![]() |
| View tab in ms word in Hindi |
view tab in ms word in hindi - एम वर्ड में व्यू टैब का उपयोग
दोस्तों मैं आज हम जानेगे view tab in ms word in hindi में। ms word doument को अलग - अलग देखने की सुबिधा देता है हम अपने डॉक्यूमेंट को पांच व्यू या वेब के द्धारा देख सकते हैं और डॉक्यूमेंट के Appearance में किसी प्रकार का परिवर्तन भी कर सकते हैं। ms word में दस्तावेज को देखने के लिए कई सारे निर्देश होते हैं। जैसे - Print layout, full screen, Web Layout, Outline, Draft आदि। इस टैब के पांच समूह होते हैं।document view, Show, zoom,Window, Macros आदि।
read ms excel - ms excel kaise sikhe । एमएस इक्सेल की टॉप 5 प्रारम्भिक जानकारी
ms word me kitne view hote h
दोस्तों एम एस वर्ड में पांच व्यू होते हैं। इन व्यूज् का प्रयोग एम एस वर्ड में कम्पलीट दस्तावेज को देखने के लिए किया जाता है।
Read mode :-
दोस्तों एम एस वर्ड में इस कमांड का प्रयोग दस्तावेज को रीड करने के लिय किया जाता है। यह निर्देश तब काम आता है जब हम डाटा को सिर्फ रीड करना चाहते हैं।
Print layout :-
जब हम एम एस वर्ड में किसी दस्तावेज पर काम करते हैं तो वह दस्तावेज प्रिटं लेआउट के अंतर्गत दिखाई देता है। दोस्तों जब भी अपने दस्तावेज को कुछ इस तरह देखना चाहते कि मेरा दस्तावेज प्रिटं करने पर कैसा किस तरह दिखेगा तो हम इस व्यू का प्रयोग करेंगे। यह व्यूज document के elements जैसे- margin, page number, header and footer आदि को अपने व्यूज के अन्तर्गत दिखाता है।
Web layout :-
दोस्तों जब हम किसी ऐसे दस्तावेज को बनाते हैं जिसे हम सिर्फ अपने कम्प्यूटर पर ही देखना चाहते हो या कोई बेव पेज की तरह देखना चाहते हों तो हम इस विकल्प का प्रयोग करेंगे। जब हम अपने दस्तावेज में इस विकल्प का प्रयोग करते हैं तो हमारा दस्तावेज एक वेब पेज की तरह दिखाई देती है जिसमें पेज का मार्जिन नहीं होता है।
Outline:-
Ms word में इस ऑप्शन का प्रयोग दस्तावेज को एक लेवल में देखने के लिए किया जाता है। दोस्तों मान लेते हैं हमने कोई आर्टिकल लिखा है जिसकी पेज की लम्बाई बहुत ज्यादा हो और उसमें बहुत सारे हैडिगंस, सब हैडिगंस और कुछ प्वाइंटस् हों, हम चाहते हैं ऐ सब एक लेवल में इकट्ठा दिखाई दे तो इसके लिये हम outline option का प्रयोग करेंगे।
Draft :-
दोस्तों अगर हम अपने दस्तावेज को एक सरल रुप में देखना चाहते हैं तो इस निर्देश का प्रयोग करेंगे और साथ इस व्यू के द्धारा दस्तावेज के टेक्स्ट को फार्मेटिंग और एडिटिंग को कर सकते हैं। दोस्तों इस व्यू में भी लेआउट से सम्बन्धित एलीमेट जैसे-margin, page number, header and footer आदि दिखाई नहीं देता है।
Ms word में Show option का उपयोग
दोस्तों अब हम जानेंगे ms word में show option का उपयोग क्या हैं। show option को दिऐ गये विकल्प के अनुसार समझ सकते हैं।
Rular :-
इस ऑप्शन के द्धारा हम अपने दस्तावेज में रूलर प्रदर्शित कर सकते हैं जिसके द्वारा वर्तमान में काम कर रहे पेज का मार्जिन को भी सेट कर हैं। एम एस वर्ड पहले से सेट हुऐ मार्जिन को अपने अनुसार रूलर की सहायता से बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।
Gridline :-
इस ऑप्शन के द्धारा दस्तावेज में Gridline ला सकते हैं और साथ ही image को Gridline के अन्दर अर्जेस्ट कर सकते हैं।
Navigation pane :-
अगर हमें यह पता लगाना हो कि हमारे दस्तावेज में कितने हैडिंग और सब हैडिगंस् हैं या फिर दस्तावेज में किसी पार्टिकूलर वर्ड को ढूंढना है तो navigation pane का प्रयोग करेंगे हैं।
