What is microsoft windows ? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज क्या है और माइक्रोसॉफ्ट विंडो की विशेषता | माइक्रोसॉफ्ट विंडोज टॉप 20 जानकारी।
नमस्कार दोस्तों आज मै बताने वाला हूँ माइक्रोसॉफ्ट विंडोज क्या है? और साथ मे माइक्रोसॉफ्ट विंडोज टॉप 20 जानकारी जानकारी देने वाला हूँ जिसे आपको ccc, sso जैसे परीक्षाओं में मदद मिलेगी। तो सबसे पहले मैं बताने वाला हूँ माइक्रोसॉफ्ट विंडोज क्या है?
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज क्या है? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज टॉप 20 जानकारी।
दोस्तों अगर माइक्रोसॉफ्ट विंडो की बात करें तो माइक्रोसॉफ्ट विण्डो सिंगल यूजर यानी उपयोगकर्ता के लिए बनाया गया मल्टी टास्किंग ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर है जिसका प्रयोग हम पीसी ( Personal Computer ) में किया जाता है, जो ग्राफिकल यूजर इंटरफेस ( GUI ) तथा ग्राफिकल आइकन के प्रयोग से यूजर तथा कम्प्यूटर के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ मल्टीमीडिया आदि की सुविधा प्रदान करता है । सन् 1980 में जेरोक्स कॉरपोरेशन ( Xerox corporation ) नामक कम्पनी द्वारा ग्राफिकल यूजर इंटरफेस पर आधारित जेरोक्स स्टार ( Xerox star ) नामक कम्प्यूटर का विकास किया गया । ग्राफिकल यूजर इंटरफेस को लोकप्रियता एप्पल कम्प्यूटर द्वारा विकसित मैकिन्टोस ( Macintosh ) कम्प्यूटर द्वारा मिली । माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित कुछ महत्वपूर्ण ऑपरेटिंग सिस्टम विण्डोज 3.0 - 1990, विण्डोज 95-1995, विण्डोज 98 - 1998, विण्डोज ME - 2000, विण्डोज XP - 2004, विण्डोज Vista - 2007, विंडोज 8 और विंडोज 10 आदि।
ग्राफिकल यूजर इंटरफेस क्या है ?
दोस्तों यह कम्प्यूटर तथा उपयोगकर्ता के बीच Picture & Graphics के माध्यम से एक Interface स्थापित करने की प्रक्रिया है जिसके प्रयोग से पढ़ने लिखने या याद रखने की सुबिधा मिलती है।
आइकन ( lcon )-
दोस्तों कम्प्यूटर में प्रोग्रामों के समूह को देखने के लिए छोटी - छोटी तस्वीरों का प्रयोग किया जाता है जिन्हें आइकन कहते हैं । ये आइकन प्रोग्राम को चलाने के लिए शार्टकट ( Short Cut ) होते हैं, जिन्हें माउस द्वारा निर्देश देकर खोला जा सकता है । ये आइकन प्रोग्राम, फाइल या फोल्डर को दर्शाते हैं ।
बूटिंग ( Booting )-
दोस्तों कम्प्यूटर को चालू ( ON ) किये जाने पर वह स्वतः ही विण्डोज प्रोग्राम को द्वितीयक मेमोरी से लेकर प्राथमिक या मुख्य मेमोरी में संग्रहीत करता है । इस प्रक्रिया को बूटिंग कहते हैं ।
डेस्कटॉप ( Desktop )-
दोस्तों माइक्रोसॉफ्ट विण्डोज का वह भाग है जो सॉफ्टवेयर खुलने के बाद सबसे पहले कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देता है । डेस्कटॉप पर कुछ प्रमुख भाग उपस्थित होते हैं Remember आइकन से संबंधित फाइल को खोलने के लिए माउस द्वारा दो बार रि लेफ्ट क्लिक ( Double click ) या राइट क्लिक + ओपेन ( Right click + Open ) करते हैं ।
कंप्युटर के डेस्कटॉप पर कितनी मेंन फाइल होती है?
