ms excel home tab options in Hindi
ms excel home tab options in hindi
दोस्तों
एमएस इक्सेल सीखने के लिए सबसे पहले उसके बेसिक जानकारी को जानना बहुत ही जरूरी
होता है, जिसके लिए मैंने अपने इक्सेल के पहले ही पोस्ट मे इक्सेल क्या है और ms excel me
home tab ka use कैसे होता
है बता चुके है। तो आज का हमारा पोस्ट एमएस इक्सेल के होम टैब के बारे मे होगा,
जिसमे मै बताने वाला हूँ एमएस इक्सेल होम टैब क्या हैं और एमएस इक्सेल
होम टैब के 5 महत्वपूर्ण कमांड क्या हैं आदि।
| ms excel ribbon |
तो
सबसे पहले हम जानेंगे एमएस एक्सेल होम टैब क्या है? तो आओ जाने-
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के जिस पैकेज में नयूमेरिक रिकार्ड बनाया जाता है, (जैसे- attendance रिकार्ड, पेमेंट रेकॉर्ड्स, सैलरी रेकॉर्ड्स,आदि) उसे एमएस इक्सेल कहते हैं।
एमएस इक्सेल होम टैब को जानने से पहले हम जानेंगे टैब और रिबन के बारे मे तो एमएस इक्सेल मे कुछ टूल्स और विकल्प होते हैं, जो रिबन के अन्तर्गत दिखाई देता है और रिबन उपस्थित टैब का माध्यम होता है। अब बात करते हैं ms excel home tab क्या है? एमएस इक्सेल मे शीट बनाने के लिए या इक्सेल शीट को और attractive बनाने के लिए कुछ टूलस और विकल्प होते है जिसे हम टैब कहते हैं और जिस टैब मे clipboard, font, alignment, number, style, cell, editing 7 ग्रुप होते हैं उसे एमएस इक्सेल होम का टैब कहते हैं। इस टैब मे वह सारे विकल्प होते हैं जिसका इस्तेमाल अपने इक्सेल शीट को formatting, और stylist बनाने के लिए किया जाता है। एमएस इक्सेल के होम टैब मे कुछ ग्रुप उसमे उपस्थित विकल्प होते हैं जो इस प्रकार हैं। जैसे- clipboard, font, alignment, number, style, cell, editing आदि।
ms excel home tab options in hindi
Clipboard-
क्लिपबोर्ड
एमएस इक्सेल के होम टैब मे उपस्थित पहला ग्रुप होता है, जिसका इस्तेमाल डाटा को cut copy past आदि
करने के लिए किया जाता है। आपके मन मे सवाल जरूर होगा की एमएस इक्सेल क्लिपबोर्ड
क्या होता है? क्लिपबोर्ड एमएस इक्सेल का एक नोट होता है जिसमे cut, और copy किया
हुआ डाटा past करने से पहले सेव होता है। ऑफिस के किसी भी
प्रोग्राम मे क्लिपबोर्ड जरूर रहता है, जिसमे कोई भी डाटा past करने
से पहले क्लिपबोर्ड मे ही स्टोर रहता है। क्लिपबोर्ड मे कुछ विकल्प और निर्देश
रहते है।
Cut-
एमएस
इक्सेल मे cut option का प्रयोग किसी भी cell, raw, column मे उपथित डाटा को उसके particular स्थान
से हटाकर किसी अन्य स्थानों पर मूव करने के लिए किया जाता है।
Copy-
एमएस
इक्सेल मे Copy option का प्रयोग किसी भी cell, raw, column मे
उपथित डाटा का प्रतिलिप बनाकर किसी अन्य स्थानों पर paste करने
के लिए किया जाता है।
Paste-
एमएस
इक्सेल मे इस option का प्रयोग cut
या copy किए
डाटा को पेस्ट करने के लिए किया जाता है।
Format painter-
एमएस
इक्सेल मे इस विकल्प का प्रयोग text या डाटा मे की गई formatting को
कॉपी और paste करने के लिए किया जाता है। यह ऑप्शन text formatting
को कॉपी करने के लिए best ऑप्शन होता है, जिसके द्वारा हम एक जगह की गई formatting को
