Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Top important ms excel insert tab functions in hindi (excel tricks full guide)

Top important ms excel insert tab functions in hindi 

(excel tricks full guide) 

Microsoft excel insert tab के 5 महत्वपूर्ण functions

नमस्कार दोस्तों आज के टॉपिक में बताने वाला हूँ कुछ Top important ms excel functions के बारे में। इस Top important ms excel insert tab functions के अन्तर्गत मैं सबसे पहले Microsoft excel insert tab के बारे में बताना चाहता हूँ। मुझे उम्मीद है की आपको जरूर पसंद आएगी।

दोस्तों जैसा की मैं पिछले ही पोस्ट मे Microsoft excel home tab in hindi, ms excel kya hai , एमएस एक्सेल होम टैब क्या है?, और ms excel kaise sikhe और एमएस इक्सेल की टॉप 5 प्रारम्भिक जानकारी दे चुका हूँ। आपके के जानकारी के लिए बता देता हूँ माइक्रोसॉफ्ट इक्सेल, एमएस ऑफिस का एक महत्वपूर्ण पैकेज है, जिसका प्रयोग दुनिया के लगभग सभी क्षेत्रों ( व्यापार, कार्यालय, और स्कूल आदि) में किया जाता है। एमएस इक्सेल का प्रयोग करने से पहले सीखना पड़ता है।


Top important ms excel  insert tab functions in hindi
Top important ms excel  insert tab functions in hindi 


माइक्रोसॉफ्ट इक्सेल के इस पोस्ट मे Top important ms excel  insert tab functions in hindi के बारे में बताने वाला हूँ, जो बहुत ही महत्वपूर्ण और उपयोगी function हैं। ms excel insert tab मे पाँच मेंन ग्रुप होते हैं और तीन और सहायक विकल्प होते हैं, जिसका इस्तेमाल करके अपने शीट को बहुत ही अट्रैक्टिव बना सकते हैं।

 

Top important ms excel functions in hindi

 

दोस्तों अगर आपको Microsoft excel insert tab insert tab और ms excel में insert tab का प्रयोग करना नहीं पता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप हमारे इस Microsoft excel insert tab वाले पोर्शन मे बने रहेंगे तो मै आपकों Microsoft excel insert tab के 5 महत्वपूर्ण functions के बारे में बहुत सरल भाषा में बताऊँगा।


How to create table in excel

Microsoft excels में table कैसे बनाते हैं?

Ms excel में table ग्रुप एक महत्वपूर्ण ग्रुप है, जिसका उपयोग माइक्रोसॉफ्ट इक्सेल में table insert करने के लिए करते हैं। माइक्रोसॉफ्ट इक्सेल में टेबल ग्रुप के अंतर्गत pivot table एक महत्वपूर्ण ऑप्शन माना जाता है, जो Table वाले ऑप्शन पर क्लिक करते ही ऊपर एक और टैब खुल जाता है जिसे हम design टैब के नाम से जानते हैं। माइक्रोसॉफ्ट इक्सेल में table के अन्तर्गत design टैब का इस्तेमाल table को और ज्यादा attractive बनाने के लिए करते हैं।

 

What is pivot table in excel? Pivot table क्या है?

 

Pivot table

यह Microsoft excel का एक financial लेवल मे उपयोग होने वाला बहुत ही महत्वपूर्ण विकल्प है, जिसका उपयोग बड़े से बड़े डाटाबेस को समझने और डाटा एनालाइज करने के लिए करते हैं। माइक्रोसॉफ्ट इक्सेल मे उपयोग होने वाला यह विकल्प किसी भी वर्षीय रेकॉर्ड्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में एक अच्छा रिजल्ट दिखा सकता है।

 

नोट– मान लीजिये हमारे पास पूरे एक वर्ष का सैलरी रिकॉर्ड्स है और उस सैलरी रेकॉर्ड्स में लगभग हजारों कर्मचारी काम करते हैं और मै चाहता हूँ की इस पूरे एक वर्ष के रेकॉर्ड्स को एक-एक कर्मचारी का एक-एक महीने के रिकॉर्ड्स हमारे सामने प्रदर्शित हो, तो उसके लिए हम pivot teble का

इस्तेमाल करते हैं, ताकि किसी भी कर्मचारी के वेतन को अगर हम अनालाइज़ करना चाहें, तो आशानी से कर सकें।

 

Microsoft excel insert tab के 5 महत्वपूर्ण functions

 

Illustration

 

Microsoft excel के इन्सर्ट टैब के पाँच महत्वपूर्ण function मे यह भी है, जिसके अन्तर्गत picture, clip arts, shapes, smart arts, screenshot आदि विकल्प आते हैं। आओ इसे एक-एक करके समझें-