My Computer
Recycle Bin
Network Neighborhood
Internet Explorer
Start menu
Task Bar
Files and Folders आदि ।
My Computer-
दोस्तों यह कम्प्यूटर में संग्रहीत सभी सूचनाओं को प्रदर्शित करता है । इसमें ड्राइव , कंट्रोल पैनल , प्रिंटर आदि का आइकन होता है ।
Recycle Bin रिसाइकिल बिन-
दोस्तो कम्प्यूटर को उपयोग के दौरान Delete की गयी सभी फाइलें रिसाइकिल बिन में अस्थायी तौर पर उपस्थित रहती है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर डिलीट गयी फाइल्स को Restore कर वापस भी लाया जा सकता है ।
Network Neighbourhood-
दोस्तों इसमें कम्प्यूटर से जुड़े अन्य कम्प्यूटरों को दर्शाया जाता है जिनसे डाटा व सूचना का आदान - प्रदान व संसाधनों का शेरिंग के लिए उपयोग किया जा सकता है।
Task Bar टास्क बार -
दोस्तों विण्डोज डेस्कटॉप के सबसे नीचे स्थित पतली पट्टी होती है , जो स्टार्ट ( Start ) बटन , प्रत्येक चालू प्रोग्राम के लिए एक बटन , घड़ी तथा कुछ अन्य शॉर्टकट आइकन रहते है । टास्क बार का प्रयोग कर खुले हुए प्रोग्रामों के एक विण्डो से दूसरे विण्डो में आसानी से जाया जा सकता है ।
Start Menu- स्टार्ट मेन्यू -
दोस्तों लगभग सभी कंप्युटर में टास्क बार के बायें कोने पर स्टार्ट बटन रहता है जिसे माउस के बाईं बटन को क्लिक कर स्टार्ट मेन्यू खोला जा सकता है । इसका प्रयोग विभिन्न प्रोग्राम या एप्लिकेशन को ओपन करने के लिए किया जाता है । यह कम्प्यूटर में उपलब्ध विभिन्न प्रोग्रामों की एक सूची चित्रानुसार प्रदर्शित करता है । स्टार्ट मेन्यू के कुछ मुख्य विकल्प हैं।
Shut Down-
दोस्तों कम्प्यूटर को बंद करने , स्टैण्ड बाई मोड में लाने , पुनः चालू करने या एमएस डॉस मोड में पुन : चालू करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है ।
Log off / Log on - 3 -
दोस्तों इसमें अनेक व्यक्तियों द्वारा प्रयोग किये जाने की स्थिति में अपने पसंद के डेस्कटॉप के साथ खुलना या इंटरनेट से बाहर निकलना / जुड़ने का कार्य किया जाता है।
Run - दोस्तों इसमें क्या होता की प्रोग्राम को चलाने के लिए आदेश दिया जाता है।
Help - दोस्तों इस बटन से विण्डोज से प्रोग्राम संबंधी जानकारी प्राप्त की जाती।
Find - दोस्तों इस विकल्प का प्रयोग किसी भी फोल्डर, फाइल या संदेश को सर्च करने के लिए किया जाता है।
Setting- दोस्तों यह एक ऐसे प्रोग्राम संबंधित सेटिंग होती जिसमें कम्प्यूटर के सेटिंग में बदलाव किये जा सकने वाले कार्यों की सूची होती है ।
प्रोग्राम - दोस्तों कम्प्यूटर में उपलब्ध Program की सूची होती है जिन्हें इच्छानुसार चालू किया जा सकता है ।
Title Bar-
दोस्तों यह विण्डोज के सबसे ऊपर स्थित होरीजेंटल पट्टी होती है, जिस पर चालू प्रोग्राम का नाम लिखा रहता है । इसमें Active विण्डो के टाइटिल बार का रंग गहरा जबकि निष्क्रिय ( Inactive ) विण्डो के टाइटिल बार का रंग हल्का होता है । टाइटिल बार के बायें कोने पर Minimize, Maximize तथा Close करने के बटन होते हैं। Minimize बटन से विण्डो डेस्कटॉप से हटकर टास्कबार पर एक बटन के रूप मे आ जाती है जबकि Maximize बटन से विण्डोज पूरी स्कीन के बराबर हो जाती है । अब यह बटन Restore बटन के रूप में बदल जाता है जिसे क्लिक कर विण्डोज को पुराने आकार मे लाया जा सकता है। Close बटन से खुले प्रोग्राम के कार्य को समाप्त कर विण्डोज बंद किया जा सकता है ।
Scroll Bar-स्कॉल बार-
दोस्तों अगर विण्डो में प्रदर्शित सूचना का आकार विण्डो के आकार से बड़ा हो तो सूचना को ऊपर - नीचे या दांये बाये करने के लिए स्क्रॉल बार का प्रयोग किया जाता है । स्क्रॉल बार दो तरह के होते- .