कॉपी करके किसी अन्य text या डाटा पर same
formatting कर सकते हैं।
Font group –
एमएस
इक्सेल मे इस ग्रुप का प्रयोग फॉन्ट से संबंधित formatting करने के लिए जाता है। इसमे कई ऑप्शन होते हैं
जिसके द्वारा किसी टेक्स्ट को फॉर्मैट किया जाता है जो इस प्रकार हैं।
Font size-
इस
ऑप्शन के द्वारा हम फॉन्ट के साइज़ को increase
और decrease यानि
छोटा और बड़ा कर सकते हैं।
Bold-
इस
ऑप्शन के द्वारा हम टेक्स्ट को मोटा कर सकते हैं।
Italic-
इस
ऑप्शन के द्वारा हम किसी भी टेक्स्ट को तिरक्षा कर सकते हैं।
Underline-
इस
ऑप्शन का प्रयोग हम किसी भी टेक्स्ट के नीचे उन्डर लाइन लगा सकते हैं।
Increase font size-
इस
ऑप्शन का प्रयोग एमएस इक्सेल मे टेक्स्ट या डाटा के साइज़ को बड़ा कर सकते हैं।
Decrease font size-
इस ऑप्शन का प्रयोग करके एमएस इक्सेल मे टेक्स्ट या डाटा के साइज़ को छोटा कर सकते हैं।
Fill colour-
इस
ऑप्शन का उपयोग एमएस इक्सेल मे किसी cell या किसी रेंज को कलर करने के लिए किया जाता
हैं।
Font colour-
इस
ऑप्शन का उपयोग एमएस इक्सेल मे किसी सेल मे उपस्थित टेक्स्ट या डाटा को कलर करने के लिए किया
जाता है।
Bottom border –
इस
ऑप्शन का उपयोग एमएस इक्सेल मे सेल या किसी डाटा के रेंज को बॉर्डर देने के लिए
किया जाता है और साथ मे इसके द्वारा किसी भी रेंज मे लगे बॉर्डर को स्टाइलिस्ट बना
सकते हैं। इसके अन्तर्गत कई ऑप्शन आते है जिसका इस्तेमाल हम border को draw और border को gridline देने
के लिए और बॉर्डर के लाइन को कलर करने के लिए, बॉर्डर लाइन को मिटाने के लिए और
स्टाइल करने के लिए किया जाता है।
| ms excel home tab font group |
ms excel home tab options in hindi
Alignment group-
Left alignment-
माइक्रोसॉफ्ट
इक्सेल में लेफ्ट अलाइन्मन्ट का प्रयोग सेल में उपस्थित टेक्स्ट या नं को लेफ्ट
साइड में करने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल हम तब करते हैं जब किसी सेल के
टेक्स्ट या नंबर डीफाल्ट रूप से सेल के राइट साइड या बीच में हो तो।
Center alignment –
सेंटर
alignment भी लेफ्ट alignment
की तरह ही काम करता है, जिसके
द्वारा माइक्रोसॉफ्ट इक्सेल मे किसी भी सेल मे उपस्थित टेक्स्ट या नंबर को सेल के
बीच मे कर सकते हैं।
Right alignment-
Right alignment
भी लेफ्ट alignment और
center alignment की तरह ही काम करता है, जिसके द्वारा माइक्रोसॉफ्ट
इक्सेल मे किसी भी सेल मे उपस्थित टेक्स्ट या नंबर को सेल के दाहिने ओर कर सकते
हैं।
Top Align-
एमएस
इक्सेल में इस ऑप्शन का प्रयोग सेल में उपस्थित टेक्स्ट या नं को सेल के top में
रखने के लिए किया जाता है।
Middle align-
एमएस
इक्सेल में इस ऑप्शन का प्रयोग सेल में उपस्थित टेक्स्ट या नं को सेल के Middle में रखने
के लिए किया जाता है।
Bottom Align-
एमएस
इक्सेल में इस ऑप्शन का प्रयोग सेल में उपस्थित टेक्स्ट या नं को सेल के Bottom यानि
नीचे रखने के लिए किया जाता है।
नोट-
अब आप सोच रहे होंगे top align, middle
align और Bottom Align क्या
है? और इस ब्लॉक का उपयोग कैसे होता है?
