Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

review tab in ms word 2016 - एम एस वर्ड में रिव्यू टैब का उपयोग




Ms word review tab 2016
Ms word review tab 2016


Review tab in ms word -: माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में रिव्यू टैब का उपयोग

दोस्तों आज मैं बात करने वाला हूँ review tab in ms word 2016 और एम एस वर्ड में रिव्यू टैब का उपयोग के बारे में मगर दोस्तों उससे पहले जान लेते हैं review tab क्या है ?

दोस्तों आओ सीखें review tab क्या है ? दोस्तों रिव्यू  टैब का मतलब समीक्षा करना है अर्थात यह टैब डॉक्यूमेंट का समीक्षा करता है। इस टैब का प्रयोग डॉक्यूमेंट में हुए गलतियों को संसोधित करने और कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के लिए किया जाता है। दोस्तों इस टैब के द्धारा हम अपने दस्तावेज में कमेंंट भी लगा सकते हैं।


एम एस वर्ड में रिव्यू टैब का उपयोग

एम एस वर्ड में रिव्यू टैब का उपयोग हम इस टैब में पाये जाने वाले समूह के अन्तर्गत समझ सकते हैं।

एम एस वर्ड में proofing समूह का उपयोग 

दोस्तों हम सबको पता है कि कम्प्यूटर पर सारा काम English मे ही होता है पर कम्प्यूटर पर पर काम करते समय कई बार ऐसा होता है कुछ लोग जिन्हे English कम आती है उनसे टाइप करते समय spelling और grammar में कुछ गलतियाँ हो जाती हैं जिसे ठीक करने के लिए ms word के proofing समूह का उपयोग किया जाता है।

Spelling & grammar check कैसे करें ?

दोस्तों एम एस वर्ड में जब किसी डाटा को टाइप करते समय टेक्स्ट के नीचे कुछ errors line दिखाई देते हैं जिसमें अगर स्पेलिंग का error आती है तो टेक्स्ट के नीचे red लाइन आ जाती है और ग्रामर error हो तो blue line आ जाती है। 


Review tab in ms word -: माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में रिव्यू टैब का उपयोग


ms word spelling & grammar check करने के लिए वर्ड को सिलेक्ट करके keybord से f7 प्रेस करेंगे या फिर रिव्यू टैब में जाकर इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। अब हमारे सामने एक बाक्स दिखाई देगा जिसमें स्पेलिंग और ग्रामर सजेशन की लिस्ट दिखाई देगी।
दोस्तों कभी-कभी ऐसा होता है कि माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में वर्ड की dictionary मौजूद न होने पर भी बिना किसी इरर के रेड या ब्लू लाइन आने लगता।

 Ms word me thesaurus option ka use

इस ऑप्शन के द्धारा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में किसी वर्ड का पर्यायवाची शब्द पता कर सकते हैं। इसके लिए हम वर्ड को सिलेक्ट करके इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। क्लिक करते ही राइट में बाक्स दिखाई देगा जिसमें समानर्थ की लिस्ट दिखाई दे जायेगी।

Read more >>

Ms word में word count option का उपयोग 

Ms word में इस विकल्प के द्धारा हम दस्तावेज के page, word, character ( no space ) character ( with space), paragraph, line, को count कर सकते हैं।

Ms word में translation option का उपयोग 

दोस्तों मान लेते हैं कि हमारा दस्तावेज अंग्रेजी मे है जिसका नाॅलेज हमें कम है और कोई बताने वाला भी हमारे पास मौजूद ना हो तो उस स्थिति में हम एम एस वर्ड के translation option का उपयोग करेंगे। दोस्तों इस आप्सन के द्धारा हम विभिन्न प्रकार के भाषाओं में translation कर सकते हैं।

Translation करने के लिए दस्तावेज में पेज या किसी पार्टिकुलर लाइन या वर्ड को सिलेक्ट करके इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। अब हमारे सामने कुछ विकल्प दिखाई देगें जिन्हे प्रयोग करके अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेशन कर सकते हैं।

Comments option क्या है ?