Vertical ऊर्ध्वाधर-
स्क्रॉल बार माउस की सहायता इसे सूचना को ऊपर - नीचे खिसकाया जा सकता है ।
Horizontal क्षैतिज स्कॉल बार -
दोस्तों इससे सूचना को स्क्रॉल बार में एक आयताकार बॉक्स जिसे एलीवेटर ( Elevator ) कहते हैं , होता है । इसे माउस द्वारा खीचकर सूचना को आगे पीछे किया जा सकता है । एलीवेटर के दोनों और तीर के चिह्न के साथ एक वर्गाकार बॉक्स होता है जिसे स्क्रॉल बटन ( Scroll button ) कहते हैं । इस पर क्लिक कर सूचना की दिशा में खिसकाया जा सकता है ।
ToolBar - टूल बार
दोस्तों विण्डोज में टाइटिल बार के नीचे एक पतली पट्टी होती है जिस पर उस प्रोग्राम में अक्सर प्रयोग में लाये जाने वाले आदेशों के आइकन बने रहते हैं । इसे टूल बार कहते हैं । प्रत्येक प्रोग्राम के लिए ये आइकन बदलते रहते हैं ।
Menu-मेन्यू-
दोस्तों यह विकल्पो या आदेशों की सची है जिसमें से किसी एक ऑप्शन का चयन किया जा सकता है। भाई मेन्यू दो प्रकार के होते हैं।
Pull / Drop-down menu -
दोस्तों इसमें किसी सब्जेक्ट को क्लिक करने पर यह मेन्यू उस सब्जेक्ट के नीचे प्रदर्शित होता है ।
Pull - up menu –
दोस्तों किसी सब्जेक्ट को क्लिक करने पर यह मेन्यू उस सब्जेक्ट के ऊपर प्रदर्शित होता है ।
Shortcut Key-शॉर्टकट बटन -
दोस्तों कंप्युटर का उपयोग कर की बोर्ड पर कार्य करते समय बार - बार मॉउस के प्रयोग की असुविधा से बचने के लिए मेन्यू ( Menu ) के किसी विकल्प को की - बार्ड से भी चुना जा सकता है जिसे शॉर्टकट बटन कहते हैं । यह शॉर्टकट बटन मेन्यू में उपलब्ध विकल्प के सामने छपा रहता है । जैसे शॉर्टकट बटन ' Ctrl + N ' दबाकर , नया पेज खोला जा सकता है । डायलॉग बाक्स ( Dialogue Box ) यह सॉफ्टवेयर तथा प्रयोगकर्ता के बीच समंजस्व ( Dialogue ) स्थापित करता है ।
Option button विकल्प बटन या रेडियो ( Radio ) बटन -
दोस्तों ये बटन डायलॉग बॉक्स के कई विकल्पों में से किसी एक को चुनने की सुविधा देते हैं । विकल्पों के साथ बने गोल बटन में एक बड़ा बिंदु ( Dot ) चयनित विकल्प को दर्शाता है।
Command- आदेश बटन –
दोस्तों ये डायलॉग बॉक्स के नीचे आयताकार बॉक्स होते हैं , जिन पर आदेश का नाम लिखा रहता है । जैसे- OK , Cancel , Help आदि।
OK -
दोस्तो इस बटन से डायलॉग बॉक्स चुने गये विकल्पों को संपादित कर बंद होता है ।
Cancel -
भाई इससे बिना कोई कार्य किये बंद हो जाता है ।
Help button हेल्प बटन –
दोस्तों यह टाइटल बार के दांये कोने पर रहता है । इस पर क्लिक करने से एक ? माउस प्वांइटर के साथ जुड़ जाता है । इसे किसी वस्तु पर क्लिक करने से उसके संबंध में सहायता एक अन्य डायलॉग बाक्स में दिखाई पड़ती है जिससे हमे सुविधा उपलब्ध होती है।
Text box टेक्स्ट बॉक्स-
दोस्तों इस तरह के बॉक्स में वांछित सूचनाएं टाइप या उपलब्ध विकल्पों में से चयनित कर भरी जा सकती है । कुछ टेक्स्ट बॉक्स में पहले से ही कुछ सूचना भरी हो सकती है जिसे डिफाल्ट टेक्स्ट ( Default Text ) कहते हैं । इस टेस्ट को डिलीट करके हम अपनी text type कर सकते हैं।
Drop down list box ड्रॉप डाउन लिस्ट बॉक्स -
दोस्तों टेक्स्ट बाक्स के दांयी और तीर का निशान ड्रॉप डाउन लिस्ट बाक्स को इंगित करता है । तीर को क्लिक कर नीचे विकल्पों की सूची देखी जा सकती है । विकल्पों में से किसी एक पर क्लिक करने से वह सूचना टेक्स्ट बॉक्स में चली जाती है ।
Tab sheet टैब शीट –
दोस्तों किसी डायलॉग बॉक्स में कई विकल्प होने पर उन्हें अलग - अलग पत्रों या शीट में व्यवस्थित किया जाता है । प्रत्येक शीट का एक टैब डायलाग बाक्स होता है । जिसे टाइटल बार के नीचे क्षैतिज पंक्ति में रखा जाता है । इन शीट में से किसी एक को ही एक बार में चुना जा सकता है ।
Spin box स्पिन बॉक्स -
