keyboard kya hai in hindi - कीबोर्ड में बटनों की जानकारी
 |
| Keyboard kya hai in hindi |
keyboard kya hai in hindi - कीबोर्ड में बटनों की जानकारी
दोस्तों आज हम जानने वाले हैं keyboard kya hai in hindi में। इससे पहले हमने जाना था कम्प्यूटर में उपयोग होने वाले साॅफ्टवेयर के बारें में।
कीबोर्ड एक इलेक्ट्रानिक इनपुट डिवाइस होता है जिसके द्वारा हम कम्प्यूटर में डेटा डालते हैं। कीबोर्ड का मुख्य कार्य कम्प्यूटर को डेटा देना होता है। कम्प्यूटर में डेटा को डालने के लिए कीबोर्ड में उपस्थित
बटनों को दबाया जाता है जिसके कारण डेटा कम्प्यूटर में इलेक्ट्रानिक पल्स की सहायता से पहंच जाता है। कीबोर्ड में बहुत सारे बटन होते हैं जिसका इस्तेमाल हम कम्प्यूटर में डेटा के अनुसार करते हैं। अब सवाल यह है कीबोर्ड के आविष्कारक कौन हैं ? कीबोर्ड का आविष्कार सन् 1968 में क्रिस्टोफर लेथम सोल्स नामक बैज्ञानिक ने किया था।
कीबोर्ड कम्प्यूटर को डेटा प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस है जिसका इस्तेमाल सिर्फ कम्प्यूटर को डेटा देना ही नहीं बल्कि कम्प्यूटर को कंट्रोल करने के लिए भी होता है। वर्तमान में उपयोग होने वाले की-बोर्ड में बटनों की संख्या लगभग 104 या 108 होती है।
कीबोर्ड में बटनों के प्रकार
कीबोर्ड में बटनों की जानकारी -
एक साधारण कीबोर्ड में मुख्य रूप से पांच प्रकार के बटन पाये जाते हैं।
1. Alphanumeric keys
2. Functions keys
3. Control keys
4. Navigation keys
5. Numeric keypad
कम्प्यूटर सीखें हिन्दी में >>
कीबोर्ड में बटनों का उपयोग -
Functions key ( फंक्शन की )
फंक्शन की कीबोर्ड के सबसे ऊपरी भाग में होते हैं, जो F1 से लेकर F12 होती हैं। कम्प्यूटर में फंक्शन की का इस्तेमाल प्रोग्रामिंग करते समय एक शार्टकट की के रूप में किया जाता है। यह साधारण कार्यों में अपने आप में एक शार्टकट की होता है जिसका प्रयोग करके यूजर्स अपने कार्यों को सरल बनाते हैं।
 |
| कीबोर्ड के प्रकार |
Alphanumeric keys
जिस key पर अक्षर ( अल्फा ) अंक numeric चिन्ह ( symbols) लिखे होते हैं, वह alphanumeric key (अल्फान्यूमेरिक की ) होते हैं। इस की का उपयोग हम कम्प्यूटर में डेटा को ( अक्षर, चिन्ह, अंक ) टाइप करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। अल्फान्यूमेरिक की में अंग्रेजी के वर्णमाला A-Z सामिल होते हैं और उसके ऊपर के की में 0-9 तक गिनती और साथ ही कुछ चिन्ह लिखे होते हैं।
Control keys ( कंट्रोल की )
कम्प्यूटर में जिस key का इस्तेमाल किसी दूसरे keys साथ combine या जोड़ करके किया जाता है उसे कंट्रोल की कहते हैं। computer में इस स्पेशल key भी कहते हैं। कीबोर्ड में इस key का इस्तेमाल सिंगल नहीं होता है। जैसे - ctrl, shift, alt etc.