Illustration

 

Picture-

Microsoft excel insert tab के अन्तर्गत इस ऑप्शन का प्रयोग इक्सेल शीट में उपयोग मे आने वाले फोटो यानि पिक्चर इन्सर्ट करने के लिए करते हैं। Microsoft excel insert tab के अन्तर्गत जब हम कोई पिक्चर इन्सर्ट करते हैं तो menu bar में एक नया टैब प्रदर्शित होता है, जिसे हम format कहते हैं।

 

clip arts-

माइक्रोसॉफ्ट इक्सेल में क्लिप आर्ट का प्रयोग हम अपने शीट में पिक्चर, मूवी, audio, या अन्य फोटोग्राफी को इन्सर्ट करने के लिए करते हैं।


Shapes-

इस ऑप्शन के द्वारा हम अपने वर्कशीट में विभिन्न प्रकार की आकृतियों को इन्सर्ट कर सकते हैं। जैसे- लाइन, बॉक्स, आयात, आदि।


Shapes


Smart arts-

एमएस इक्सेल में इस ऑप्शन का प्रयोग ज्यादातर लोग डाटा को एक ग्राफिक्स के रूप में समझाने के लिए करते है और इसके द्वारा हम अपने डाटा को एक diagram के माध्यम से अलग तरीके से प्रदर्शित कर सकते हैं।

 

Screenshot-

इस ऑप्शन का प्रयोग screenshot लेने के लिए करते हैं।

 

Smart art- 

smart art का प्रयोग माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में डेटा को एक लिस्ट, प्रोसेस, साइकिल, या किसी भी डेटा को एक दूसरे से रिलेशन के रूप में दिखा सकते हैं। स्मार्ट आर्ट एक येसा ऑप्शन है, जिससे अपने शीट में किसी सब्जेक्ट डाटा को एक ग्रुप के रूप में दिखा सकते हैं। जैसे - हमे पाँच कर्मचारियों का ग्रुप बनाना हो या स्कूल में येसे विद्यार्थियों का ग्रुप बनाना है जो स्कूल में top किए हैं। 

 

Chart- 

इस ऑप्शन का प्रयोग माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में एक टेबल डेटा को चार्ट के रूप प्रेजेंट करने के लिए करते हैं। जैसे मान लिया की हमारे पास कुछ स्टूडेंट की एक महीने की अटेंडेंस शीट है और मैं चाहता हूं की पूरे महीने की अटेंडेंस accuracy एक चार्ट के रूप दिखाई दे तो उसके लिए चार्ट ऑप्शन का प्रयोग करेंगे। इस ऑप्शन का इस्तेमाल करने के लिए हमारे पास किसी भी डेटा के टेबल होने चाहिए, टेबल को सिलेक्ट करेंगे और फिर चार्ट वाले ऑप्शन पर जाकर क्लिक कर देंगे। इसके अन्तर्गत कुछ चार्ट और दिखाई देंगे, जिसका इस्तेमाल हम अपने डाटा टेबल मे कर सकते हैं।

इसके अंतर्गत कई ऑप्शन पाए जाते हैं, जिसका इस्तेमाल डेटा को चार्ट के रूप प्रदर्शित करने के लिए करते हैं। जैसे - Column, line, pie, bar, area, scatter, other chart आदि ।


chart


hyperlink in ms excel?

Link-

इस ऑप्शन के अंतर्गत hyperlink आता है। जैसा कि मैं Ms word में ही बता चुका हूं, की hyperlink क्या है और इसका उपयोग क्यू होता है? किसी भी डेटा या फोल्डर को एक लिंक के साथ जोड़ना ही हाइपरलिंक कहलाता है। हाइपरलिंक इंसर्ट करने के लिए हम उस फाइल या फोल्डर का नाम दे देंगे और फिर उस एक डेटा को सिलेक्ट करेंगे जिसे हम लिंक देना चाहते हैं। अब हम हाइपरलिंक वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, हीक्लिक करते ही हमारे सामने एक डायलॉग बॉक्स ओपन हो जायेगा, जिसमे से उस फाइल या  फोल्डर को सिलेक्ट करेंगे, जिसे मुझे हाइपरलिंक के इंसर्ट करना है। फाइल या फोल्डर पर क्लिक करते ही worksheet में सिलेक्ट किया हुवा डेटा नीले रंग का हो जायेगा। उस लिंक पर क्लिक करते ही ओ डेटा ओपन हो जायेगा जो फाइल या फोल्डर लिंक साथ इंसर्ट किया था।

