Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

ms word क्या है ?, Ms Word me kitne tab hote hain?

ms word क्या है ?, Ms Word me kitne tab hote hain?

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट द्धारा बनाया गया एक ग्राफिकल वर्ड प्रोसेसिंग एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है। यह Ms office में सबसे अधिक प्रयोग में आने वाला एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का पहला संस्करण,जिसे सन 1983 में Charles Simonyi और Richard Brodie ने विकसित किया था। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के द्धारा office work के सारे कार्यों को बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का प्रयोग Documents create करने लिए होता है। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के द्धारा Professional resume,cover letters बना सकते हैं। यह वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज है। जिसकी सहायता से आप डॉक्यूमेंट का निर्माण करके सम्पादित और संचालित कर सकते हैं और दैनिक जीवन में पत्र व्यवहार के साथ ही Desktop publishing जैसे कार्यों को आसानी से कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड पर काम करना बहुत ही आसान है जिसके द्धारा आप डॉक्युमेंट के font,spelling and grammar, के साथ formating सम्बंधित कार्यों को आसानी से कर सकते हैं।


Ms Word online in hindi 2020

Ms Word online in hindi 2020

How to open microsoft word ? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को कैसे ओपन करते हैं ?

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड ओपन करना बहुत ही आसान है। 
start> all program> ms word पर क्लिक करें 
start> all program>Accesseries> ms word
Window +r = ms word
Desktop पर मौजूद शॉर्टकट आइकन पर क्लिक करके ओपन कर सकते हैं।

what is ms word ribbon and tabs ? माइक्रोसॉफ्ट वर्ड रिबन और टैब्स क्या है ?


what is ms word ribbon and tabs ?
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड रिबन और टैब्स क्या है ?



रिबन यूजर के लिए उपयोग आने वाली निर्देशों और समूहों से भरी एक पट्टी होती है जो Ms word tab के अंतर्गत पाया जाता है। इसे Microsoft office 2007 में लागू किया गया था। यह Queck Access tool Bar के ठीक नीचे होता है। जिसमे सात टैब्स पाए जाते हैं। Home, insert, Page layout, Refferences, Maillings, Review,View आदि 



Advanced Topics

ms word home tab font group in hindi, ms word में font group का उपयोग कैसे करे ?

microsoft word 10 home tab tutorial in hindi, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में होम टैब का प्रयोग कैसे करते हैं ?

एम एस वर्ड होम में टैब पैराग्राफ समूह का उपयोग कैसे करें ? 

ms word में bullet style कैसे लगाएं ? 

Ms Word स्टाइल और एडिटिंग समूह उपयोग कैसे करें ?

ms word 2010 insert tab functions in hindi,ms word में tebles समूह का उपयोग कैसे करे ?

Ms word मे teble Desgin और layout tab का उपयोग कैसे करें ?



Home Tab

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में होम टैब एक विशेष टैब है जिसमे लगभग सभी निर्देशों का उपयोग अधिक से अधिक होता है। इस टैब्स में बहुत सारे टूल्स और निर्देश होते हैं जिसका उपयोग यूजर के उपयोगतानुसार किया जाता है।
इसमें पांच समूह होते हैं। जैसे clipboard, font, paragraph, Style, Editing इनके द्धारा आप कॉपी, पेस्ट से लेकर फॉण्ट आकार ,बुलेट स्टाइल सभी कार्यों को दस्तावेज में सम्पादित कर सकते हैं। 

Home tab kise kahte hain
home tab kise kahte hain ?

Insert 

जैसा की नाम से ही पता चल गया होगा की Insert टैब क्या है ? और इसकी विशेषता क्या है? इस टैब के अंतर्गत दस्तावेज को आकर्षण और सुन्दर बनाने के लिए किसी अन्य सामाग्रियों और व्यवस्थाओं को जोड़ सकते हैं। जैसे Table creating,clipart, picture,shapes, page number आदि। इन्सर्ट  टैब के द्धारा सारे कार्यों को अलग - अलग निर्देशों का प्रयोग करके आसानी से कर सकते हैं। इसके अंतर्गत आने वाले समूह कुछ इस प्रकार हैं जैसे - Page , tables ,Illustration,Link,header & footer, Text, Symbols आदि। इन्सर्ट टैब का प्रयोग करके जब आप किसी picture या shapes को Insert करते हो तो आपके सामने Formatting tabs और कुछ समूह बढ़ जाते है।

