Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

ms excel page layout tab advance jankari



ms excel page layout tab advance jankari | how to page setup and margin in excel online in Hindi 2022



ms excel page layout tab advance jankari
ms excel page layout tab advance jankari





नमस्कार दोस्तों आज मैं लेकर आया हूं एक्सेल का नया टॉपिक्स जिसमें ms excel page layout tab advance jankari के बारे में बहुत ही आसान भाषा में बताने वाला हूं, जिसमें एक्सेल के सभी टैब्स और ऑप्शन कवर हो जायेंगे और साथ ही एक्सेल में पेज सेटअप कैसे करते हैं? और एमएस एक्सेल ग्रुप्स क्या होते हैं। Ms Excel के इस टॉपिक्स के अंदर उन सभी ऑप्शन और सेटिंग्स को कवर करूंगा, जिसे आपको सायद ही पता होगा। दोस्तों मैंने अपने एक्सेल के पिछले पोस्ट में एमएस एक्सेल क्या है? एमएस एक्सेल पर काम कैसे करे ? एमएस एक्सेल होम टैब और इंसर्ट टैब के बारे में चर्चा की थी और साथ ही गूगल डॉक्स क्या हैं? गूगल शीट किसे कहते हैं और गूगल ड्राइव के बारे में जाना था, जो एक गूगल का प्रोडक्ट है। 


ms-excel- page-layout- tab-advance- jankari




ms excel page layout tab advance jankari


मगर आज ms excel page layout tab advance jankari देने वाला हूं, एमएस एक्सेल का बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक्स है। अगर मैं आपके जानकारी के लिए बताऊं तो मान लेते हैं आपको एक्सेल पर काम करना आ गया है और आप काम भी कर लेते हैं मगर दिक्कत वाली बात यह आती है कि एक्सेल के जिस पार्टिकुलर शीट पर हमने काम किया है, उसको हार्ड कॉपी के रूप में भी प्रिंट करके देना भी होता है। अब इस परिस्थिति में परेशानी के बात यह आती है कि हमारे एक्सेल शीट में टोटल 1048576 रॉ और 16384 कॉलम होती है, अब इसमें जो शीट हम बनाते हैं उसे कैसे मैनेज करें कि हमारा डाटा एक ही पेज के अंदर आ जाए या कैसे अर्जेस्ट्स करें या पेज को सेटअप करें कि हमारा डाटा आसानी से प्रिंट हो जाए, तो इसके लिए सबसे पहले हम ms excel page layout tab के सभी ग्रुप्स को समझेंगे।


Theme

यह एक्सेल के पेज लेआउट का पहला ग्रुप है, जिसके द्वारा किसी पार्टोकुलर शीट को फॉर्मेट कर सकते हैं। असल में यह एक ऐसा फॉर्मेट होता है, जिसके मदद से हम अपने डाटा को सिलेक्ट करके थीम को लगाकर उसके फॉर्मेटिंग यानी फॉन्ट, साइज, कलर को बदल सकते हैं। थीम के अंतर्गत तीन ऑप्शन आते हैं।


Colors- 


इस ऑप्शन के द्वारा हम अपने शीट में लगाए हुए थीम के कलर को चेंज कर सकते हैं और और ज्यादा अट्रैक्टिव बना सकते हैं। 


Font -


दोस्तों इसमें थीम से रिलेटिव फॉन्ट में परिवर्तन करने हेतु कुछ फॉन्ट मिल जाते हैं, जिसके द्वारा हम अपने शीट में लगाए हुऐ थीम्स के फॉन्ट को छोटा - बड़ा कर सकते हैं।


Effect -


इस ऑप्शन का प्रयोग हम एक्सेल शीट में लगाए हुए थीम में इफेक्ट डालने के लिए करते हैं।


Ms Excel Page setup क्या है ? और पेज सेटअप कैसे करे ?


एमएस एक्सेल में किसी भी पेज को प्रिंट करने से पहले किया जाने वाला एक ऐसा सेटअप होता है, जिसके द्वारा ms Excel में बनाए गए डाटा या शीट को अच्छा प्रिंट दे सके। इसमें होता क्या है कि जब हमे एक्सेल पर काम करना आ जाता है और शीट पर कुछ डाटा एंट्री किए हुए होते हैं और हम चाहते हैं, कि एंट्री किए हुए डाटा को हार्ड कॉपी में निकल जाए तो इसके लिए सबसे पहले पेज को सेट करना होता है और पेज के मार्जिन को सेट करना होता है।





मार्जिन किसे कहते हैं ? एमएस एक्सेल में मार्जिन कैसे सेट होता है ?


