Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

computer hardware ki jankari / कंप्यूटर के पांच हार्डवेयर के नाम

computer hardware ki jankari - कंप्यूटर के पांच हार्डवेयर के नाम


Computer hardware ki jankari
Computer hardware ki jankari 




दोस्तों आज इस नये पोस्ट में computer hardware ki jankari देने वाला हूँ। परन्तु उससे पहले जान लेते हैं कम्प्यूटर क्या है। कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रानिक मशीन है जिसका कार्य गणना करना है। कम्प्यूटर तीव्रगति से काम करने वाला ऐसा उपकरण है जिसके द्धारा हम किसी कार्य को तेजी से कर सकते हैं। इसका उपयोग दुनियाभर में हर क्षेत्र में होता है जैसे - स्कूल, व्यापार, एयरपोर्ट, अस्पतालों और बैज्ञानिक अनुसंधानों आदि। 

Computer hardware ki jankari
Computer hardware ki jankari

computer hardware ki jankari





कम्प्यूटर के भौतिक बनावट जिसे हम देख, छू और महसूस कर सकते हैं उसे हार्डवेयर कहते हैं। कम्प्यूटर के वे सारे पार्टस् जिसका उपयोग कम्प्यूटर सिस्टम में होता है वो हार्डवेयर होते हैं। कम्प्यूटर को चलाने के लिय सिर्फ हार्डवेयर ही काफी नहीं होता। कम्प्यूटर को चलाने के लिए साफ्टवेयर की आवश्यकता होती है। कम्प्यूटर के सारे पार्टस् और डिवाइस साफ्टवेयर के निर्देशों के अनुसार ही काम करता है। साफ्टवेयर के बिना कम्प्यूटर एक बेजान मशीन भांति ही होता है जिसे चलाने के लिए कम्प्यूटर के उपयोगी पार्टस् और डिवाइस की आवश्यकता होती है इन्ही सह् पार्टस् और डिवाइस को हार्डवेयर कहते हैं।

computer hardware ki jankari / कंप्यूटर के पांच हार्डवेयर के नाम

 
Advance jankari :

हार्डवेयर के बुनियादी भाग - basic parts of hardware 

कम्प्यूटर हार्डवेयर को दो भागों में बाँटा गया है, जो इस प्रकार हैं।
1. Internal hardware 
2. External hardware 

यहाँ मै बात करने वाला हूँ external hardware की। यह दो प्रकार के होते हैं। यह 

1. Input device ( इनपुट डिवाइस )
2. Output device ( आउटपुट डिवाइस )

Input device ( इनपुट डिवाइस ) 

इनपुट डिवाइस वह डिवाइस होते हैं जिनके द्धारा कम्प्यूटर में डाटा या निर्देश दिये जाते हैं। इनपुट डिवाइस यूजर्स द्धारा दिये गये डाटा या निर्देश को मशीनी भाषा में परिवर्तित करके सीपीयू तक पहंचाता है। डाटा को इनपुट करने के बहुत सारे साधन होते हैं जिन्हें हम इनपुट डिवाइस कहते हैं और इन्हीं माध्यम से जो डाटा लिखते हैं उसे हम डाटा इनपुट कहते हैं।
इनपुट डिवाइस के अन्तर्गत आने वाले डिवाइस कुछ इस प्रकार हैं।

Keyboard ( की-बोर्ड )

की-बोर्ड एक इनपुट डिवाइस है जिसका प्रयोग करके हम डाटा या निर्देश को सीपीयू तक पहुंचाते हैं। की-बोर्ड में लगभग 104 बटन होती हैं जिसमें पांच प्रकार के बटन पाये जाते हैं।

Keyboard kya hai
Keyboard




Mause ( माउस )

माउस एक इनपुट डिवाइस है जिसे प्वाइन्टिंग डिवाइस भी कहते हैं। माउस में एक पैन एरो होता है जिसका इस्तेमाल माउस को घुमाकर उचित स्थानों पर प्वाइंट्स या ऐरो को ले जाया जाता है और इसके माध्यम से माउस के बटनों को प्रेस करके डाटा को सीपीयू तक भेजा जाता है। माउस में तीन बटन होते है - left right scroll button

Lightpen ( लाइटपेन )

