ms word home tab font group in hindi, ms word में font group का
उपयोग कैसे करे ?
Font :-
यह निर्देश माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का एक फॉर्मेटिंग समूह है। इस समूह का उपयोग डॉक्यूमेंट को सुन्दर और सुसज्जित बनाने के लिए किया जाता है। जिसके द्धारा हम डॉक्यूमेंट बनाते समय टेक्स्ट के फॉण्ट को अलग - अलग अक्षरों में बदल सकते हैं और उसको स्टाइलिश भी बना सकते हैं। इस ग्रुप के द्धारा हम चुने हुए फॉण्ट का desgining के साथ ही फॉण्ट के आकार में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन और टेक्स्ट में बिंदू भी डाल कर सकते हैं। इसमें एक ड्राप डाउन बॉक्स होता है, जिससे हम अपने फॉण्ट से सम्बंधित सारे कार्यों को कर सकते हैं।
| ms word home tab font group in hindi |
Ms word text formatting tools का उपयोग कैसे करें ?
Font Size :-Ms Word में इस निर्देश के द्धारा हम अपने टेक्स्ट या ग्राफिक्स के साइज को वर्तमान में हो रहे प्रिंटर के रेगुलेशन के अनुसार ( बढ़ा
) Increase कर सकते हैं।
Grow font :-
इस निर्देश के द्धारा हम सिलेक्टेड टेक्स्ट के फॉण्ट आकार को बढ़ते क्रम में अपने दस्तावेज के अनुसार बढ़ा सकते हैं।
Shrink font :-
इस निर्देश के द्धारा हम सिलेक्टेड टेक्स्ट के फॉण्ट आकार को निचले क्रम यानी हम अपने दस्तावेजों के अनुसार घटा सकते हैं।
Change case :-
इस निर्देश का प्रयोग माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेक्स्ट के केस में परिवर्तन करके डॉक्यूमेंट को आकर्षक बना सकते हैं। इस ऑप्शन को सिलेक्ट करने पर एक डॉयलॉग बॉक्स ओपन होता है। इसके पांच भाग होते हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं।
Sentence case :-
इस निर्देश के द्धारा हम अपने डॉक्यूमेंट को Sentence Wise बना सकते हैं, इसका मतलब है हम अपने वर्ड के पहले अक्षर को बड़ा और बाकि को छोटा बना सकते हैं।
Ram go to school.
Lower case :-
इस निर्देश के द्धारा हम डॉक्यूमेंट के सभी अक्षरों को छोटा सकते हैं।
ram go to school
UPPER CASE:-
इस निर्देश के द्वारा हम वर्ड के सारे अक्षरों को बड़ा ( capital Letter ) बना सकते हैं।
RAM GO TO SCHOOL
Capitalize Each word ( Title case ) :-
इस निर्देश का प्रयोग करके किसी वर्ड के पहले अक्षर को बड़ा और सभी को छोटा ( small ) बना सकते हैं। Ram Go To School
tOGGLE cASE :-
इस निर्देश द्धारा वर्ड का पहला अक्षर ( small ) छोटा और सभी अक्षर बड़ा ( capital Letter ) होता है।
rAM gO tO sCHOOL.
Clear Formatting :-
इस निर्देश का प्रयोग डॉक्यूमेंट में किये गए Text Formatting को हटाने के लिए किया जाता है।Formatting का मतलब टेक्स्ट के सम्बंधित किये गए परिवर्तन जैसे - Bold, Italic, under line, Outline, Shadow आदि।
Bold :-
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इस टूल्स के द्धारा हम अपने डॉक्यूमेंट के टेक्स्ट को मोटा ( Bold ) कर सकते हैं।
Italic :-
इस निर्देश के द्धारा हम अपने डॉक्यूमेंट के टेक्स्ट को तिरछा ( Italic ) कर सकते हैं।
under line :-
इस निर्देश के द्धारा हम अपने डॉक्यूमेंट के टेक्स्ट के निचे अलग - अलग प्रकार के लाइन खींच सकते हैं।
Strikethrough :-
इस निर्देश का प्रयोग करके हम अपने डॉक्यूमेंट के आवश्यकतानुसार टेक्स्ट के बीच में लाइन खींच सकते हैं।
Subscript :-
इस निर्देश का प्रयोग ज्यादातर साइंस में सूत्र लिखने के लिए किया जाता है जिसके द्धारा टेक्स्ट के पहला या दूसरा अक्षर छोटा होकर थोड़ा नीचे चला जाता है। जैसे - H2, H4, H2O
Superscript :-
इस निर्देश का प्रयोग हम गणितीय कार्यों में कर सकते है, जिसके द्धारा टेक्स्ट थोड़ा छोटा होकर दूसरे टेक्स्ट के ऊपर चला जाता है। जैसे - 103, 10th
Text effect :-
इस निर्देश का प्रयोग हम अपने टेक्स्ट में इफेक्ट डाल सकते हैं। इसके अंदर पाए जाने वाले टूल्स कुछ इस प्रकार हैं।
Outline :-
इस टूल्स के द्धारा अपने डॉक्यूमेंट के टेक्स्ट को आउट लाइन दे सकते हैं। इस टूल्स के के दाहने और एक ड्राप डाउन बटन होता है जिस पर क्लिक करने पर आउटलाइन से सम्बंधित एक डॉइलॉग बॉक्स खुल जाता है। जिसका हम प्रयोग करके टेक्स्ट में आउटलाइन दे सकते हैं।
Shadow ( परछाई ) :-
इस टूल्स के द्धारा अपने डॉक्यूमेंट के टेक्स्ट को Shadow ( परछाई ) दे सकते है।
Reflection ( परिबिम्ब ) :-
इस के द्वारा हम अपने टेक्स्ट का परिबिम्ब बना सकते हैं।
Glow ( चमक ) :-
इस निर्देश के द्वारा हम अपने डॉक्यूमेंट में चमक ला सकते हैं।
Text Highlight Color :-
इस निर्देश का प्रयोग माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेक्स्ट को हाईलाइट करने के लिए किया जाता है, जिससे टेक्स्ट में background ( Text Highlight Color ) दे सकते हैं।
Font Color :-
इस निर्देश का प्रयोग करके हम सिलेक्ट किये गए टेक्स्ट के कलर को बदल सकते हैं। इस ऑप्शन के अंदर बहुत सारे कलर होते हैं जिसका प्रयोग करके हम अपने आश्यकता के अनुरूप रंगो को सिलेक्ट कर सकते हैं।
Advanced Topics
एम एस वर्ड होम में टैब पैराग्राफ समूह का उपयोग कैसे करें ?
ms word में bullet style कैसे लगाएं ?
Ms Word स्टाइल और एडिटिंग समूह उपयोग कैसे करें ?
ms word 2010 insert tab functions in hindi,ms word में tebles समूह का उपयोग कैसे करे ?


1 टिप्पणियाँ
This is super
जवाब देंहटाएंThank 🙏you