किसी पेज में उपस्थित पैराग्राफ की लेंथ को ही मार्जिन कहते हैं। इसमें होता क्या है कि जब हम किसी भी पेज को प्रिंट करने के लिए जाते हैं, तो उस पेज में पैराग्राफ के लेफ्ट, राइट, ऊपर - नीचे जो कुछ जगह बच जाता है उसी को मार्जिन कहते हैं। 


अब बात करें एमएस एक्सेल में मार्जिन सेट करने की तो उसे सेट करने के लिए मार्जिन ऑप्शन पर जाएं और ड्रॉप डाउन पर क्लिक करें।


क्लिक करते ही मार्जिन के अलग अलग फॉर्मेट मिल जायेंगे, जिसे हम अपने डॉक्यूमेंट्स को प्रिंट करने हेतु कर सकते हैं। अगर हम चाहें तो कस्टम मार्जिन का उपयोग करके मैनुअली पेज के मार्जिन को अर्जेस्ट कर सकते हैं। आप सोच रहे होंगे की custom margin क्या है? तो आओ जानें -



ms-excel- page-layout- tab-advance- jankari
ms-excel- page-layout- tab-advance- jankari



custom margin क्या है? 


आपके जानकारी के लिए बता देता हूं, कि कॉस्टम मार्जिन एक layout tools होता है, जिसके मदद से हम अपने पेज के मार्जिन को चारो तरफ से मैनेज कर सकते है और पेज के पैराग्राफ लेंथ को अर्जेस्ट कर सकते हैं। इसे आप चित्र के माध्यम से समझ सकते हैं।


Orientation- 

यह एक ऐसा ऑप्शन होता है, जिसके द्वारा हम अपने पेज के फॉर्मेट को डिसाइट करते हैं। इसके अंदर दो ऑप्शन मिल जाते हैं।


Portal

Landscape


Partial -


इसका उपयोग हम अपने पेज को प्रिंट करते समय करते हैं। इस ऑप्शन का इस्तेमाल हम तब करते हैं, जब पेज में उपस्थित डाटा या पैराग्राफ की चौड़ाई कम होती है। 


Landscape -


इस ऑप्शन का उपयोग हम तब करते हैं, जब जब पेज में उपस्थित डाटा या पैराग्राफ की चौड़ाई ज्यादा होती है। 


Size - 


Ms office के सभी प्रोग्रामों मे यह ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं। वैसे इस ऑप्शन का उपयोग हम पेज के साइज को सेट करने के लिए करते हैं। इस ऑप्शन के अंतर्गत बहुत सारे पेज साइज मिल जाते हैं, जैसे - A4, A3, a5, legal, b4, b5 इत्यादि। नॉर्मली हम लोग A4 वाली साइज का ही इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि एक हम लोग जो पेज यूज करते हैं, ओ A4 size का ही होता है।


Print area-


एमएस एक्सेल में इस ऑप्शन का प्रयोग सिलेक्टेड डाटा को प्रिंट करने के लिए किया जाता है। वैसे आपके जानकारी के लिए बताऊं तो इस ऑप्शन का इस्तेमाल म तब करते हैं, जब हमारे पेज में उपस्थित डाटा की लेंथ ज्यादा हो जाता है, तो उस स्थिति में होता क्या है कि हम सभी डाटा को प्रिंट नहीं कर पाते हैं। इस परिस्थिति में हम करते क्या हैं की प्रिंट करने से जो डाटा बच जाता है, उसे हम सिलेक्ट करके प्रिंट देते हैं।


Break -


इस ऑप्शन का उपयोग पेज में उपस्थित डाटा को डिवाइड करने के लिए करते हैं। यह ऑप्शन करता क्या है की हम शीट में जहा भी क्लिक करेंगे वही से या चार हिस्सों में बांट देता है।

Background -


एमएस एक्सेल में इस ऑप्शन का इस्तेमाल शीट में उपस्थित डॉक्यूमेंट्स में बैकग्राउंड लगाने के लिए करते हैं। इस ऑप्शन का उपयोग हम तब करते हैं, जब हमे शीट में कोई थीम्स देना होता है या कुछ इमेज के माध्यम से दिखाना होता है। बैकग्राउंड लगाने के लिए इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, जैसे ही इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे यह ऑप्शन हमारे कंप्यूटर के इमेज गैलरी में redirect कर देगा, तो हम वहां से इमेज सिलेक्ट करके बैकग्राउंड लगा सकते हैं।


Print titles -


यह ऑप्शन एमएस एक्सेल का बहुत ही महत्वपूर्ण ऑप्शन है जो डैक्यूमेंट को प्रिंट करने में एक मैजिकल भूमिका निभाता है। इस ऑप्शन से होता क्या है कि जब हम एमएस एक्सेल में कोई ऐसे डाटा प्रिंट करने के लिए जाते हैं, जिस डाटा की लेंथ बड़ी हो, इस वजह से डॉक्यूमेंट्स प्रिंट करने के लिए हमे कई पेज का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिसकी वजह से पेज में लगे हेडर, फुटर,या इमेज प्रिंट होने वाले पहले पेज के अलावा बाकी सभी पेजों पर दिखाई नहीं देता है और मैं चाहता हूं की इस शीट में लगे हेडर या फूटर या इमेज बाकी के सभी पेजों पर भी शो हो तो उसके लिए हम इस ऑप्शन का उपयोग करना होगा।


