Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Ms word home tab functions in hindi 2020,एम एस वर्ड होम में टैब पैराग्राफ समूह का उपयोग कैसे करें ?

Ms word home tab functions in hindi 2020,एम एस वर्ड होम में टैब पैराग्राफ समूह का उपयोग कैसे करें ?


Ms word home tab functions in hindi 2020,एम एस वर्ड होम टैब पैराग्राफ समूह का उपयोग कैसे करें ?



ms word me paragraph group in hindi
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पैराग्राफ को उपयोग 


 
यह ग्रुप Ms Word में होम टैब का तीसरा समूह है। इस समूह के द्धारा हम अपने डॉक्यूमेंट में paragraph के सम्बंधित Formatting कर सकते हैं। इस समूह को ओपन करने पर एक डॉयलॉग बॉक्स ओपन होता है जिसमे बहुत सारे निर्देश होते हैं इन्ही निर्देश का प्रयोग करके हम अपने डॉक्यूमेंट में उपस्थित paragraph की Formatting बहुत आसानी से कर सकते हैं और बुलेट, नम्बरिंग, स्पेस भी दे सकते हैं।  

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के पैराग्राफ समूह में उपयोग आने वाले कमांड   


Bullets :-

इस निर्देश के द्धारा हम अपने डॉक्यूमेंट के किसी भी विशेष पैराग्राफ को अलग दिखाने के लिए बुलेट का प्रयोग कर सकते हैं और उसमे बिंदु भी डाल सकते हैं। इसमें कई प्रकार के बुलेट्स होते हैं जिसका प्रयोग हम अपने डॉक्यूमेंट के अनुसार कर सकते हैं। 


microsoft word me bullet style ka upyog kaise karen
microsoft word me bullet style ka upyog kaise karen


Numbering :-

इस निर्देश के द्धारा हम अपने डॉक्यूमेंट के किसी भी विशेष पैराग्राफ को अलग दिखाने के लिए Numbering टूल्स का प्रयोग कर सकते हैं और अपने विशेष पैराग्राफ की सूची बना सकते हैं। इस निर्देश में बहुत सारे नम्बरिंग फॉर्मेटिंग टूल्स होते हैं जिसका उपयोग हम पैराग्राफ को सुन्दर बनाने के लिए करते हैं। ( A B C , 1 2 3, I II III IV, a b c )


microsoft word me numbaring tools ka upyog kaise karen
microsoft word me numbaring tools ka upyog kaise karen


Multilevel List :-

यह माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पैराग्राफ के माध्यम से बहुत ही महत्वपूर्ण निर्देश है यह निर्देश डॉक्यूमेंट के टॉपिक्स पर सीधा प्रभाव डालता।  जिसका उपयोग किसी विशेष डॉक्यूमेंट , आर्टिकल्स ,एप्लीकेशन कार्यों को करने में होता है और किसी विशेष पैराग्राफ को एक यूनिक बनाने के साथ ही एक विशेष समूह में है। इस निर्देश के अंदर बहुत सारे टॉपिक को कवर करने के लिए Multilevel List लिस्ट  होता है जिसके द्धारा बुलेट नंबरिंग जैसे फॉर्मेटिंग कार्योँ को आसानी से कर सकते हैं। 

Decrease Indent :-

इस निर्देश के द्धारा हम अपने पैराग्राफ के Indent को कम कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इस निर्देश का मतलब टेक्स्ट को left Indent को काम करना। 

Increase Indent :-

इस निर्देश के द्धारा हम अपने पैराग्राफ टेक्स्ट के Indent को बढ़ा कर सकते हैं। 

Sort :-

इस निर्देश के द्वारा हम अपने लिस्टिगं नंबर को घटते या बढ़ते क्रम में लिख सकते हैं। 

Show /hide :-

यह माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में सबसे कम प्रयोग होने वाला निर्देश हैं। इस निर्देश के द्धारा हमें अपने पैराग्राफ के डॉक्यूमेंट में स्पेस और डॉट जैसे कार्यों को टैब बटन के माध्यम से कर सकते हैं और अपने पैराग्राफ को स्टॉप भी कर सकते हैं। जिसके द्वारा पैराग्राफ के अंत में उल्टा पी के जैसा आ जाता है। 

Align Left :-

इस निर्देश का प्रयोग टेक्स्ट या पैराग्राफ को पेज के बाएं तरफ से समान स्थिति में लाने के लिए होता है जिसके द्धारा टेक्स्ट पेज के बाएं तरफ एक सीधे परिस्थिति में हो है। 

Align Center :-

इस निर्देश का प्रयोग करने से टेक्स्ट या पैराग्राफ, पेज के बीच में अर्जेस्ट हो जाता है। 

Align Right :-

इस निर्देश का प्रयोग करने से टेक्स्ट या पैराग्राफ पेज के दायीं ओर अर्जेस्ट हो जाता है, जो पेज के दायीं ओर से मिले हुए दिखाई देंगे  