ms excel home tab options in hindi
इस
विकल्प का उपयोग ज्यादातर तब होता है, जब हम किसी शीट को बना रहे होते हैं, तो हम
लोग शीट का नाम और टाइटल देते हैं, जिसका टाइटल या नाम सेल की अपेक्षा इतना बड़ा हो
जाता है, की किसी एक सेल में नहीं फिट हो पाता है, तो उसके लिय हम शीट का नाम या
टाइटल को उचित स्थान लेकर marge कर देते है, जिसकी वजह से शीट का नाम व टाइटल
सीधे marge हुए
एरिया के बिल्कुल नीचे आ जाता है। उसी नीचे हुए नाम या टाइटल को marge हुए
एरिया के अंदर ही टेक्स्ट को top, middle और Bottom मे कन्वर्ट यानि नीचे, ऊपर और बीच में करने
के लिए किया जाता है।
Orientation-
Orientation
option का उपयोग एमएस इक्सेल में
किसी भी शीट के हेडिंग को वर्टिकल, horizontal, और क्लाक वाइज़ करने के लिए किया जाता है।
इसके कई ऐंगल होते हैं।
Angle Counter clock wise-
इस
ऑप्शन का उपयोग करने पर टेक्स्ट का आकार अपनी प्रकृति से तिरछा हो जाता है। इस
ऑप्शन का उपयोग करने से पहले सेल के
टेक्स्ट को सिलेक्ट करते हैं और उसके बाद Orientation ब्लॉक मे जाकर इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
क्लिक करते ही टेक्स्ट Angle Counter clock wise तिरछा हो जाएगा।
Angle clock wise-
यह
भी angle counter wise की तरह ही काम करता है, परंतु फर्क यह है कि इसमे
टेक्स्ट को एक अलग दिशा की ओर टेक्स्ट तिरछा होता है। जो clock wise घूमता
है।
Vertical text-
इस
ऑप्शन के प्रयोग से टेक्स्ट का आकार ऊपर से नीचे खड़ा हुआ दिखाई देता है।
Roted text up-
यह
भी वर्टिकल टेक्स्ट ऑप्शन की तरह ही काम करता है परंतु यह नीचे से लिखा हुआ
प्रदर्शित होता है।
Roted text Down-
इस
ऑप्शन मे टेक्स्ट ऊपर से नीचे की ओर लिखा दिखाई देगा
Format cell Alignment-
इस
ऑप्शन के अन्तर्गत एक उपर्युक्त सभी ऑप्शन दिखाई देंगे।
Increase Indent-
इस
ऑप्शन का उपयोग एमएस इक्सेल मे किसी भी सेल के value
या text को right की ओर
खिसकाने के लिए किया जाता है।
Decrease Indent-
इस
ऑप्शन का प्रयोग किसी भी text या no को लेफ्ट मे खिसकाने के लिए किया जाता है।
यानि increase हुए value को decrease
करने के लिए जाता है।
ms excel home tab options in hindi
नोट-
वास्तव मे इस विकल्प का प्रयोग तब होता है, जब हम कोई इक्सेल शीट क्रीऐट करते हैं
तो उसमे कुछ वैल्यू लिखते हैं और हम चाहते हैं की उसके नीचे वाली वैल्यू भी उसी के
सीध मे आ जाए तो उसके लिए increase और decrease
indent का उपयोग किया जाता है।
Wrap text-
माइक्रोसॉफ्ट
इक्सेल मे इस विकल्प का प्रयोग सेल मे उपस्थित टेक्स्ट की लंबाई को argest करने
के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग इक्सेल मे heading
बनाते समय ज्यादा करते है। वास्तव
में हम हेडिंग बनाते हैं तो कुछ सेल के टेक्स्ट कॉलम की लंबाई कम होने की वजह से
दिखाई नहीं देते हैं, तो wrap टेक्स्ट का प्रयोग करके हेडिंग को कॉलम के width के
हिसाब से argest कर करते हैं।
Shrink to fit-
माइक्रोसॉफ्ट
इक्सेल मे इस ऑप्शन का प्रयोग भी unfit
head के text को
छोटा करके फिट कर देते हैं, यानि टेक्स्ट की लंबाई को कम कर देते हैं।
Merge and center-
इसका
इस्तेमाल इक्सेल मे सेल्स को मर्ज करने के लिए किया जाता है। merge एण्ड center का
प्रयोग कब करते हैं? इस विकल्प का प्रयोग किसी शीट को बनाते समय नाम व उसके टाइटल
को डाटा के बीच मे करने के लिए किया जाता है। अर्थात इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही
