Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

types of network in computer in hindi कंप्यूटर नेटवर्क कितने प्रकार के होते है? ( full guide)


types of network in computer in Hindi / कंप्यूटर नेटवर्क कितने प्रकार के होते है?  


नमस्कार दोस्तों आज मैं बताने वाला हूँ top 7 types of network in computer के बारे में, जिसे मैं हिन्दी में बताऊँगा। तो इसके लिए हम थोड़ा सा जानेंगे कंप्युटर नेटवर्क के बारे में।


What is computer network ?


दो या दो से अधिक कंप्यूटरों के collection, connection, sharing को अर्थात किसी एक कंप्यूटर से दुनिया के अन्य कंप्यूटरों या डिवाइस को एक दूसरे से जोड़कर इलेक्ट्रॉनिक डाटा या सूचनाओं का आदान - प्रदान करना ही नेटवर्क कहलाता है। नेटवर्किंग एक वायर या वायरलेस गतिविधियों के द्वारा एक कंप्यूटर से दूसरे कम्प्यूटरों का जोड़ है, जो किसी माध्यम के द्वारा डाटा या सूचनाओं का आदान प्रदान करता है। कंप्यूटरों में डाटा या सूचनाओं का संचार करने के लिए एक डिजिटल इंटरकनेक्शन पर आधारित संचार प्रोटोकॉल (TCP/IP)  का इस्तेमाल करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे protocol क्या है? 


What is computer network

What is computer network ?





प्रोटोकॉल क्या है?


Protocol- 


नेटवर्क के सेटअप रूल को प्रोटोकॉल कहते हैं। जब हम कोई भी नेटवर्क अपने कंप्युटर में इस्तेमाल करते हैं, तो वो नेटवर्क किसी न किसी नियम रेग्युलेशन पर काम करता है। इसी नियम या रेग्युलेशन को प्रोटोकॉल कहा जाता है। प्रोटोकॉल के बिना इंटरनेट का उपयोग नहीं किया जा सकता। 


Network का संक्षिप्त इतिहास


दुनिया का सबसे पहला नेटवर्क ARPANET था, जिसे सन 1969 में डिजाइन किया गया था। ARPANET का पूरा नाम Advanced research projects agency network है। इसी के बाद ही internet की शुरवात हुई।


top 7 types of network in computer in hindi


LAN ( local area network)-


Local area network, नेटवर्क का वह छोटा रिसोर्स होता है, जो एक छोटे रिसोर्स वाले ऑफिस या घरों के लिए होता है। इसकी रेंज अन्य नेटवर्क की अपेक्षा कम होती है। इस network के अंतर्गत लगभग 1000 कंप्यूटर या network नोड्स (डिवाइस) आपस में जोड़े जा सकते हैं। इसका उपयोग ज्यादातर घरों, अस्पतालों, डाकघरों, में होता है। LAN, घरों, अस्पतालों, स्कूलों, डाकघरों, और अन्य कार्यालयों में उपयोग हो रहे नेटवर्क नोड्स यानि कंप्युटर या अन्य डिवाइस को आपस में एक नेटवर्क में जोड़ने का कार्य करता है। LAN में ज्यादातर केबल का इस्तेमाल होता है, मगर बढ़ते हुए टेक्नॉलजी के कारण इसका इस्तेमाल अब बिना वायर यानि वायरलेस भी होने लगा है। 


WHAT IS LAN
WHAT IS LAN 





मान लिजीए एक बिल्डिंग के एक ही ऑफिस के अंदर 10 या 12 कंप्युटर डिवाइस हैं, जिन्हे आपस में कनेक्ट करने के लिए राउटर का इस्तेमाल करते हैं। जो राउटर के माध्यम से इन सभी कंप्युटर डिवाइस में वायर लेस या वायर के माध्यम से इंटरनेट नेटवर्क दिया जाता है। इन छोटे से एरिया को नेटवर्क का जो माध्यम का प्रयोग होता है, वह LAN ( local area network) नेटवर्क होता है। इसमें कुछ कंपोनेंट्स (जैसे - राउटर, hub, switch, network adapter, ethernet cable) का इस्तेमाल करके network बनाया जाता है। Lan की डाटा ट्रांसमिशन हाई होता है और साथ इस ownership privat होता है। 


PAN (personal area network)-


Personal use के लिए हम जिस network का प्रयोग करते हैं, उसे PAN कहते हैं। जैसे - हम अपने कंप्यूटर या मोबाइल के लिए कोई network इस्तेमाल करते हैं, तो हम उस network से अपने personal डिवाइस को hotspot के द्वारा connect करते हैं। PAN का इस्तेमाल करने के लिए हम अपने किसी एक कंप्यूटर या मोबाइल को होस्ट बनाकर अपने किसी अन्य मोबाइल या कंप्यूटर, प्रिंटर को वायर या वायरलेस (ब्लूटूथ, वाईफाई) network में कनेक्ट करते हैं। इसमें हम अपने किसी मोबाइल से हॉटस्पॉट के माध्यम से खुद के कई फोन को network दे सकते हैं, जो pan कहलाता है। इसकी स्पीड लगभग 10 Mbps से 10 gbps तक होती है। PAN को भी वायर या वायरलेस प्रयोग कर सकते हैं। 


