer ke prakar in hindi कम्प्यूटर के प्रमुख भाग क्या है ?

Computer ke parkar

computer kitne prakar ke hote hain 



 

computer ke prakar in hindi कम्प्यूटर के प्रमुख भाग क्या है ?

दोस्तों आज हम जानने वाले हैं computer ke prakar in hindi में। कम्प्यूटर मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं।
1. एप्लीकेशन के आधार पर
2. उद्देश्य के आधार पर 
3. आकार एवं क्षमता के आधार पर 

एप्लीकेशन के आधार पर कम्प्यूटर 

एप्लीकेशन के आधार पर कम्प्यूटर तीन प्रकार के होते हैं।

1. Analog computer ( एनालाॅग कम्प्यूटर )

एनालाॅग कम्प्यूटर एक बैज्ञानिक अनुसंधानों और कुछ विशेष कार्यों में प्रयोग होने वाला कम्प्यूटर है जो प्रकृति के भौतिक घटनाओं को नापने का कार्य करता है। यह कम्प्यूटर दाब, तापमापी , लम्बाई और ऊंचाई  ध्वनि आदि की गणना आसानी से करकर उपयोगकर्ता को दे देता है।


2. Digital computer ( डिजिटल कम्प्यूटर )

Digital computer वह कम्प्यूटर है जो संख्याओं की गणना करने के लिए सक्षम होता है जिसके दो डिजिट संख्या  0-1 होती है। 0 का मतलब गलत और 1 का मतलब सही होता है। इसे हम बाइनरी नम्बर सिस्टम कहते हैं। कम्प्यूटर में इस बाइनरी संख्याओं का प्रयोग करके प्रोग्रामिंग किया जाता है जिसे कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग की भाषा में बिट कहा जाता है। डिजिटल कम्प्यूटर का प्रयोग शिक्षा, बैंक, व्यापार, मनोरंजन आदि स्थानों पर किया जाता है।

उद्देश्य के आधार पर कम्प्यूटर 

1. General purpose computer 
2. Special purpose computer

General purpose computer 

दोस्तों इस कम्प्यूटर का उपयोग एक सामान्य कार्यों को करने के लिए किया जाता है। इनका उपयोग ज्यादातर दुकानों और घरों में किया जाता है। जैसे - पत्र तैयार करना और दस्तावेज को प्रिंट करना।

Special purpose computer

इस कम्प्यूटर का उपयोग एक विशेष कार्यों में किया जाता है। इसका प्रयोग बैज्ञानिक अनुसंधानों में  रीसर्च करने हेतु या प्रकृति के वातावरण सम्बंधित जानकारी खोजने के लिये किया जाता है। इस कम्प्यूटर का उपयोग मौसम बिज्ञान में मौसम की भविष्यवाणी, कृषि से सम्बंधित जानकारी एवं और अंतरिक्ष के कार्यों व रीसर्च सम्बंधित जैसे कार्यों में करते हैं।


Advance jankari : 

आकार एवं क्षमता के आधार पर कम्प्यूटर

आकार एवं क्षमता के आधार पर कम्प्यूटर चार प्रकार के होते हैं। 

1. Micro computer ( माइक्रो कम्प्यूटर )

2. Mini computer ( मिनी कम्प्यूटर )

3. Main frame computer ( मेन फ्रेम कम्प्यूटर )

4. Super computer ( सुपर कंप्यूटर )



Micro computer ( माइक्रो कम्प्यूटर )

 दोस्तों सबसे पहले हम जानेंगे माइक्रो कम्प्यूटर क्या है। माइक्रो कम्प्यूटर एक माइक्रो प्रोसेसर कम्प्यूटर है यह अन्य कम्प्यूटरों की तुलना में शक्तिशाली और आकार में छोटा होता है। माइक्रो कम्प्यूटर को एक जगह से दूसरे स्थान पर रखकर आसानी से काम किया जा सकता है। यह एक ऐसा शक्तिशाली कम्प्यूटर होता है जिस पर सिर्फ एक यूजर काम कर सकते हैं। माइक्रो कम्प्यूटर का इस्तेमाल लगभग सभी क्षेत्रों ( शिक्षा, अस्पताल, दुकान, व्यापार, रेलवे आरक्षण ) में किया जाता है। इसे पीसी ( PC ) भी कहा जाता है। माइक्रो कम्प्यूटर को पांच भागों मे बांटा गया है।
1. Desktop computer
2. Laptop computer
3. Palmtop computer
4. notebook computer
5. Tablet computer 

Mini computer ( मिनी कम्प्यूटर )

दोस्तों अब बात आती है मिनी कम्प्यूटर की, मिनी कम्प्यूटर क्या है। मिनी कम्प्यूटर, माइक्रो कम्प्यूटर की तुलना में बडे़ और शक्तिशाली होते हैं। यह एक मल्टी प्रोसेसिंग कम्प्यूटर है जिसमें एक से अधिक सीपीयू का इस्तेमाल किया जाता है।
इस कम्प्यूटर की स्टोरेज क्षमता माइक्रो कम्प्यूटर की तुलना में अधिक होती है और साथ ही साथ इस कम्प्यूटर पर एक से अधिक यूजर काम कर सकते हैं। इसका उपयोग बड़े कम्पनियों एवं सरकारी क्षेत्रों में सर्वर कम्प्यूटर के कार्यक्षेत्रों मे किया जाता है। PDP-8 पहला मिनी कम्प्यूटर है जिसकी स्थापना 1965 में DEC ( digital equipment corporation ) के द्वारा किया गया था। 