लाइटपेन भी एक प्वाइन्टिंग डिवाइस है जिसका इस्तेमाल  चित्र या ग्राफिक्स को बनाने या समझाने के लिए किया जाता है। लाइटपेन सीधे Visual Display Unit ( VDU ) के साथ कनेक्ट होता जिसके द्धारा हम स्क्रीन पर चित्र या ग्राफिक्स को बना सकते हैं। 

Joystick ( जाॅस्टिक )

जाॅस्टिक भी एक प्वाइंट्स के तरह काम करने वाला प्वाइन्टिंग डिवाइस होता है और साथ में firing button और उपर ट्रिगर होता है। इसमें डाटा को इनपुट करने के लिए कई बटन होते हैं जिसका इस्तेमाल विडिओ गेम खेलने के लिए किया जाता है।
Joystick kya hai
Joystick kya hai




Barcode reader ( बारकोड रीडर )

बारकोड रीडर एक इनपुट डिवाइस है जो बारकोड में उपस्थित डाटा को रीड करता है और कम्प्यूटर में सीधे उस डाटा को इनपुट करता है। यह एक light source ( प्रकाश स्रोत ), light sensor with lens (एक प्रकाश संवेदक के साथ लेंस ) होता है। 

बारकोड उन उत्पादों पर मुद्रित मोटी और पतली रेखाओं का एक पैटर्न होता है जो हम बाजार से खरीदते हैं। यह उत्पाद के बारे में जानकारी देता है। बारकोड एक तरह का कोड या पैटर्न होता है जिसमें सामानो की जानकारी जैसे- मूल्य उपभोक्ता से सम्बन्धित और प्रोडक्ट्स निर्माण तारीख छिपी होती है जिसे बारकोड रीडर, बारकोड को पढ़ता है और इस जानकारी को कंप्यूटर को भेजता है। 

Graphic tablet ( ग्राफिक्स टेबलेट )

ग्राफिक्स टेबलेट ब्लैकबोर्ड की तरह दिखने वाला एक प्रजेन्टिगं टेबलेट है जिसका उपयोग online हम किसी भी इमेज या ग्राफिक्स को प्रजेंट करने के लिए किया जाता है जिसे हम प्रोजेक्टर के मदद से ग्राफिक्स टेबलेट मे दिखाते हैं। हमारे हाथ से खींची गई छवियों को insert या सम्मिलित करने के लिए एक ग्राफिक टैबलेट का उपयोग किया जाता है। छवियों को enter करने के लिए, हम एक स्टाइलस ( stylus ) का उपयोग करते हैं। इसका उपयोग डिजिटल हस्ताक्षरों को निस्तारित करने के लिए भी किया जाता है। यह stylus पेन की तरह काम करता है मगर हम इसका इस्तेमाल सिर्फ ग्राफिक्स टेबलेट में लिखने लिय करते हैं। अब तो आजकल इस यंत्र का प्रयोग youtub में बहुत सारे youtuber, online क्लासेस के लिये करते हैं।

Graphic tablet
Graphic tablet





Webcam ( वेबकम )

Webcam एक वेब कैमरा है जिसका प्रयोग हम किसी वेब पृष्ठ पर काम करते समय या किसी फार्म को भरते समय इमेज को फाइल से सिलेक्ट करने या सीधे वेब कैमरा के द्धारा खींचने के लिए किया जाता है और साथ ही किसी वेब टूल्स की मदद से online chatting करने के लिय वेब कैमरा का प्रयोग किया जाता है। जैसे - whatsup, Facebook Massanger, dou, imo इत्यादि।

Microphone ( माइक्रोफोन )

माइक्रोफोन एक इनपुट डिवाइस है जिसका इस्तेमाल कम्प्यूटर में ध्वनि या आवाज को कंप्यूटर में इनपुट करने के लिय किया जाता है। माइक्रोफोन को हमारे आवाज को रिकार्ड करता है और कम्प्यूटर में इनपुट करता है।

Scanner ( स्कैनर )

Scanner एक स्कैनर एक graphic स्कैनर है जो छवियों, मुद्रित पाठ ( printed text ), लिखावट या किसी ऑब्जेक्ट को वैकल्पिक रूप से स्कैन करता है, और फिर इसे एक डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक छवि में परिवर्तित करता है। इलेक्ट्रॉनिक छवि का मतलब स्कैन हुऐ इमेज या टेक्स्ट को स्कैनर पहले उसे मशीनी भाषा में कनवर्ट करता है फिर उसे कम्प्यूटर को दे देता है।