WHAT IS PAN
WHAT IS PAN





MAN ( Metropolitan area network)-


यह किसी एक particular शहर के लिए उपयोग होने वाला network है, जिसके अंतर्गत शहर के 5-50 km के अंदर हम जितने भी कंप्यूटर या डिवाइस को चाहे कनेक्ट कर सकते हैं। किसी शहर में उपस्थित कंप्यूटर जब आपस में एक दूसरे से कनेक्ट होते हैं, तो उस network हम MAN ( Metropolitan area network) कहते हैं। इसकी रेंज लगभग 5-50 किलोमीटर तक होती है। यह राउटर के मदद से वायर मीडियम के माध्यम से शहर के ऑफिसों, घरों, गोडाउन में network access देता है। इसके अंतर्गत शहर में वायर या वायरलेस मीडियम का इस्तेमाल करके कंप्यूटर को कनेक्ट किया जा सकता है। यह काफी महंगे भी होते हैं। इसमें शहर की किसी एक जगह से टेलीफोनिक लाइन या केबल ऑपरेटर अर्थात वायर या वायरलेस network प्रोवाइड किया जाता है।


WHAT IS MAN
WHAT IS MAN



WAN (wide area network)-


wan full form-


wide area network


यह दुनिया का सबसे network होता है, जिसके द्वारा हजारों कंप्यूटर आपस में कनेक्ट होते हैं। इसका नेटवर्क दुनिया के भौगोलिक एरिया में भी फैला है। देश या विदेश के ऑफिसों के कंप्यूटरों को कनेक्ट करने के लिए जिस network का इस्तेमाल होता है, वह WAN (wide area network) है, या हम कह सकते हैं would wide किसी कंपनी के ऑफिसों या ब्रांचों को आपस में कनेक्ट करने के लिए नेटवर्क के जिस रिसोर्स का इस्तेमाल होता है, वह WAN (wide area network) होता है।



what is wide area network
what is wide area network





यह network का एक बड़ा माध्यम रिसोर्स है, जो communication सेटेलाइट पर काम करता है, जो ज्यादातर वायरलेस मीडियम ही होता है। इसमें डाटा का संचार करने के लिए जगह - जगह पर micro web network या Riley tawer का इस्तेमाल होता है, जो डाटा को रिसीव करके आगे भेजने का कार्य करता है।


CAN (Campus area network)-


Campus area network वह network होता, जिसके द्वारा किसी hospital, school या किसी कंपनी में छोटे बिल्डिंग के कैंपस एरिया के कंप्यूटरों को आपस में एक ही नेटवर्क में कनेक्ट यानी एक्सेस किया जा सके। जैसे हम सब स्कूलों में जरूर देखें ही होंगे की अलग - अलग बिल्डिंग में कम्प्यूटर या मोबाइल डिवाइड रहती हैं, जो कोई कैंटीन, प्रिंसिपल ऑफिस, कंप्यूटर एरिया या अन्य कंप्यूटराइज रूम और अन्य multi department एरिया, इन सभी के कंप्यूटर को या मोबाइलों को (वायर या वायरलेस मीडियम) डिवाइस को आपस में कनेक्ट करने के लिए network का जो टाइप हम लोग यूज करते हैं, उसे ही Campus area network कहते हैं। इसकी स्पीड भी काफी अच्छी देखने को मिल जाती है।


हालांकि यहां नेटवर्क को LAN के द्वारा भी कनेक्ट किया जा सकता है, मगर उसके लिए एक से ज्यादा राउटर और केबल की जरूरत पड़ेगी, जिसकी वजह से बहुत पैसा लग जायेगा। 


SAN( Storage area network)-


यह एक ऐसा network होता है, जिसके द्वारा एक हार्ड डिवाइस से कई सारे कंप्यूटर डिवाइस को एक्सेस किया जा सकता है। इसमें होता क्या है, की ये SCSI इंटरफेस की हार्ड ड्राइव स्टोरेज डिवाइस वाला सिस्टम होती है, जिससे एक पार्टिकुलर कंप्यूटर कनेक्ट होता है और उस एक कंप्यूटर से मल्टीपल कंप्यूटर एक दूसरे से एक ही स्टोरेज सर्वर से कनेक्ट होता है। इस डिवाइस में स्टोर किया हुआ डाटा को, उससे एक सर्वर या वायर के माध्यम से interconnected कंप्यूटर भी देख सकते हैं, या कह सकते हैं किसी भी नेटवर्क में जब हमारा स्टोरेज डिवाइस काम करता है तो उसे ही SAN कहते हैं। इसे हम server area network, small area network, system area network के नाम से भी जानते हैं।



what is Storage area network

what is Storage area network




WLANs ( wireless area network)-


यह नेटवर्क आमतौर पर lAN की तरह ही काम करता है, lAN क्या होता था की नेटवर्क को कंप्युटर में कनेक्शन देने के लिए केबल का इस्तेमाल होता था मगर इसमें किसी कंप्युटर को आपस में कनेक्ट करने के लिए किसी भौतिक केबल की जरूरत नहीं होती है। यह एक टावर के माध्यम से वाईफाई के थ्रो काम करता है।


निष्कर्ष -


हैलो दोस्तों आज के इस पोस्ट में मैने LAN, WLANs, SAN, CAN, WAN, MAN, PAN और प्रोटोकॉल के बारें में बताया है। आने वाली अगली पोस्ट में हम कंप्युटर नेटवर्क के बारे में और भी जनेगे। आपको यह पोस्ट अगर पसंद आई हो तो कमेन्ट करके जरूर बताना। 

READ MORE-


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