दोस्तों ये छोटे बॉक्स हैं जिनमें संख्यात्मक सूचना भरी जाती है । इनके दांयी ओर तीर के निशान वाले दो छोटे बटन होते हैं जिन्हें क्लिक कर संख्यात्मक मान को घटाया या बढ़ाया जा सकता है ।
कम्प्यूटर को बंद करना ( Shutting Down Computer ) विण्डोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे कम्प्यूटर को बंद करने के लिए एक निश्चित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए ।
दोस्तों सबसे Start बटन को क्लिक करें ।
और Start मेन्यू में Shut Down विकल्प को क्लिक करें । Shut Down Windows डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है
डायलॉग बॉक्स में से Shut Down विकल्प चुने तथा OK बटन को क्लिक करें ।
विण्डोज सभी चालू प्रोग्राम को बंद करता है
File and Folder-फाइल तथा फोल्डर-
दोस्तों वैसे कम्प्यूटर में किसी भी प्रकार के डाटा को फाइल में ही संग्रहित किया जा सकता है, जो बहुत सी फाइलों को मिलाकर एक फोल्डर बनाया जाता है और फाइल तथा फोल्डर को आइकन द्वारा प्रदर्शित करते हैं । आइकन के नीचे फाइल तथा फोल्डर का नाम भी लिखा रहता है । किसी फाइल या फोल्डर को उसके आइकन पर माउस द्वारा डबल क्लिक कर खोला जा सकता है ।
कम्प्यूटर में दिन व समय बदलना ( Change Date and Time ) विण्डोज प्रोग्राम में घड़ी का समय टास्क बार के दांये कोने में । दिखाई देता है जिस पर माउस प्वाइंटर ले जाने से दिन या तिथि दिखाई पड़ता है दिन , तिथि व समय में परिवर्तन Data / Time Properties डायलॉग बॉक्स से किया जा सकता है । Date Time Properties डायलॉग बॉक्स लाने के लिए टास्क बार पर समय को डबल क्लिक करें । Start > Setting > Control Panel > Date / Time Properties
Windows Explorer विण्डोज एक्सप्लोरर -
दोस्तों window explorer आइकन को डबल क्लिक करने पर एक्सप्लोरर विण्डो खुलता है । इसके दो भाग होते हैं — बांया भाग ट्री पेन ( Tree pane ) तथा दांया भाग कान्टेन्ट पेन ( Contents pane ) कहलाता है । Tree pane में + का चिह्न बताता है कि इसके अंदर कुछ अन्य फोल्डर या सब - फोल्डर मौजूद है । चिह्न पर क्लिक करने से सभी विकल्प दिखाई देते हैं तथा यह चिह्न बदलकर - का चिन्ह हो जाता है।
कम्प्यूटर स्क्रीन के स्वरूप में परिवर्तन कैसे करें ?
दोस्तों सबसे पहले हम Start बटन पर क्लिक करेंगे ।
उसके बाद स्टार्ट मेन्यू के Settings वाले विकल्प को चुनेगे ।
फिर उसके तुरंत बाद कैसकेडिंग मेन्यू से Control Panel विकल्प क्लिक करेंगे।
दोस्तों अब कंट्रोल पैनल विण्डों में Display आइकन को डबल क्लिक करेंगे। डिस्प्ले प्रोपर्टीज डायलॉग बाक्स दिखाई देता है। इस डायलॉग बॉक्स के मुख्य तथ्य हैं-
Background स्क्रीन पर बैकग्राउण्ड तथा वाल पेपर ( Wallpaper ) का चयन कर सकते हैं।
Screen Saver :
दोस्तों मॉनीटर पर निर्धारित समय तक कोई कार्य नहीं करने पर एक चयनित चित्रित प्रोग्राम चलने लगता है जिसे स्क्रीन सेवर कहते हैं। की - बोर्ड या माउस के किसी बटन को दबाने पर यह बंद हो जाता है।
Appearance :
दोस्तों विण्डो के अंगों तथा डेस्कटॉप के रंग तथा स्वरूप को निर्धारित किया जा सकता है।
Settings :
विंडो मे रंगों की संख्या, डिस्प्ले की स्थिति और अक्षरों के फॉन्ट को निर्धारित किया जाता है।
हैलो दोस्तों आज हमने अपने इस पोस्ट में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज क्या है? माइक्रोसॉफ्ट विंडो की विशेषता ? बताया है। हमे उम्मीद है कि आप सबको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी।
BASIC JANKARI :
- कंप्युटर क्या है ?
- कंप्युटर हार्डवेयर क्या है ?
- कंप्युटर सॉफ्टवेयर क्या है?
- मेमोरी किसे कहते हैं?
- सी पी यू क्या है ?
- ISP ( internet service provider) क्या है ?
- कंप्युटर का इतिहास
- कंप्युटर के प्रकार
- माउस किसे कहते हैं?
- कीबोर्ड किसे कहते हैं ?
0 टिप्पणियाँ