Scanner ka kaam
Scanner ka kaam



Biometric Sensor ( बायोमीट्रिक सेंसर )

बायोमीट्रिक सेंसर एक इनपुट डिवाइस है जिसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति के शारीरिक अंगो को पहचाने के लिये किया जाता है। इस डिवाइस का उपयोग आजकल जन-सेवा केन्द्रों में व्यक्ति के अंगो को वेरीफाई करने के लिये और कंपनियों और स्कूलों में online उपस्थित दर्ज करने के लिये किया जाता है।

Output Device ( आउटपुट डिवाइस )

जिस डिवाइस का इस्तेमाल कम्प्यूटर में भेजे गये इनपुट डाटा को देखने के लिये करते हैं उसे हम आउटपुट डिवाइस कहते हैं। इनपुट डिवाइस के माध्यम से कम्प्यूटर इनपुट डाटा को प्रोसेस करता है और आउटपुट उस डाटा को यूजर के समझने योग्य भाषा में कनवर्ट करके स्क्रीन पर या हार्ड काॅपी के रूप में देता है। आउटपुट डिवाइस के भाग कुछ इस प्रकार हैं।

Monitor ( मॉनिटर )

माॅनिटर एक आउटपुट डिवाइस है जो डेटा को चित्रात्मक दिखाता है। यह आउटपुट डिवाइस का प्रमुख ( standard)  भाग है जिसके द्वारा सीपीयू से भेजे गये प्रोसेस डाटा को समझ और देख सकते हैं। यह टीवी के भाॅति दिखने वाला डिवाइस है जिसमें कुछ कन्ट्रोल बटन होती हैं। यह बाजारों में तीन तरह के मौजूद हैं - CRT, LCD, LED इत्यादि।

Printer ( प्रिंटर )

Printer एक बाहरी हार्डवेयर ( external 
hardware). डिवाइस है, जो कंप्यूटर से प्रोसेस डेटा को लेना और उसकी हार्ड काॅपी बनाने के लिए किया जाता है। इनका उपयोग आमतौर पर टेक्स्ट, इमेज और फोटो प्रिंट करने के लिए किया जाता है। प्रिंटर का कार्य, कम्प्यूटर में इनपुट डाटा को सीपीयू प्रोसेस करके आउटपुट को एक रिजल्ट के रूप में दे देता है और प्रिंटर उस डाटा प्रिंट कर देता है। प्रिंटर साॅफ्ट काॅपी को प्रिंट करके हार्ड काॅपी बनाता है।

Projector ( प्रोजेक्टर )

प्रोजेक्टर एक आउटपुट डिवाइस है जिसका इस्तेमाल इकट्ठा बैठे हुये बहुत सारे लोगों को प्रजंटेशन या ग्राफिक्स के रूप में समझाने या सम्बोधित करने के लिये किया जाता है। 
Projector
Projector 





Plottar ( प्लाॅटर )

प्लाॅटर एक आउटपुट डिवाइस है जिसे ग्राफिक्स प्रिंटर भी कहते हैं। प्लाटर का उपयोग बड़े - बड़े फ्लैक्स या बैनर को बनाने के लिये किया जाता है।

computer hardware ki jankari / कंप्यूटर के पांच हार्डवेयर के नाम


CPU ( central processing unit ) केंद्रीय प्रकमन इकाई 

सीपीयू को कम्प्यूटर का ब्रेन कहते हैं जिसका मुख्य कार्य इनपुट डिवाइस द्वारा दिये गये डाटा को प्रोसेस करके आउटपुट तक भेजना होता है। यह कम्प्यूटर का मेन भाग होता है, जो इनपुट और आउटपुट के बीच तालमेल स्थापित करता है। सीपीयू, कम्प्यूटर के सारे हार्डवेयर को अपने कंट्रोल में रखता है। यह सभी प्रकार के डेटा का गणना करने में सक्षम है।

CPU kya hai





हेलो दोस्तो मैं हूं संजय कुमार। आज हमने computer hardware ki jankari हासिल की है। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट जरूर करना।

Read more...


 



एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