Ms word में zoom option का उपयोग करना
माइक्रोसाॅफ्ट वर्ड में इस कमांड के द्वारा दस्तावेज को zoom यानि बडा करके देख सकते हैं। इस विकल्प पर क्लिक करने पर एक विंडो ओपन होता जिसमें zoom का प्रशेंटेज दिया होता है। इस प्रशेंटेज का उपयोग करके हम अपने दस्तावेज के पेज, टेक्स्ट और हूल को प्रदर्शित कर सकते हैं।
One page :-
अगर हम अपने दस्तावेज के पूरे पेज को देखना चाहते हैं तो इस निर्देश का प्रयोग करेंगे। दोस्तो इस निर्देश को क्लिक करने पर पेज पूरे विडों पर दिखाई देता है।
Multiple page :-
इस विकल्प के द्वारा दस्तावेज के सारे पेजों को हम एक ही विंडो पर देख सकते हैं।
Page width :-
इस ऑप्शन के द्धारा दस्तावेज के पेज विंडो के width के बराबर हो जाता है।
Window :-
इस ऑप्शन के द्वारा हम अपने पेज को अलग - अलग विंडो मे देख सकते हैं।
New window :-
इस निर्देश पर क्लिक करने पर हमारा पेज का डुब्लीकेट विंडो के रूप में पेज के नीचे दिखाई देता जिसके द्वारा हम एक्टिव विंडो से किसी अन्य पेज वाले विंडो पर जा सकते हैं।
Arrange window :-
इस निर्देश के द्वारा हम विंडो को अरेंज कर सकते हैं।
Spilit window :-
इस निर्देश के द्वारा हम अपने पेज पर ब्रेक लगा सकते हैं।
दोस्तों इस निर्देश के अन्तर्गत ऐसे कई निर्दश मिल जायेगें जिससे हम अपने पेज को अलग - अलग विंडो में देख सकते हैं।
Read more >>
मैक्रो क्या है हिन्दी ( what is macro in ms word with example in Hindi )
![]() |
| How to use macros in ms word |
दोस्तों अब हम जानेगें मैक्रो क्या है हिन्दी में। एम एस वर्ड में macro एक रिकार्डिंग टूल्स है। यह टूल्स हमारे किये गये काम को रिकार्ड कर लेता है और रन करने पर हमारे डाटा के एकोर्डिंग रीपीट करता है।
मैक्रो का उपयोग क्या है ( what is use macro in ms word )
दोस्तों जब हम एम एस वर्ड में काम करते हैं तो कभी - कभी ऐसा होता है कि हमे किसी स्टेप को बार - बार रिपीट करना पड़ जाता है जिसके कारण हमारा समय बर्बाद हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिये एम एस वर्ड ने एक टूल प्रोवाइड किया है जिसका नाम macro है जिसे हम macro recard करके प्रयोग कर सकते हैं। दोस्तों यह टूल्स फोटो और साउंड पर काम नहीं करता।
Ms word me macro kaise banaye ?
1. सबसे पहले हम एम एस वर्ड में view option के अन्तर्गत macro के drap down option पर क्लिक करेंगे।
2. उसके बाद record macro पर क्लिक करेंगे जिससे एक विंडो दिखाई देगा।
3. अब हम macro name में डाटा के एकोर्डिंग कोई नाम दे देंगे।
4. दोस्तों अगर हमें इस मैक्रो को अपने दस्तावेज में हमेशा प्रयोग करना है तो उसके लिय keybord वाले option पर क्लिक करके एक shortcut key बना लेंगे। इसके लिए हम keybord option पर क्लिक करेंगे।
5. अब हमारे सामने दूसरी विंडो दिखाई देगी। अब press new shortcut में अपने मैक्रो के लिऐ कोई shortcut बना लेंगे।
6. अब हमारे सामने माउस प्वाइंटर की जगह एक कैसेट की तरह आइकन दिखाई देगा, जिसका मतलब यह की मैक्रो रिकार्ड होना शुरू हो गई है।
7. अब हम अपने दस्तावेज में डाटा को टाइप कर लेंगे। उसके बाद हम recording बन्द कर देंगे। उसके लिये stop recording पर क्लिक करेंगे।
8. दोस्तों हमने अपने मैक्रो के लिये जो shortcut key बनाया था उसे हम keybord से प्रेस करेंगे जिससे रिकार्ड हुआ डाटा हमारे दस्तावेज में आ जाता है।
हेलो दोस्तों आज हमने बात की view tab in ms word in hindi में। अगर आपके लिये ऐ पोस्ट उपयोगी हो तो कमेंट जरूर करना।


0 टिप्पणियाँ