mouse kya hai in hindi - कंप्यूटर में माउस का उपयोग
![]() |
| Mouse kya hai in hindi |
mouse kya hai in hindi - कंप्यूटर में माउस का उपयोग
दोस्तों कम्प्यूटर हम सभी सीखते हैं मगर हर किसी को कम्प्यूटर के भाग के बारें में नहीं पता होता है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए मैं कम्प्यूटर के छोटे-बड़े भागों को एक - एक करके बताने वाला हूँ। आज मैं बताने वाला हूँ mause kya hai और कंप्यूटर में माउस का उपयोग किस प्रकार होता है।
माउस का पूरा नाम -
M - Manually
O - Operated
U - User
S - Selection
E - Equipment
माउस एक इनपुट डिवाइस है जिसका इस्तेमाल हम कम्प्यूटर को निर्देश देने के लिए करते हैं। माउस को हम प्वाइंटिंग डिवाइस भी कहते हैं। माउस एक पेन ऐरो और करसर होता है जिससे कम्प्यूटर में डेटा डालते हैं। माउस का मुख्य कार्य करसर और प्वाइंट को कंट्रोल करना है। माउस का आविष्कार सन् 1968 में Douglas C. Engelbert ने किया। Douglas ने सबसे पहले माउस लकड़ी से बनाया था, मगर आधुनिक कार्यों को देखते हुए, दुनिया में अलग - अलग प्रकार के माउस का निर्माण किया।
माउस के तीन बटन होते हैं।
1. Left button
2. Right button
3. Scroll button
Left button -
लेफ्ट बटन माउस के बांयी ओर होता है जिसका इस्तेमाल कम्प्यूटर में अन्य बटनों की तुलना अधिक होता है। इस बटन के द्वारा हम किसी फाइल या फोल्डर को सिलेक्ट या ओपन कर सकते हैं।
Right button -
राइट बटन माउस के दांयी ओर होता है जिसका इस्तेमाल किसी फाइल या फोल्डर की प्रॉपर्टी जानने और फाइल सम्बंधित सभी विकल्प को सक्रिय करने के लिए किया जाता है।
Scroll button -
स्क्राॅल बटन माउस के दोनों बटनों की बीच गोल आकार का होता है। स्क्राॅल बटन का इस्तेमाल कम्प्यूटर में वेब पेज या किसी भी प्रोग्राम के पेजों को ऊपर नीचे करने के लिए करते हैं।
DPI बटन क्या है ?
दोस्तों मैं बात करने वाला हूँ माउस के एक ऐसे बटन की जो सायद हर किसी को नहीं पता तो आइये जानते हैं DPI बटन क्या है।
DPI बटन एक ऐसी बटन है, जिसका इस्तेमाल किसी साधारण माउस में न ही होता है और न ही पाया जाता है। यह बटन एक गेमिंग परपस के लिये बनाये गये माउस में होता है।
DPI का मतलब Dot per inch होता है यानी हम DPI बटन के द्वारा माउस प्वाइंटर की दूरी को तय किये पिक्सल के अनुसार घटा बढा़ सकते हैं।
![]() |
| DPI बटन क्या है |
Use of mouse in computer ( कम्प्यूटर में माउस का उपयोग )
माउस एक इनपुट डिवाइस है जिसके द्वारा हम डेटा को कम्प्यूटर तक पहुंचाते हैं। माउस का उपयोग कम्प्यूटर में कुछ इस प्रकार करते हैं।
Click ( क्लिक ) -
कम्प्यूटर में माउस का उपयोग ज्यादातर किसी फाइल या फोल्डर को क्लिक करके सिलेक्ट करने के लिऐ किया जाता है। यहां क्लिक करने का मतलब, कम्प्यूटर में किसी फाइल या फोल्डर पर प्वाइंटर को ले जाकर माउस के बटनों को प्रेस करना ही क्लिक कहलाता है। दोस्तों जब कभी किसी फाइल या फोल्डर को सिलेक्ट करना होता है तो हम उस फाइल या फोल्डर पर करसर ले जाकर एक बार क्लिक करते हैं।
Double click -
कम्प्यूटर में माउस के लेफ्ट बटनों को जल्दी - जल्दी दो बार क्लिक करने की प्रक्रिया को double click कहते हैं। कम्प्यूटर में काम करते समय जब हमे किसी फाइल या फोल्डर को ओपन करना होता है तो double click करते हैं।
Right click -
कम्प्यूटर में माउस के दांयी ओर की बटन को एक बार क्लिक करने कि प्रक्रिया को राइट क्लिक कहते हैं। इसका उपयोग किसी फाइल या फोल्डर के नाम को rename, delete, cut, copy refersh करने या फोल्डर की प्रॉपर्टी जानने के लिए किया जाता है।