Main frame computer  ( मेन फ्रेम कम्प्यूटर )

मेन फ्रेम कम्प्यूटर माइक्रो कम्प्यूटर और मिनी कम्प्यूटर की तुलना में बडा़ और शक्तिशाली होता है, परन्तु सुपर कम्प्यूटर से कम शक्तिशाली और छोटा होता है। मेन फ्रेम कम्प्यूटर एक हाई लेवल का कम्प्यूटर है जिसकी स्टोरेज और प्रोसेसिंग क्षमता बहुत अधिक होती हैं। यह एक फ्रेम मे फिट रहता है जिसके कारण हम मेन फ्रेम कम्प्यूटर कहते हैं। मेन फ्रेम कम्प्यूटर का उपयोग ज्यादातर बड़े स्तर के व्यावसायिक और एजेंसियों में किया जाता है।

मेन फ्रेम कम्प्यूटर अपने साथ लगभग 500-1000 कम्प्यूटर वर्क स्टेशन को जोड़ सकता है। इसकी गति MIPS से नापी जाती है। IBM 4381, ICl 39, CDC और Cyber मेन फ्रेम कम्प्यूटर के मुख्य उदाहरण हैं।

मेन फ्रेम कम्प्यूटर एक मंहगा और हाई लेवल के कार्यों को करने के बनाया गया कम्प्यूटर है जिसका उपयोग एक बडे़ डेटा स्टोरेज के लिये किया जाता है। ई-कामर्स और ई-बिजनेस मेन फ्रेम कम्प्यूटर के मुख्य उदाहरण हैं।



Super computer ( सुपर कम्प्यूटर )

दोस्तों अब हम जानेंगे सुपर कम्प्यूटर क्या हैं और सुपर कम्प्यूटर के उपयोग। सुपर कम्प्यूटर दुनिया के सबसे शक्तिशाली और बडा़ कम्प्यूटर होता है जिसकी भण्डारण और प्रोसेस क्षमता और सभी कम्प्यूटरों से अधिक होता है। सुपर कम्प्यूटर एक विशेष प्रकार के कम्प्यूटर होते हैं जिसका उपयोग किसी विशेष मशीनों को बनाने और किसी बिशेष कार्य के लिऐ किया जाता है। 

सुपर कम्प्यूटर में बहुत सारे माइक्रो प्रोसेसर लगे होते हैं, जिसकी कलकूलेशन क्षमता सामान्य कम्प्यूटर की तुलना में लगभग 1000 गुना अधिक होता है जिसकी सहायता से एक ही समय में अनगिनत कार्यों को किया जा सकता हैं क्योंकि पैरालेसिस प्रोसेसिंग के आधार पर काम करता है। साधारण कम्प्यूटर सीरियल प्रोसेसिंग के आधार पर काम करता है जिसके कारण एक बार में सिर्फ एक ही कार्यों को कर सकते हैं परन्तु सुपर कम्पयूटर अनगिनत कार्यों को कर सकते हैं। 



computer ke prakar in hindi कम्प्यूटर के प्रमुख भाग क्या है ?

सुपर कम्प्यूटर पैरालेसिस पर काम करता है जो किसी कार्य को ग्रहण करता है और उस कार्य को छोटे - छोटे कार्यों में बिभाजित करके, अनगिनत लगे माइक्रो प्रोसेसर को दे देता है जिसकी वजह से इसकी कार्य क्षमता अधिक होती है। सुपर कम्पयूटर प्रति सेकेंड एक अरब से भी ज्यादा गणनाऐं कर सकता है जिसकी गति flops ( floating point operations per Second ) में मापी जाती है। 

सुपर कम्प्यूटर का इस्तेमाल साइन्टफिक और इंजीनियरिंग युद्व और मौसम विभाग की जानकारी के लिऐ अधिक होता है क्योंकि यह सभी बडे़ स्तर के डेटा प्रोसेसिंग को हैडेल कर लेता है। अब हम जानेंगे सुपर कम्प्यूटर किसने बनाया। वैसे तो सुपर कम्प्यूटर को बनाने के लिय बहुत सारे इक्सपर्ट का योगदान रहा मगर सबसे ज्यादा योगदान Saymour cray का है। जिन्हें हम सुपर कम्प्यूटर का जनक भी कहते हैं। विश्व का पहला सुपर कम्प्यूटर Cray द्वारा सन् 1960 में बनाया गया था जिसका नाम CDC 1604 था। भारत का पहला सुपर कम्प्यूटर परम 8000 है जिसकी स्थापना CDAC द्वारा पूणे में हुई और विश्व का क्रे - 1 है। 


दोस्तों आज हमने जाना computer ke parkar In hindi और कम्पयूटर के प्रमुख भाग के बारें में। दोस्तों आज की पोस्ट कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताना। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