Scale to fit - 


एमएस एक्सेल में इस ऑप्शन के द्वारा हम अपने पेज के लेंथ को मैनेज कर सकते हैं। इसके अंतर्गत तीन ऑप्शन और देखने को मिल जाते हैं।


Width-


इसमें होता क्या है कि अगर हम किसे ऐसे डाटा को प्रिंट कर रहे है, जिसकी चौड़ाई ज्यादा होने की वजह से एक पेज में न आता हो, तो इसके लिए करते क्या हैं कि हम उस डाटा को सिलेक्ट करेंगे और width वाले ऑप्शन पर जाकर उसके डाटा की चौड़ाई को कम कर देंगे। एमएस एक्सेल में इस ऑप्शन का उपयोग डाटा के चौड़ाई को कम करने के लिए करते हैं।


Hight -


दोस्तों यह ऑप्शन भी ऊपर वाले ऑप्शन की तरह ही काम करता है। इसमें होता क्या है कि अगर हम किसी ऐसे डाटा को प्रिंट कर रहे है, जिसकी लंबाई ज्यादा होने की वजह से एक पेज में न आता हो, तो इसके लिए करते क्या हैं कि हम उस डाटा को सिलेक्ट करेंगे और हाइट वाले ऑप्शन पर जाकर डाटा की लंबाई को कम कर देंगे। एमएस एक्सेल में इस ऑप्शन का उपयोग डाटा के लंबाई को कम करने के लिए करते हैं।


Scale -


Ms Excel में इस ऑप्शन का उपयोग पेज के width और हाइट को मैनेज करने के लिए करते हैं। ये ऑप्शन तभी काम करता है जब width और हाइट, ऑटोमैटिक हो।


Sheet option क्या है?


एमएस एक्सेल में इस ऑप्शन का उपयोग पेज में ग्रिडलाइन और हेडिंग को शो और हाइड करने के लिए करते हैं। इसके अंतर्गत दो ऑप्शन आते हैं पहला है ग्रिडलाइन और दूसरा है हेडिंग। तो पहले हम जानेंगे ग्रिडलाइन के बारे में।


Gridlines -


इसके अंतर्गत दो ऑप्शन मिल जाते हैं पहला है view और दूसरा है print। इन दोनों ऑप्शन का उपयोग दो प्रिस्थितियों में करते है। पहला तो यह है कि प्रिंट करते समय पेज को ग्रिडलाइंस के तौर पर व्यू यानी देखने के लिए और दूसरा है इस gridlines को डाटा के साथ प्रिंट करने के लिए। इन ऑप्शन का मतलब यह हुआ कि हमे अपने पेज में gridline शो करना है की नहीं और ग्रिडलाइन के साथ डाटा प्रिंट हो या नहीं।


Heading -


यह ऑप्शन भी ग्रिडलाइन्स वाले ऑप्शन की तरह ही है, जिसके अंतर्गत दो ऑप्शन मिल जाते हैं पहला है view और दूसरा है print। इन दोनों ऑप्शन का उपयोग भी दो प्रिस्थितियों में करते है। इसमें होता क्या है की हम तय कर सकते हैं कि प्रिंट करते समय पेज हेडिंग दिखे या नहीं और पेज में हेडिंग के साथ डाटा प्रिंट हो या नहीं।


Arrange - 


एमएस एक्सेल में इस ऑप्शन का इस्तेमाल हम insert tab द्वारा इंसर्ट किए गए पिक्चर या ग्राफिक्स को Arrange करने के लिए करते हैं। इसके अंतर्गत कई ऑप्शन मिल जाते हैं जैसे - bring forward, send background। इन दोनों ऑप्शन का उपयोग पिक्चर और ग्राफिक्स को आगे पीछे करने के लिए करते हैं। इसके अंतर्गत और ऑप्शन मिल जाते है, जिसका इस्तेमाल भी हम पिक्चर या ग्राफिक्स को मैनेज करने के लिए करते हैं जैसे - selection pane, aligne, groups, rotate। 


निष्कर्ष -


हेलो दोस्तों आज मैने इस पोस्ट में ms excel page layout tab advance jankari दी है और साथ ही पेज सेटअप कैसे होता है बताया है। मुझे उम्मीद है की आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर इस पोस्ट से रिलेटिव कोई भी प्रॉब्लम होती है तो कमेंट करके जरूर बताना।


BASIC JANKARI :



और पढ़ें-

Ms office क्या है?

Ms word की कुछ महत्वपूर्ण बातें।

MS EXCEL की फुल जानकारी हिन्दी में । 

Professional resume बनाने का तरीका


Tags: Microsoft office excel page layout Hindi, how to page setup in excel for printing Hindi, page setup in excel in Hindi, page layout tab in ms excel 2007 in Hindi



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