 

Text-

इस ऑप्शन के अंतर्गत Ms Excel में text से रिलेटेड चीजें इंसर्ट होती हैं, जिसका प्रयोग हम अपने शीट को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए करते हैं। जो कुछ इस प्रकार हैं।

 

Text box -

Text box एक ऐसा ऑप्शन है, जिसका इस्तेमाल text लिखने के लिए करते हैं। इसे शीट के किसी भी कोने में आसानी से सेट भी कर सकते हैं। Text box का प्रयोग करते समय menu में एक और टैब दिखाई देता है, जिसका नाम फॉर्मेट है। 

 

Header & footer-

Ms Excel में इस विकल्प का प्रयोग शीट में हेडर & footer insert करने के लिए करते हैं। हेडर और footer का मतलब पेज में  डेटा टाइटल या पेज no को इंसर्ट करना है। 

 

Word art- 

Word art माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में text group के अंतर्गत पहले से मौजूद text design करने वाला ऑप्शन है। इसके द्वारा अगर हमे किसी शीट का टाइटल देना हो या फिर नाम देना हो तो बहुत ही डिजाइनिंग ढंग से बना सकते हैं।


text group in excel


Signature line- 

Ms Excel में इस ऑप्शन का प्रयोग शीट में signature लाइन देने के लिए करते हैं। अब आपके मन सवाल होगा की ms Excel में Signature line क्या होता है और सिग्नेचर लाइन का उपयोग कैसे करते हैं।

 

मान लेते हैं की हम एक इसे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिस पर कंपनी के या अन्य अधिकारी का साइन करना जरूरी हो तो उस सब्जेक्ट में हम अपने शीट में signature line का उपयोग करेंगे। Signature line पर क्लिक करते ही एक signature box दिखाई देगा, जिसमे authorise के नाम पद को इंटर करके हम अपने शीट के किसी भी कोने में अर्जेस्ट कर सकते हैं।

 

Top important ms excel  insert tab functions in hindi 

 

Object option in Ms excels?

 

Object-

दोस्तो जैसा की हमने ms word के पिछले ही पोस्ट में बताया है, की ऑब्जेक्ट क्या है और ms word में object option का उपयोग कैसे और क्यों होता है? लेकिन मैं इस पोस्ट में भी बताने वाला हूं की ms Excel में object क्या है और ऑब्जेक्ट का प्रयोग क्यूं करते हैं?

 

Ms Excel में इस ऑप्शन का उपयोग कंप्यूटर में मौजूद किसी अन्य प्रोग्राम से डेटा इंसर्ट करने के लिए करते हैं। जैसे मान लेते हैं की हमे एक शीट बनाना हैं और मुझे इस शीट पर किसी अन्य प्रोग्राम पर बने कुछ डॉक्यूमेंट्स या ग्राफिक भी इंसर्ट करना है, तो उस परिस्थिति में ms Excel insert tab में जाकर ऑब्जेक्ट ऑप्शन का प्रयोग करेंगे। 

 

इस ऑप्शन का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले object option पर क्लिक करेंगे। क्लिक करते ही हमारे सामने एक छोटा सा विंडो ओपन होगा, जिसमें कंप्यूटर में उपस्थित प्रोग्राम दिखाई देंगे, उनमें से किसी भी प्रोग्राम पर क्लिक करके डेटा इंसर्ट कर लेंगे।

 

 Symbol -

 

Microsoft Excel insert tab में इस ऑप्शन का प्रयोग सिंबल इंसर्ट करने के लिए करते हैं। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही कीबोर्ड की तरह एक विंडो ओपन होता है, जिसमे बहुत सारे सिंबल होते हैं। इसी सिंबल से भरे कीबोर्ड से हम अपने शीट में आवश्यकतानुसार सिंबल को इंसर्ट कर लेंगे।

 

ms excel symble group

Top important ms excel functions in hindi



 

निष्कर्ष-

हैलो दोस्तों आज इस पोस्ट में Top important ms excel functions in hindi के अन्तर्गत मैंने Microsoft excel insert tab के 5 महत्वपूर्ण functions के बारे में बताया है। जो बहुत ही महत्वपूर्ण और उपयोगी है। मैं अपने अगले पोस्ट में एमएस इक्सेल के अगले टैब को कवर करने वाला हूँ, तो बने रहना। मुझे उम्मीद है की आप लोगों को मेरी पोस्ट पसंद आई होगी। अगर इस टॉपिक के अन्तर्गत कहीं भी प्रश्न होंगे तो कमेंट्स सेक्शन में जाकर जरूर बताना।


और पढ़ें-


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