Navigation keys ( नेविगेशन की )
कम्प्यूटर में जिस की का इस्तेमाल दस्तावेज को प्रिंट करने या चारों ओर चलाने के लिए किया जाता है उसे हम नेविगेशन की कहते हैं। navigation keys के अन्तर्गत home, delete, insert, page up, page down, arrow और end keys पाये जाते हैं।
Numeric keypad ( न्यूमेटिक कीपैड )
यह key एक अंकीय कीपैड होता है जिसे calculater key भी कहते हैं। यह कीपैड कीबोर्ड के सबसे दांयी ओर होता है जिसका इस्तेमाल सिर्फ अंकीय डेटा इनपुट के लिए किया जाता है।
Indicator lights
यह एक सांकेतिक लाइटस् होती है जो हमें num lock, caps lock, scroll lock का एक्टिव होने या न होने के लिए संकेत देती है।
सांकेतिक तथ्य -
1.कीबोर्ड में लगी पहली लाइट जलने पर हमें यह संकेत होता है कि numeric keypad on है।
2.कीबोर्ड में लगी पहली लाइट जलने पर हमें यह मालूम होता है कि caps lock on है।
3.कीबोर्ड में लगी पहली लाइट जलने पर हमें यह संकेत होता है कि scroll lock on है।
कीबोर्ड में बटनों की जानकारी -
दोस्तों अब मैं बात करने वाला हूँ कीबोर्ड के कुछ महत्वपूर्ण बटनों के बारे में।
ECS -
कम्प्यूटर में काम करते समय इस बटन का उपयोग प्रोग्राम से बाहर निकलने के लिए करते हैं। tally में इस बटन का उपयोग सबसे अधिक होता है।
Tab ( टैब बटन ) -
Computer में टैब का उपयोग एक फंक्शन से दूसरे फंक्शन में जम्प करने के लिए किया जाता है।
Caps lock ( कैप्सलाॅक ) -
कैप्सलाॅक चालू करने पर कीबोर्ड की बीच की लाइट जल जाती है जिसका अर्थ है कीबोर्ड के अल्फाबेट के सारे अक्षर A to Z कैपिटल हो जाते हैं।
Shift ( सिफ्ट बटन ) -
कम्प्यूटर में सिफ्ट बटन का उपयोग एक - एक करके अंग्रेजी के शब्दों को कैपिटल लेटर में बदलने के लिए किया जाता है। यह बटन कीबोर्ड के दोनों पक्षों में होते हैं।
Ctrl ( कंट्रोल बटन ) -
इस बटन का उपयोग हम कम्प्यूटर में शार्टकट के रूप में करते हैं। शार्टकट का मतलब होता है प्रोग्राम या फंक्शन में तत्काल पहूंचना। यह बटन कीबोर्ड के दोनों पक्षों में होते हैं।
Alt ( आल्ट बटन ) -
इस बटन का उपयोग भी ctrl के भाॅति ही करते हैं मगर इस की का प्रयोग ज्यादातर हम हिन्दी टाइपिंग के लिए करते हैं। यह बटन कीबोर्ड के दोनों पक्षों में होते हैं।
Spacebar ( स्पेस बटन ) -
Computer में इस बटन का उ
पयोग हम दो अक्षरों के बीच जगह देने के लिए करते हैं। स्पेस बटन का इस्तेमाल हम ज्यादातर टाइपिंग करते समय करते हैं।
Enter ( इन्टर बटन ) -
कम्प्यूटर में इंटर बटन का उपयोग किसी भी विकल्प को सक्रिय या टाइप करते समय पैराग्राफ या लाइन को छोड़ने के लिए करते हैं। इसे करसर कंट्रोल बटन भी कहते हैं। यह कीबोर्ड में दो जगह होते हैं।
Type of keyboard - कीबोर्ड के प्रकार
कीबोर्ड मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं।
1. Normal keyboard
2. Wireless keyboard
3. Ergonomic keyboard
Normal keyboard-
यह कीबोर्ड एक साधारण पीसी में प्रयोग होने वाला कीबोर्ड होता है जिसमें 104 - 08 बटने होती हैं। यह कीबोर्ड एक इलेक्ट्रानिक पल्स के रूप में कार्य करता है। इसमें वायर लगे होते हैं।
Wireless keyboard -
यह बिना वायर का होता है। यह USB ( universal serial bus ) में कनेक्ट करने पर कार्य करता है।
Ergonomic keyboard -
यह कीबोर्ड एक विशेष प्रकार का होता है जिसका इस्तेमाल ज्यादातर टाइपिंग के लिये किया जाता है। इस का आकार साधारण कीबोर्ड की तुलना में पूरी तरह अलग होता है।
हेलो दोस्तों आज हमने keyboard kya hai hindi में जाना है। आपको मेरी पोस्ट कैसी लगी कंमेट करके जरूर बताना।
0 टिप्पणियाँ