computer me memory kaise kaam karti
hai/ कंप्युटर मे मेमोरी का उपयोग
computer me memory kaise kaam karti hai
दोस्तों आज हम जानेंगे कंप्युटर मे मेमोरी कैसे काम करती है। मेमोरी एक स्टोरेज डिवाइस है, जिसमे सभी प्रकार के डाटा जैसे कांमण्ड या किसी भी प्रोग्राम को सुरक्षित रखा जाता है। मेमोरी को हम स्टोरेज डिवाइस भी कहते हैं। दोस्तों मेमोरी का मतलब स्मृति होती, जो कंप्युटर मे ही नहीं बल्कि सभी प्रकार के प्राणियों मे पाई जाती है जो अलग – अलग काम करती है। कंप्युटर मे मेमोरी मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है।
- Main memory ( Primary memory )
- Auxiliary memory ( secondary memory )
- Cache Memory

Memory ke prakar

Main memory( मुख्य मेमोरी ) –
Main memory को हम internal
memory या मुख्य मेमोरी भी कहते हैं जिसे हिन्दी आंतरिक मेमोरी कहा जाता है, क्योंकि main
memory सीपीयू से डाटा लेकर अपने पास स्टोर करती है। यह सीपीयू की भाग होती है जिसे स्टोरेज कपिसिटी भी कहते हैं। main
memory की स्पीड बहुत ही अधिक होती है, जिसके वजह से बाजारों मे इस मेमोरी कि कीमत सबसे अधिक होती है। यह मेमोरी कंप्युटर की सबसे छोटी इकाई है, जो कंप्युटर मे डाटा को kb ( किलोबाइट) mb ( मेगाबाइट ) मे स्टोर करती है। मेन मेमोरी तीन प्रकार की होती है।
1. Ram ( Random Access memory )
2. Rom ( Read Only Memory )
Ram-
Ram का पूरा नाम Random Access memory है। यह एक चिप है जो Metar oxide semiconductor से बनी होती है। रैम एक अस्थाई मेमोरी होती है जिसको volatile memory और प्राइमरी मेमोरी भी कहा जाता है। दोस्तों अब आपके मन मे सवाल होगा की रैम को अस्थाई मेमोरी क्यों कहा जाता है?
दोस्तों आप सबने देखा होगा कि कंप्युटर मे काम करते समय अचानक बिजली चली जाने की वजह से या किसी अन्य कमी की वजह से कंप्युटर बंद हो जाता है और कंप्युटर दोबारा ऑन करने पर जो हमने डाटा तैयार किया था, सब नष्ट हो जाता है। इसीलिय रैम को अस्थाई मेमोरी कहा जाता है। रैम को सिर्फ Read और write किया जा सकता है क्योंकि इस मेमोरी की स्टोरेज क्षमता कम होती है मगर स्पीड की तुलना मे देखा जाए तो सबसे अधिक होती है। दोस्तों जैसे हम कोई मोबाईल बाजारों मे खरीदने जाते हैं तो मोबाईल की कीमत उसके रैम की वजह से अधिक होता है तो उसी प्रकार इस मेमोरी की कीमत भी रैम के पावर के अनुसार ही होता है। जबकि रैम की कीमत अधिक होता है। रैम दो प्रकार की होती है।
और पढ़ें -
- Ms office
- Ms word
- Ms paint
- ms word view tab in hindiComputer क्या है।
- कम्प्यूटर में साॅफ्टवेयर का उपयोग
- कम्प्यूटर के वर्गीकरण
- कंप्युटर मे सेकन्डेरी मेमोरी क्या है ?
कंप्युटर मे रैम के कार्य:-
दोस्तों जब हम कंप्युटर स्टार्ट करते हैं, स्टार्ट करने के बाद जब हम आपने कंप्युटर को कोई भी इन्स्ट्रक्शन यानि निर्देश देते हैं तो ओ सारा डाटा या निर्देश सबसे पहले रैम मे ही स्टोर होता है, उसके बाद सीपीयू उस डाटा को सर्च करके प्रोसेसर को दे देता हैं
- SRAM ( Static Random Access Memory )
- DRAM ( Dynamic Random Access Memory )
computer me memory kaise kaam karti hai
SRAM:-
SRAM का पूरा नाम ( Static Random access
Memory ) है। दोस्तों इस मेमोरी का उपयोग डाटा को कंप्युटर मे टेम्परोरी बेस पर स्टोर करना होता है क्योंकि जब तक हम काम कर रहे होते हैं तभी तक का डाटा यह मेमोरी स्टोर करती है, जैसे कि काम करते समय लाइट चले जाने के पश्चात जब हम सिस्टम् पुनः ऑन करते हैं तो हमारा जो डाटा होता है ओ नष्ट हो जाता है। दोस्तों इसीलिए इस पर काम करने के लिए निरंतर लाइट की आवश्यकता होती है और इस मेमोरी की खास बात तो यह है दोस्तों की इसमे डाटा स्टोर के लिए बार – बार रेफ़रेस करने की भी आवश्यकता नहीं होती है।
