microsoft word 10 home tab tutorial in hindi, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में
होम टैब का प्रयोग कैसे करते हैं ?
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में होम टैब एक विशेष टैब है जिसमे लगभग सभी निर्देशों का उपयोग अधिक से अधिक होता है। इस टैब्स में बहुत सारे टूल्स और निर्देश होते हैं जिसका उपयोग यूजर के उपयोगतानुसार किया जाता है।
इसमें पांच समूह होते हैं। जैसे clipboard, font, paragraph, Style, Editing इनके द्धारा आप कॉपी, पेस्ट से लेकर फॉण्ट आकार ,बुलेट स्टाइल सभी कार्यों को दस्तावेज में सम्पादित कर सकते हैं।
![]() |
microsoft word 10 home tab tutorial in hindi |
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में क्लिपबोर्ड का प्रयोग कैसे और क्यों क्या जाता है ?
Clipboard ( क्लिपबोर्ड ) :-
क्लिपबोर्ड Ms Word में Home tab का पहला समूह है। क्लिपबोर्ड का काम ms word में Cut या Copy हुए टेक्स्ट को निश्चित समय तक अपने डेशबोर्ड में स्टोर करना है। जिसके द्धारा आप कट या कॉपी हुए टेक्स्ट को Paste कर सकते हैं। क्लिपबोर्ड में Paste ऑप्शन Ms Word Button के ठीक नीचे होता है। जिसमे एक ड्राप डाउन विकल्प होता है।
क्लिपबोर्ड में पाए जाने वाले निर्देश -
Paste ( पेस्ट ) :-
जैसा की ऊपर बताया गया है की माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कट या कॉपी हुए टेक्स्ट को क्लिपबोर्ड स्टोर करता है और जिसे हम Paste कर सकते हैं। Paste ऑप्शन का वास्तविक मतलब चिपकाना होता है। इसलिए हम उसी डाटा को चिपका ( Paste ) सकते हैं जो डाटा आपके क्लिपबोर्ड के डेशबोर्ड में उपस्थित होता है।
Paste Special ( पेस्ट स्पेशल ) :-
Ms Word में इस विकल्प के द्धारा Cut या Copy किये टेक्स्ट या ग्राफिक्स को एक विशेष ढंग से Paste किया जा सकता है। इस निर्देश के द्धारा हम अपने दस्तावेज को सुन्दर और आकर्षक बना सकते हैं और इससे डाटा का पेस्टिंग रेटिंग स्पेशल होता है जिसे प्रयोग करके हम अपने कॉपी की हुई डाटा को एक विशेष प्रारूप दे सकते हैं।
Cut ( कट ) :-
यह विकल्प माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कट किये गए डाटा को क्लिपबोर्ड में स्टोर कर देता है और उसे यूजर अपने आवश्यकतानुसार जगहों पर Paste कर लेता है।
Copy ( कॉपी ) :-
इस विकल्प के द्धारा डाटा को कॉपी करने के साथ ही क्लिपबोर्ड में स्टोर हुई टेस्ट को पेस्ट कर सकते हैं।
कट और कॉपी में बस एक अंतर होता है की कट किया गया डाटा एक डुबलीकेट डाटा हो जाता है और कॉपी किया गया डाटा ओरिजनल डाटा होता है।
Format Painter ( फॉर्मेट पेंटर ):-
Format Painter Ms Word का एक Text formatting tools होता है, जिससे हम किसी टेक्स्ट या ग्राफिक्स का प्रतिरूप लेकर किसी अन्य टेक्स्ट या ग्राफिक्स को फॉर्मेट कर सकते हैं। और अपने दस्तावेज को आकर्षक बना सकते हैं।
Format Painter द्धारा Ms Word में Text formatting कैसे करते हैं ?
1. सबसे पहले हम माइक्रोसॉफ्ट वर्ड ओपन करते हैं। अब हम Ms Word के वर्क एरिया में कुछ टेक्स्ट टाइप करेंगे।
2. अब हमें जिस टेक्स्ट लाइन को फॉर्मेट करना है उसे सेलेक्ट करेंगे।
3. सिलेक्ट करने के बाद Format Painter (Ctrl+shift+c) निर्देश पर क्लिक करके टेक्स्ट या ग्राफिक्स को सिलेक्ट करते हैं इससे आपका टेक्स्ट या ग्राफिक्स फॉर्मेट हो जायेगा। इस प्रक्रिया को चित्रानुसार देख सकते हैं।




0 टिप्पणियाँ