नाम और टाइटल के सेलेक्टेड एरिया मर्ज हो जाती हैं और रॉ और कॉलम भी मिट जाती है।
| ms excel home tab alignment group |
Number-
Number
ms excel के होम टैब का चौथा ग्रुप
है, जिसके मदद से एमएस इक्सेल मे सेल मे लिखे नंबर को अलग- अलग नंबर फॉर्मैट मे
बदल सकते हैं और नंबर या किसी अन्य फॉर्मैट के डाटा को भी अलग अलग फॉर्मैट मे देख
सकते हैं।
Accounting number format-
इसकी
मदद से किसी भी नंबर के वैल्यू को किसी भी currency
में बदल सकते हैं, अर्थात इस
ऑप्शन का प्रयोग करते ही कोई भी वैल्यू एक currency
फॉर्मैट मे बदल जाता है।
Percentage style-
एमएस
इक्सेल मे इस ऑप्शन के द्वारा मैं किसी भी नंबर वैल्यू को Percentage
फॉर्मैट मे वैल्यू को दिखा सकते हैं।
Comma style-
एमएस
इक्सेल के इस ऑप्शन के द्वारा किसी भी नंबर वैल्यू को comma के रूप
में प्रदर्शित कर सकते हैं।
जैसे-
1,500,00
Increase/decrease decimals –
इस
विकल्प के द्वारा हम किसी भी संख्या मे दशमलव लगा सकते हैं और decimal नंबर
को कम और ज्यादा कर सकते हैं। जैसे- 100.00, 100.0
| ms excel home tab number group |
Style-
यह
एक येसा ग्रुप है जिसके माध्यम से डाटा को table को और सेल्स को एक conditional
way का
इस्तेमाल करके फॉर्मैट किया जाता है। इसके माध्यम से टेबल, सेल कलर, फॉन्ट साइज़ और
फॉन्ट कलर और हिडिंग्स को कंट्रोल किया जाता है। इसके 3 ऑप्शन हैं।
Conditional formatting-
जैसा
की नाम से ही पता चल जा रहा है की यह एक इक्सेल का advance formatting
टूल्स है, जिसके द्वारा condition
इस्तेमाल करके डाटा फोर्मेटिंग और सेल को हाइलाइट करते हैं। अब आपके मन मे यह
सवाल जरूर आ रहा होगा कि conditional formatting कैसे काम करता है? तो आओ जाने-
ms excel home tab options in hindi
मान लेते हैं हमने एक शीट बनाई है और मै चाहता हूँ की इस शीट मे लिखे 1000 से ऊपर वाली values हाइलाइट हो जाए तो उसके लिए हम all शीट को सेलेक्ट करेंगे और conditional formatting विकल्प पर क्लिक करेंगे, क्लिक करते ही एक ओर विंडो ओपन हो जाएगी जिसमे से greater than वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, क्लिक करते ही एक conditional box ओपन होगा। उस बॉक्स मे 1000 लिखकर ok करेंगे। इतना करने के बाद शीट मे उपस्थित 1000 के ऊपर की सारी value हाइलाइट हो जाएगी। इसके अन्तर्गत बहुत सारे कन्डिशनिंग टूल्स मिल जाएंगे जिसकी सहायता से हम अपने शीट को और ज्यादा attractive बना सकते हैं।
Format as table-
एमएस इक्सेल मे इस ऑप्शन का उपयोग टेबल को डिजाइन और स्टाइल को चेंज करने
के लिए किया जाता है। इस ऑप्शन मे पहले से उपस्थित टेबल स्टाइल होते हैं, जिसका
इस्तेमाल करके टेबल के अंदर उपस्थित सेल और डाटा को स्टाइलिस्ट बना सकते हैं।
Cell style-
इस विकल्प का उपयोग सेल को अलग – अलग स्टाइल मे फॉर्मैट कर सकते हैं और
डिजाइन दे सकते हैं।
Cell-
यह माइक्रोसॉफ्ट इक्सेल का 6वां ग्रुप है, जिसके द्वारा हम नया रॉ और कॉलम
को insert और delete
कर सकते हैं। इसके अन्तर्गत 3 ऑप्शन हैं।
Insert –
इस विकल्प का प्रयोग न्य सेल और रॉ और कॉलम, शीट को इन्सर्ट करने के लिए
किया जाता है।
Insert cell – ctrl+shift+=
Insert वर्कशीट- shift+f11
Delete-
इस ऑप्शन का प्रयोग सेल और रॉ और कॉलम, शीट को डिलीट करने के लिए किया जाता
है।
Format-
इस ऑप्शन का प्रयोग सेल और रॉ और कॉलम, शीट को फॉर्मैट करने के लिए किया
जाता है। इस ऑप्शन का इस्तेमाल करके सेल और रॉ और कॉलम, शीट को कंट्रोल कर सकते