- DRAM-
दोस्तों DRAM का पूरा नाम (Dynamic Random Access Memory ) है। यह मेमोरी SRAM का थोड़ा बिपरीत होती है, इसमे डाटा स्टोर करने के लिए बार – बार सिस्टम को रेफरेस करने की आवश्यकता होती है।
- ROM- ( Read Only Memory )
दोस्तों ROM का पूरा नाम Read Only Memory है। दोस्तों जैसा कि नाम से पता चलता है कि Read Only Memory अर्थात इस मेमोरी के अन्तर्गत डाटा को सिर्फ पढ़ा जा सकता है। दोस्तों रोम एक स्थाई मेमोरी है। इससे पहले हमने रैम के बारे मे पढ़ा था जो की ओ अस्थाई मेमोरी थी। अस्थाई मेमोरी को पढ़ना और लिखना दोनों बताया था मगर रोम मे डाटा को सिर्फ पढ़ा जा सकता है जिसे हम इंग्लिश मे non volatile memory भी कहते हैं। दोस्तों non volatile का मतलब जो भी डाटा होता है वह कंप्युटर मे सुरक्षित रहता है यानि स्थाई रहता है। दोस्तों रोम जो डाटा व निर्देश होता है वह सिस्टम सॉफ्टवेयर के रूप मे जाना जाता है, जिसे कंप्युटर को निर्माण करते समय ही उस डाटा या प्रोग्राम को प्रोग्रामरों द्वारा डाला गया होता है। दोस्तों इस मेमोरी का डाटा लाइट जाने के बाद डाटा नष्ट नहीं होता बल्कि सुरक्षित रहता है। Rom चार प्रकार के होते हैं।
computer me memory kaise kaam karti hai
- PROM-( Programmable Read Only Memory )
- EPROM- ( Erasable Programmable Read Only Memory )
- EEPROM Electrically Erasable Programmable Read Only Memory )
- FLASH ROM
- Auxiliary Memory ( Secondary Memory )-
Auxiliary Memory को हिन्दी मे सहायक मेमोरी भी कहते हैं। यह मेमोरी सीपीयू के बाहरी हिस्सों मे लगी होती है, इसीलिए इसे secondary मेमोरी या बाह्य मेमोरी भी कहा जाता हैं। इसकी स्टोरेज क्षमता बहुत ही अधिक होती है मगर दोस्तों स्पीड की तुलना मे देखा जाए तो बहुत ही कम होती है, इसीलिए ये मेमोरी बाजारों मे प्राइमरी मेमोरी के तुलना मे सस्ते होते हैं। यह की प्रकार के होते हैं।
- CD ( Compact Disc )
- PEN DRIVE
- DVD ( Digital Versatile Disc )
- MAGNATIVE TAB
- HD ( HARD DISK )
- BLUE RAY DISC
- COPY DISK
computer me memory kaise kaam karti hai
- CACHE MEMORY –
Cache Memory छोटी और हाई स्पीड वाली मेमोरी है जो कंप्युटर मे डाटा एक्सेस के टाइम को कम करता है और डाटा एक्सेस के स्पीड को बढ़ता है। कैस मेमोरी मुख्य मेमोरी और सहायक मेमोरी से महंगी होती है। दोस्तों यह हाई स्पीड डाटा एक्सेस करने वाली मेमोरी है, जो वर्तमान मे हो रहे काम के डाटा को ही स्टोर करती है मगर अचानक लाइट चली जाने या किसी अन्य समस्या से कंप्युटर के बंद हो जाने पर स्टोर हुए डाटा को भी नष्ट कर देती है। दोस्तों कैस मेमोरी अपने छोटेपन के कारण यह सीपीयू के माइक्रो प्रोसेसर से बिल्कुल ही नजदीक ही कोनेक्ट होती है इसीलिए इसकी स्पीड अन्य मेमोरी की तुलना मे अधिक होती है।
दोस्तों cache memory मुख्य मेमोरी और सहायक मेमोरी के बिल्कुल बीच मे ही होती है, जो सीपीयू, सबसे पहले कैस मेमोरी द्वारा एक्सेस किए हुए डाटा को सर्च करके पढ़ता है, दोस्तों अगर कैस मेमोरी मे डाटा रहता है तो उसे प्रोसेस करता है मगर सीपीयू कैस मेमोरी मे डाटा नहीं रहता है तो मुख्य मेमोरी या सहायक मेमोरी मे सर्च करने चला जाता है। दोस्तों इसीलिए मुख्य मेमोरी और सहायक मेमोरी की स्पीड कम होती है।
दोस्तों
आज मैंने इस पोस्ट मे मेमोरी क्या है और कंप्युटर मे मेमोरी कैसे काम करती है बताया
है। दोस्तों अपने अगले पोस्ट मे मेमोरी को और डीटेल मे समझएंगे।

2 टिप्पणियाँ
Nice bhai
जवाब देंहटाएंHi
जवाब देंहटाएं