दोस्तों अब हम सीखेगें ms word me comments option क्या है। दोस्तों ms word में काम करते समय कोई पार्टिकुलर वर्ड या पैराग्राफ आ जाता है जिसे समझाने या बताने के लिए उस वर्ड या पैराग्राफ पर हमें कमेंंट करना होता है और हम चाहते हैं हमारे द्वारा किया गया कमेंट दस्तावेज में दिखायी न दे तो कमेंट विकल्प का प्रयोग करेंगे।

दोस्तों इसका प्रयोग करने के लिए वर्ड या पैराग्राफ को सिलेक्ट करेंगे। उसके बाद new comments पर क्लिक करेंगे। अब हमारे सामने एक कमेंंट बाक्स दिखाई देगा उसमें अपना कमेंंट देंगे और बाक्स को हाइड कर देंगे। अगर हमें अपने दस्तावेज में लगे कमेंंट को देखना है तो show contents क्लिक करेंगे जिससे लगा हुआ कमेंंट हाइलाइट हो जायेगा जिसे previous और next विकल्प का प्रयोग करके आगे और पीछे लगे कमेंंट को देख सकते हैं।

Microsoft word में tracking और change option का उपयोग 

दोस्तों जब हम कभी ऐसे सिस्टम पर काम करते है जिसके यूजर एक से अधिक हों तो उस स्थिति में हमारे द्धारा किऐ गये काम में किसी दूसरे यूजर द्धारा दस्तावेज में किऐ गये बदलाव को समझने और उसको ठीक करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग करते हैं।

दोस्तों अगर हम चाहते हैं कि हमारे दस्तावेज में कोई अन्य यूजर कोई बदलाव या एडिटिंग कर दे तो हमें पता चल जाए तो इसके लिऐ हम अपने दस्तावेज को सेव करने से पहले track changes वाले विकल्प को चालू कर लेंगे जिससे हमारे दस्तावेज में हुऐ changes वाले लाइन या पैराग्रराफ के सामने रेड आ जाऐगा। अगर हमें document में हुऐ changes को देखना है तो all markup option पर क्लिक करेंगे जिससे चेंज हुऐ लाइन या वर्ड अलग-अलग फार्मेट में हाइलाइट हो जायेगा। हम अपने दस्तावेज में tracking password भी लगा सकते हैं।

Change option का उपयोग 

अब जानेंगे change option का उपयोग कैसे करें। दोस्तों हमारे दस्तावेज में हुए बदलाव को हम accept और reject कर सकते हैं।

ms word में compare option क्या है ?

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इस विकल्प का प्रयोग दस्तावेज में हुऐ परिवर्तन और बदलाव को एक ही screen में orginal दस्तावेज के साथ कम्पेयर करने के लिऐ किया जाता है। 

Document को compare करने के लिऐ हम review tab के compare option पर क्लिक करेंगे। क्लिक करते ही हमारे सामने एक विंडो दिखाई देगी जिसमें दो ड्राप डाउन विकल्प दिखाई देगा orginal document और revised document। orginal document में हम अपने पहले सेव हुए दस्तावेज को सिलेक्ट करेंगे और revised document में हम changes document को सिलेक्ट करके ओक कर देंगे। अब हमारे सामने दोनो दस्तावेज आ जायेगा जिसे एक दूसरे के साथ कम्पेयर कर सकते हैं।

Ms word में Restrict editing क्या है ?

दोस्तो हम माइक्रोसाॅफ्ट वर्ड में अभी तक compare option के बारे में सीख रहे थे। अब हम सीखेगें ms word me restirct editing kya hai । माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इस विकल्प का प्रयोग दस्तावेज को सिक्योर करने के लिये होता है।

Review tab in ms word -: माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में रिव्यू टैब का उपयोग

दोस्तों मान लेते हैं हमने कोई महत्वपूर्ण डाटा तैयार किया है जिसे हम चाहते हैं कि एम एस वर्ड में उपस्थित डाटा में हमारे अलावा कोई और किसी भी प्रकार की एडिटिंग और फार्मेटिंग न कर पाये तो इसके लिये restirct editing option का उपयोग करेंगें। दोस्तों इस विकल्प के द्वारा हम अपने
दस्तावेज में password भी लगा सकते हैं जिसके द्वारा सिर्फ दस्तावेज को रीड किया जा सकता है।

दोस्तों आज आपने सीखा review tab in ms word 2016 के बारे में। दोस्तो अगर आपको पोस्ट से रिलेटिव कोई डाउट हो तो कमेंट जरूर करना ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