हैं और शीट को attractive बना सकते हैं।
ms excel home tab options in hindi
Editing-
Auto sum-
यह एमएस इक्सेल का एक बहुत ही उपयोगी शॉर्टकट ऑप्शन है, जिसके माध्यम से हम
किसी भी वैल्यू को एक साथ जोड़ने के लिए करते हैं। आप सोच रहे होंगे कि auto sum का उपयोग कैसे होता है? तो आओ जाने-
सबसे पहले हमे जीतने वैल्यू को जोड़ना है, उतने वैल्यू को एक साथ सेलेक्ट
करेंगे, फिर उसके बाद ऑटो सम वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। क्लिक करते ही वैल्यू के
आगे वाले सेल मे वैल्यूस को जोड़ कर दे देगा।
Fill-
Ms excel मे इस ऑप्शन का उपयोग किसी भी डिजिटल पैटर्न को ( down,
right, up, left ) auto fill करने के लिए किया
जाता है। ऑटो फिल करने के लिए सबसे पहले सेल मे किसी अंकीय संख्या को लिखेंगे और
लिखे हुए अंकीय सेल के down, right, up, left की ओर अपने
आवश्यकतानुसार सेल को एक- एक दिशा मे सेलेक्ट करेंगे। सेलेक्ट करके down,
right, up, left वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। इतना करते ही आपके
अवश्यकतानुसार सेल मे पैटर्न सेम् हो जाएगा।
Clear all-
एमएस इक्सेल मे इस ऑप्शन का उपयोग वर्कशीट मे बने शीट से संबंधित डाटा या
डाटा से रेलेटेड formatting, contents, comments,
hyperlinks को क्लेयर करने के लिए किया जाता है। इन सारे entries को हटाने के लिए सबसे पहले डाटा या शीट को सेलेक्ट करेंगे फिर उसके बाद clear
all वाले ऑप्शन पर जाकर (formatting, contents, comments, hyperlinks) डाटा
को हटा सकते हैं।
Sort & Filter –
तो सबसे पहले मै बात करने वाला हूँ sorting क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे होता है? और साथ sorting
का उपयोग क्यूँ किया जाता है?
Sorting के डाटा को क्रमबद्ध करने का एक महत्वपूर्ण ऑप्शन और
शॉर्टकट है, जिसके माध्यम से हम डाटा को एक क्रम के रूप मे दिखा सकते हैं। इस
विकल्प का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले अंकर्मित वर्ड या अंक को सेलेक्ट करेंगे,
सिलेक्ट करने के बाद सॉर्टिंग ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
जैसे – 1,8,10,9,3, को 1,3,8,9,10 और A D C J E K को A C D E J K
Filter-
एमएस इक्सेल मे फ़िल्टर एक महत्वपूर्ण ऑप्शन है, जिसके द्वारा डाटा को
फ़िल्टर करने के लिए किया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे की filter क्या है? तो आपके जानकारी
के लिए बात दूँ, की फ़िल्टर एमएस इक्सेल का एक बहुत बड़ा और उपयोगी ऑप्शन है। फ़िल्टर
का मतलब डाटा को फ़िल्टर करके अपने अनुसार डाटा को शो और हाइड कर सकते हैं।
Find & select-
एमएस इक्सेल मे इस ऑप्शन का उपयोग डाटा को खोजने के लिए किया जाता है और इस ऑप्शन के अन्तर्गत बहुत सारे इसके संबंधीत ऑप्शन मिल जाएंगे जिसके मदद से डाटा को खोज और रिप्लेस कर सकते हैं। इसका शॉर्टकट ctrl+h है।
Ms word की कुछ महत्वपूर्ण बातें।
MS EXCEL की फुल जानकारी हिन्दी में ।
Professional resume बनाने का तरीका
ms word home tab font group in hindi, ms word में font group का उपयोग कैसे करे
एम एस वर्ड होम में टैब पैराग्राफ समूह का उपयोग कैसे करें ?
ms word में bullet style कैसे लगाएं ?
Ms Word स्टाइल और एडिटिंग समूह उपयोग कैसे करें ?
ms word 2010 insert tab functions in hindi,
ms word में tebles समूह का उपयोग कैसे करे
ms excel kaise sikhe । एमएस इक्सेल की टॉप 5 प्रारम्भिक जानकारी
0 टिप्पणियाँ