दोस्तों जब हम किसी फाइल या फोल्डर या किसी इमेज पर राइट क्लिक करते हैं तो ऐसे ( rename, copy, cut, delete) सभी विकल्प दिखाई देता है मगर जब हम डेस्कटॉप पर खाली जगहों पर राइट क्लिक करते हैं तो रिफ्रेश विकल्प दिखाई देता है जिसका इस्तेमाल करके कम्प्यूटर को रिफ्रेश करते हैं।
Drag & Drop -
कम्प्यूटर में किसी फाइल या फोल्डर को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की प्रक्रिया को drag & drop कहते हैं। हम सभी जानते ही हैं कि कम्प्यूटर में काम करते समय कभी-कभार किसी फाइल या फोल्डर अथवा इमेज को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना होता है तो हमे सबसे पहले जिस फाइल या फोल्डर को ड्रैग करना है उस पर माउस के लेफ्ट बटन को एक बार क्लिक करते हैं और फिर उसी बटन को दबाकर माउस द्वारा फाइल या फोल्डर को ले जाकर दूसरी जगह छोड़ देते हैं।
कम्प्यूटर सीखें हिन्दी में >>
Type of mouse-माउस कितने प्रकार के होते हैं।
माउस मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं।
1. Mechanical mouse ( मैकेनिकल माउस )
2. Optical mouse ( आप्टिकल माउस )
3. Wireless mouse ( वायरलेस माउस )
Mechanical mouse ( मैकेनिकल माउस ) -
मैकेनिकल माउस का आबिष्कार सन् 1992 में Bill English ने किया था। कम्प्यूटर में सबसे पहले इस्तेमाल होने वाला माउस था, जिसमें रबर का बना एक बाॅल लगा होता था। इसी बाॅल की सहायता से माउस ऊपर नीचे दांये बांये मूव होता था। यहां मूव का मतलब माउस को चलाना है। इसे हम बाॅल माउस के नाम से भी जानते हैं
![]() |
| आॅप्टिकल माउस क्या हैं |
Optical mouse ( आप्टिकल माउस ) -
वर्तमान में उपयोग होने वाले पर्सनल कम्प्यूटर में आप्टिकल माउस का प्रयोग होता है। आप्टिकल माउस LED - light emmiting diode तथा DSP - digital signal processing के आधार पर काम करता है। आप्टिकल माउस का आविष्कार सन् 1981 में logical compny द्वारा किया गया था। इसमें कोई बाॅल की जगह एक लेजर लाइट लगा होता है जिसके द्वारा यह माउस काम करता है।
Wireless mouse ( वायरलेस माउस ) -
यह माउस बिना तारों का बना radio frequency पर आधारित होता है, जिसे हम वायरलेस माउस कहते हैं। आप्टिकल और वायरलेस की बनावट सेम होती है। वायरलेस माउस के अंदर transmeter लगा होता है, जिसका reciever cpu में जोड़ दिया जाता है। यह माउस USB Port ( universal serial bus ) में कनेक्ट होता है जिसे हम रिसीवर कहते हैं। वायरलेस माउस को चलाने के लिए बैटरी का प्रयोग होता है। इसका आविष्कार सन् 1991 में लाॅजिकल कंपनी ने किया।
![]() |
| Wireless mouse |
Track ball mouse ( ट्रैक बाॅल माउस ) -
ट्रैक बाॅल माउस भी आप्टिकल माउस तरह ही होता था मगर इसमें लेजर लाइट की जगह ट्रैक बाॅल लगा होता था। ट्रैक बाॅल माउस को चलाने के लिऐ हम अपने अंगलियों और अंगूठो की सहायता से इधर - उधर घुमाते थे। इस पर काम करना बहुत ही कठिन और अधिक समय लगता था।
Stylus mouse ( स्टाइलस माउस ) -
दोस्तों स्टाइलस माउस का आबिष्कार Gorden Stewert ने किया था, जो एक पेन आकार की होती है। इसका उपयोग ज्यादातर किसी टचिंग डिवाइस में किया जाता है।
हेलो दोस्तों आज मैने जाना माउस क्या है और कम्प्यूटर मे माउस के उपयोग के उपयोग के बारे में। अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो प्लीज यार कमेंट करके जरूर बताना।




0 टिप्पणियाँ