Insert tab kise kahte hain ?
Insert tab kise kahte hain 


Page layout

इस टैब के द्धारा हम ms Word में पेज सम्बंधित सभी कार्यों को आसानी से कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इस टैब का बहुत ही महत्त्व होता है जिससे हम पेज के मार्जिन से लेकर, पेज के आकार, लाइन रिक्त, इन्डेन्शन प्रलेखन जैसे कार्यों को कर सकते हैं। इस टैब के द्धारा हम अपने पेज में बैकग्राउंड, वॉटरमार्क और पेज सेटअप जैसे कार्य भी कर सकते हैं। इसके पांच समूह होते हैं Themes, page setup, page, backgroung, Paragraph, Arrange आदि। 


Page layout tab kise kahte hain
 Page layout tab kya hai 


Refferences tab

रेफ्रेंस टैब एक एडवांस लेवल का टैब है, जिसका प्रयोग किसी बड़े प्रोजेक्ट का निर्माण करने या कोई रीसर्च पेपर तैयार करने के साथ ही किताबों की राइटिंग के लिए भी किया जाता है। जब हम किसी किताब को लिखते हैं तब किताबों के पहले पेज पर इंडेक्स दिया जाता है, जिसका मतलब पाठक को पाठ्यकर्म का पेज नंबर बताने की कोशिश की गई होती है और जब हम कोई आर्टिकल या कोई भी डॉक्यूमेंट तैयार करते हैं तो बिबालियोग्राफी या कैप्शन के प्रयोग करते हैं।  बिबालियोग्राफी और कैप्शन में बताया जाता है की जब किसी डॉक्यूमेंट को बनाने के लिए जिस किसी प्लेटफार्म वेब या बुक्स का सहारा लेते हैं तो उसका क्रेडिट देने के लिए इसी ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है। 

 

इसके पांच समूह होते हैं Table of contents, foonotes, Citation & Bibiography, Caption,Index, Table of Authorities आदि।


mailling tab
mailling Tab


Maillings tabs

मेलिंग टैब का प्रयोग Email, latter के सम्बंधित कार्यों में होता है।  अक्सर बड़ी - बड़ी कंपनी में आपने देखा होगा की वहां एम्प्लायर अपने अलग - अलग एम्प्लोयी को अलग - अलग स्थानों पर किसी प्रकार के लेटर या कोई मेल को भेजना होता है तो उस स्थिति में मेल को एक - एक न भेजकर एक साथ सारे लेटर को भेज देता है। Maillings tabs का प्रयोग कहाँ और कैसे किया जाता है ? मान लेते हैं आप कोई एम्प्लोयी हो अगर आपको किसी एक ही लेटर या डॉक्यूमेंट को अलग - अलग एम्प्लोयी और अलग - अलग जगहों पर भेजना है तो आप उस जगह पर इस टैब का प्रयोग कर Mail merge के द्धारा भेज सकते हैं। अन्यथा आपको अधिक समय का नुकसांन हो जाता है। इसके पांच समूह होते हैं, Create , Start Mail Merge, Write & Insert fields, Preview Results, Finish आदि। 

references tab
Reference tab 

Review tab  

रिव्यु टैब का मतलब समीक्षा करना है अर्थात यह टैब डॉक्यूमेंट का समीक्षा करता है। इस टैब का प्रयोग डॉक्यूमेंट में हुए गलतियों को संसोधित करने और कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के लिए किया जाता है जैसे Spelling & Grammar, word Researh, subject thesaurus, word count , language आदि। आपके कंप्यूटर में इन कार्यों से सम्बंधित जानकारी पहले से एकत्रित रहती है जिससे आपकी गलती पर स्वंम ही ऑटोकरेक्ट यानि सही हो जाता है। 



review tab
review tab

View tab

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में Document के Appearance को दिखने के लिए बहुत सारे View होते हैं जिसके द्धारा हम अपने  दस्तावेज को पब्लिश या प्रिंट करने से पहले पेज या मार्जिन को देखकर सेट कर सकते हैं। ms word doument को अलग - अलग देखने की सुबिधा देता है हम अपने डॉक्यूमेंट को पांच व्यू या वेब के द्धारा देख सकते हैं और डॉक्यूमेंट के Appearance में किसी प्रकार का परिवर्तन भी कर सकते हैं। ms word में दस्तावेज को देखने के लिए कई सारे निर्देश होते हैं। जैसे - Print layout, full screen, Web Layout, Outline, Draft  आदि। इस टैब के पांच समूह होते हैं। document view, Show, zoom, Window, Macros आदि। 



View tab
View tab

दोस्तों आज आपने सीखा Microsoft word क्या है Ms Word me kitne tab hain? के  बारे में। दोस्तो अगर आपको पोस्ट से रिलेटिव कोई डाउट हो तो कमेंट जरूर करना ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