Justify :-

इस निर्देश का प्रयोग करके हम डॉक्यूमेंट के टेक्स्ट को लेफ्ट और राइट दोनों तरफ से अर्जेस्ट कर सकते हैं और  हम अपने पेज को प्रोफेशनल बना सकते हैं। यह कमांड डॉक्यूमेंट को बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में सबसे ज्यादा उपयोग में लाया जाता है।  

Line and paragraph spacing :-

इस निर्देश का प्रयोग किसी पैराग्राफ में लाइनों के बीच स्पेस देने के लिए किया जाता है। इस निर्देश के अंदर बहुत सारे स्पेसिंग पॉइंट्स हैं जिसका प्रयोग करके हम अपने डॉक्यूमेंट के आश्यकता अनुसार लाइनों के मध्य स्पेस दे सकते हैं। 

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में लाइन स्पेस कैसे दें ?
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में लाइन स्पेस कैसे दें ?

Shading :-

इस निर्देश के द्धारा हम अपने टेक्स्ट या पैराग्राफ को एक बैकग्राउंड दे सकते हैं और किसी विशेष लाइन या टेक्स्ट को हाइलाइट भी कर सकते हैं। इस निर्देश के अंदर दो प्रकार के कलर ( Themes Color ) और ( Standard color ) होते हैं। 

Bottom Border :-

इस निर्देश का प्रयोग, पेज बॉर्डर , टेक्स्ट या पैराग्राफ में बार्डर देने के लिए जाता है। इसके अंदर बहुत सारे बॉर्डर टूल्स पाए जाते हैं जिसका प्रयोग करके पेज में बॉर्डर लगा सकते हैं और साथ में टेक्स्ट टेबल भी खींच सकते हैं 

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पेज बॉर्डर कैसे लगाएं ?
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पेज बॉर्डर कैसे लगाएं ?

ms word में Style group किसे कहते हैं ?

Style :-

इस निर्देश के अंदर बहुत सारे स्टाइलिस हेड्डिंग होती है जिसका प्रयोग करके हम अपने टेक्स्ट या पैराग्राफ के स्टाइल को समूह में उपस्थित स्टाइल के सामान परिस्थिति में बदल सकते हैं और अपने इच्छा अनुसार चेंज भी कर सकते हैं। 


ms word home tab style group in hindi
ms word home tab style group in hindi


Change Style :-

इस निर्देश के द्धारा हम इस टैब में हुए सभी फोर्मेटिंगस को मैनेज कर सकते हैं जिसका मतलब अब तक सारे फोर्मेटिंगस जैसे - Headings , Fonts, Test Color, Paragraph Spacing को बदल सकते हैं। 

ms word में Editing Group क्या है और इसका उपयोग कहाँ और कैसे करते हैं ?

इस निर्देश का प्रयोग माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में advance editing के लिए किया जाता है। 

Find :-

इस निर्देश का प्रयोग डॉक्यूमेंट के किसी विशेष वर्ड को खोजने के लिए किया जाता है। इस निर्देश को सेलेक्ट करने पर पेज के बायीं ओर एक नाविकेशन विंडो ओपन होता है और हम जिस विशेष वर्ड को खोजना होता है उस वर्ड को Search bar में लिखकर इंटर करते ही Search किया गया वर्ड हाइलाइट हो जाता है। 

Advance Find :-

जब हम किसी सिलेक्टेड डॉक्यूमेंट में से किसी विशेष वर्ड को खोजना चाहते हैं तो इस निर्देश का प्रयोग करते हैं। इसका प्रयोग करते ही डॉक्यूमेंट में से सिलेक्टेड वर्ड हाइलाइट हो जाता है और सारे फाइंड वर्ड को एक साथ खोजने में सहायता प्रदान करता है जिसे नेक्स्ट करके आसानी से देख सकते हैं। 

Replace :-

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इस निर्देश का मतलब एक वर्ड को किसी दूसरे वर्ड के साथ Replace ( बदलना ) करना। इस निर्देश के द्वारा हम एक साथ कई वर्ड को Replace कर सकते हैं। 

Go To :- 

इस निर्देश के द्धारा हम अपने डॉक्यूमेंट में किसी पर्टिकुलर जगहों पर (Page Section  Line Bookmark Footnote ) जाना चाहते हैं तो बहुत ही आसानी से जा सकते हैं। 

select :-

इस निर्देश का प्रयोग डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट, पैराग्राफ और टेक्स्ट के पीछे लगे ऑब्जेक्ट्स को सेलेक्ट करने के लिए किया जाता है। 

हेलो दोस्तों मेरा नाम संजय है। मेरी आज की पोस्ट कैसी लगी प्लीज कमेंट करके बताइये। अगर आपको मेरे पोस्ट से सम्बंधित कोई भी जानकारी की जरूरत हो तो कमेंट करें। 



 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